BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर। चक्रवात Fengal: बंगाल की खाड़ी में उठे फेजल तूफान का असर महासमुंद जिले में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हुई, वहीं रविवार आज दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे पूरे दिन ठंड का अहसास हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। दिन में भी ठिठुरन का अहसास होता रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा और नमी का प्रभाव कम रहने की संभावना है. हालांकि, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में फेंगल तूफान के प्रभाव के चलते हल्की बारिश और नमी जारी रहेगी।

चक्रवात के कारण 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच अब 1 से 2 दिसंबर तक 13 जिलों में बारिश की चेतावनी है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘फेंजल’ के असर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा और बस्तर संभाग में पड़ सकता है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में सुकमा में हल्की बारिश हुई है। वहीं जगदलपुर व राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। यह हाल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा 13 जिलों में बारिश के आसार है।

चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण दिन का तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक गिर गया।

webmorcha.com
रायपुर। चक्रवात Fengal

चक्रवात के कारण जानें आज कैसा रहेगा मौसम

लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए। रविवार को भी मौसम कुछ इसी तरह को देखने को मिली। जिले में इस बार नवंबर माह में भी अच्छी ठंड पड़ने लगी है। मौसम साफ रहने से रात में पारा काफी नीचे चला गया था। इस बीच बंगाल की खाड़ी में उठे फेजल तूफान ने मौसम में उतार-चढ़ाव ला दिया। शनिवार को पूरे दिन शहर में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास होते रहा।

हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड में थोड़ी कमी महसूस की गई। लेकिन बदली छंटने के बाद जैसे ही मौसम साफ होगा, कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वैसे भी दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में शुरूआती हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

रात के तापमान में आई बढ़ोत्तरी

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। रात का तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इसी तरह जगदलपुर में भी दिन का तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com