महासमुंद पिथौरा। घोघरा और आसपास के इलाकों में सियारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले पांच ग्रामीणों को काटने की घटना के बाद अब नया मामला सामने आया है, जिसमें खेत में काम कर रहे एक किसान पर 4 से 5 सियारों ने हमला करने की कोशिश की। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम घोघरा निवासी मनीष साहू गुरुवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच अपने खेत में ट्रैक्टर से नागर चला रहे थे। इसी दौरान अचानक 4 से 5 सियार उनके ट्रैक्टर के आसपास पहुंच गए और आक्रामक तरीके से हमला करने की कोशिश करने लगे। स्थिति को भांपते हुए मनीष साहू अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर की छतरी पर चढ़ गए और वहीं से परिजनों को फोन कर मदद मांगी।
पिथौरा घोघरा में पागल सियार का आतंक, 5 लोगों को काटा
बताया जा रहा है कि काफी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मनीष सुरक्षित घर लौट पाए। हालांकि डर के कारण ट्रैक्टर अब भी खेत में ही खड़ा है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल और बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अंतर्गत आने वाले पिथौरा वन परिक्षेत्र के घोघरा इलाके में पानी की कमी के चलते सियार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं और अब उनका व्यवहार भी बेहद आक्रामक हो गया है। ग्रामीण इन्हें “आदमखोर” जैसे व्यवहार वाला बता रहे हैं।
इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण सियारों के हमले की आंखोंदेखी घटना बताते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों के बाद लोगों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सियारों को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
यहां सुने ग्रामीण की आंखों-देखी हाल


Recent Comments