महासमुंद, तेदूकोना में नगदी समेत 10 लाख की जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। जिले के तेदूकोना साईं नगर में बीती रात करीब 10 लाख के जेवरात की चोरी हुई है। तेंदुकोना आदर्श थाना क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरी से लोग सहम गए हैं। बताया जा रहा है कि थाना में पुलिस बल पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटना लगातार बढ़ रही है। इस चोरी के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हो गई है। जांच में जुटी पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है।

जानकारी के अनुसार तेेंदूकोना के दीनानाथ सेन के यहां अज्ञात चोरों ने 2 लाख नगदी समेत करीब 8 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। बताया जा रहा है सीसीटीवी में पांच अज्ञात चोरों का चेहरा सामने आया है, हांलाकि पुलिस सभी एंगल में जांच करने में जुटी है।

महासमुंद, इस गांव में 11 चोरी के बाद दर्ज हुई FIR, गरीबों ने कहा हमारी क्या कसूर!

जिले के तेदूकोना साईं नगर के इस घर में हुई चोरी
तेदूकोना साईं नगर के इस घर में हुई चोरी

पुलिस गश्त का अभाव

ग्रामीणों के अनुसार थाना में पर्याप्त बल नहीं होने के कारण रात में पुलिस सर्चिंग बहुत कम हो रही है, साथ आसपास क्षेत्र में लगातार शराब की अवैध बिक्री होने के कारण देर रात तक शराबियों का यहां जमवाड़ा है, जिसके चलते इस क्षेत्र में लगातार चोरी बढ़ रही है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com