Delhi in Grap-4: दिल्ली में हाहाकार, ट्रकों की एंट्री बैन, स्कूल बंद, दफ्तर में WFH की तैयारी; आज से GRAP 4 लागू

Delhi in Grap-4

Delhi in Grap-4: रविवार को शाम से ही दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 457 पार होने के बाद दिल्ली में GRAP-IV के तहत कई तरह की पाबंदी लगा दी गई हैं. अब राजधानी में पहले से ज्यादा सख्त पाबंदियां, सोमवार यानी 18 नवंबर को सुबह 8 बजे से लागू हो जाएंगी. पाबंदियों का ऐलान वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की तरफ से किया गया है. सीएक्यूएम ने दिल्ली सरकार से वाहनों से वाहनों को ऑड/ईवन के आधार पर चलाने और कक्षा 6-9 और 11 को ऑनलाइन मोड में बदलने के बारे में फैसला लेने को कहा. जिसके बाद आतिशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसके अलावा कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम (WFH) मोड जाने के लिए कहा गया है.

जानें क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी?

Delhi in Grap-4:  GRAP-4 के तहत जरूसी सेवाओं को छोड़कर सभी ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है. इसके अलावा दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV और डीजल से कम चलने वाले मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन पर भी पाबंदी लगा दी गई है. इसके अलावा सभी निर्माण गतिविधियां, यहां तक कि राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज जैसी परियोजनाओं के लिए भी यह आदेश के प्रभावी होगा. साथ ही CAQM ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस, दिल या अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने और जितना मुमकिन हो सके घर के अंदर रहने के लिए कहा है.

बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई:

Delhi in Grap-4:  शुक्रवार को GRAP-3 लागू होने के बाद दिल्ली में प्राथमिक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था और उन्हें ऑनलाइन क्लासेस चलाने लिए कहा गया था. सरकार सार्वजनिक और निजी दफ्तरों को 50% क्षमता पर चलाने की अनुमति देने पर भी विचार करेगी, जबकि बाकी को घर से काम (WFH) करने की इजाजत होगी. CAQM की तरफ जारी की गई चेतावनी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. आतिशी ने अपने एक्स हेंडल से पोस्ट में लिखा,’कल से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए फिजिकल कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी. उन्होंने अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे.

क्या है प्रदूषण की स्थिति?

Delhi in Grap-4:  पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में वायु गुणवत्ता और भी गिर गई है. पिछले बुधवार को इस मौसम में पहली बार इसे ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक 40 में से 34 निगरानी स्टेशनों से प्राप्त दिल्ली के AQI रीडिंग से पता चलता है कि 32 स्टेशनों ने 400 से ऊपर ‘गंभीर’ स्तर की सूचना दी. 401 से 450 के बीच के AQI को ‘गंभीर श्रेणी’ में माना जाता है, जबकि 450 से ऊपर के स्तर को ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है, जो स्वस्थ व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य जोखिम और पहले से मौजूद बीमारियों वाले लोगों के लिए गंभीर प्रभाव पैदा करता है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को दिल्ली के वायु प्रदूषण में वाहनों का योगदान 15.8% था. शनिवार को पराली जलाना एक महत्वपूर्ण कारक था, जो कुल प्रदूषण का 25% था. PM2.5 प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है, जिसके कण फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश करने के लिए पर्याप्त छोटे हैं और स्वास्थ्य को बड़ा खतरा है.

ये भी पढ़ें...

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। वह ज्ञान, धर्म और भाग्य के अलावा संतान के कारक ग्रह है। बृहस्पति के प्रभाव से इस राशि के जातक सकारात्मक सोच वाले, ज्ञान प्राप्त और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। साथ ही इनका कुंडली में प्रभाव विवाह के योग भी बनाता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। सरकारी कामों को टालने के बजाय उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशियों से भर सकता है। अचानक वाहन में खराबी आने से कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुकी हुई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

[wpr-template id="218"]