बेटे से पुलिस पूछताछ को लेकर पूर्व CM भूपेश बोलें, मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा!

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य से पुलिसिया पूछताछ को लेकर कहा कि, मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा। वीडियो जारी कर भूपेश ने कैप्शन में लिखा कि मैं बहुत सारी बातें मीडिया को बताता नहीं हूं। इसलिए आप लोगों को पता नहीं चल पाता है। मैं जितना अधिक जनता से जुड़े मुद्दे उठाऊंगा, ये लोग मेरे परिवार को प्रताड़ित करेंगे, पहले भी मेरी मां को परेशान किया था। रायपुर में मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि, जब मैं CM था, तब हम उदयपुर सम्मेलन में जा रहे थे। इसी एयरपोर्ट में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस दिन मेरा बेटा ED कार्यालय में बैठा था। हम आज से निशाने पर नहीं हैं। अब तो डबल इंजन की सरकार बन गई है।

रमन सिंह CM थे तब भी निशाने पर थे मेरे बच्चों की शादी हुई तो ED ने सभी बैंकों के खाते खंगाले कुछ नहीं मिला। हम 5-6 साल से निशाने पर हैं। उससे पहले रमन सिंह CM थे तब भी निशाने पर थे, अभी निशाने पर है। क्योंकि जितना जनता से जुड़े मुद्दे हम उठाएंगे उतना मुझ पर और मेरे परिवार पर हमला होगा। यह तो भारतीय जनता पार्टी है। इनका तो हमेशा से काम करने का तरीका यही है। उसके लिए तैयार हैं। ऐसी छोटी-मोटी बाधाओं से हम डरने वाले नहीं है। जनता से जुड़े काम राजनीति में रहकर कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने मेरी मां को नोटिस भेजा था।

बघेल के बेटे के साथ पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से गुरुवार दोपहर भिलाई थाने में करीब चार घंटे पूछताछ की गई। बंद कमरे में CSP छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने सवाल पूछे। पुलिस ने  चैतन्य का मोबाइल जब्त कर लिया है। चैतन्य ने कहा कि, उन्हें बयान देने के लिए पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे नोटिस दिया था। वही दर्ज कराने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि चैतन्य बघेल से खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हुए जानलेवा हमले मामले में पूछताछ की गई है।

यहां देखें वीडियों

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com