Homeछत्तीसगढ़धमतरी में 70 लाख के जेवर लेकर फरार हुआ युवक, पिता की...

धमतरी में 70 लाख के जेवर लेकर फरार हुआ युवक, पिता की पुरानी नौकरी से बना था भरोसा

धमतरी। जिले में एक सराफा कारोबारी के साथ करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक पुराने पारिवारिक संबंध और भरोसे का फायदा उठाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सराफा कारोबारी जसराज जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हेमंत सोनी नामक युवक करीब 70 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता लंबे समय तक जसराज जैन की दुकान में कार्यरत रहे थे और अपनी ईमानदारी के कारण व्यापारी का विश्वास जीत चुके थे।

इसी पुराने संबंध के चलते हेमंत सोनी का भी दुकान में आना-जाना था। धीरे-धीरे व्यापारी का उस पर भरोसा बढ़ता गया। आरोप है कि लगभग दो महीने पहले हेमंत सोनी दुकान से सोने-चांदी के कीमती जेवर लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा।

जीजा की पैरोल को लेकर तहसीलदार से भिड़े विधायक रामकुमार टोप्पो? नए आरोपों से मचा बवाल

व्यापारी ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। काफी समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर कारोबारी को ठगी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत सोनी लोक निर्माण विभाग (PWD) में कर्मचारी बताया जा रहा है। वहीं, उसके परिजनों द्वारा भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments