Homeखेल जगतछत्तीसगढ़ IPS के बेटे की IPL में लगी बोली, धोनी से आगे...

छत्तीसगढ़ IPS के बेटे की IPL में लगी बोली, धोनी से आगे निकला

रायपुर Chhattisgarh । IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की निलामी किया जा चुका है और सभी 10 टीमों ने अपने लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। इन खिलाड़ियों में दो नाम छत्तीसगढ़ के धाकड़ प्लेयर्स का है। छत्तीसगढ़ के अजय मंडल को दिल्ली की टीम ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज पर खरीदा है। वहीं, शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है।

पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है। अब गौर करने वाली बात ये है कि शशांक की कीमत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा है। बता दें कि IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए ही रही है।

बता दें कि Chhattisgarh के 7 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए थे। इनमें अलावा शुभम अग्रवाल, आयुष पांडेय, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव, आशीष डहरिया और प्रशांत साईं पैकरा का नाम शामिल था। इनमें से सिर्फ अजय मंडल को दिल्ली की टीम ने खरीदा है। वहीं, शशांक सिंह को पंजाब ने रिटेन किया है। बता दें कि शशांक सिंह पहले भी पंजाब के लिए खेल चुके हैं।

शशांक सिंह मूल रूप से Chhattisgarh के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता शैलेष सिंह MP में पोस्टेड IPS अधिकारी और मां सुनीता सिंह हाउस वाइफ हैं। एक बहन है स्रुतिका सिंह जो ONGC बॉम्बे में जॉब करती हैं। शशांक सिंह दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक सिंह को आईपीएल 2022 में पहली बार हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरने को मौका मिला। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में सबको च​कित कर दिया। शशांक ने गुजरात के खिलाफ 416.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। शशांक ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद में तीन छक्के जड़े थे। हैदराबाद फ्रेंचाइजी से खेलते हुए सिंह ने 10 मैच में 65 रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments