Today Horoscope 24 December 2025, Wednesday आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल

Today’s horoscope

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: आज बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। किसी के लिए दिन तरक्की और धन लाभ का संकेत दे रहा है, तो किसी को स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत दैनिक राशिफल

मेष
मेष

♈ मेष राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025:  आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। संतान द्वारा दी गई किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में आपसी एकजुटता बनी रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कोई मित्र निवेश को लेकर सलाह मांग सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें।


वृषभ
वृषभ

♉ वृष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए रास्ते खोलेगा। परिवार में पहले लिए गए किसी फैसले को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें। रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी कामों में लापरवाही न करें। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


मिथुन
मिथुन

♊ मिथुन राशि: आज का राशिफल

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन बिजनेस में पार्टनर पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। निवेश से पहले हर पहलू पर ध्यान दें। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, छवि खराब करने की कोशिश हो सकती है।


कर्क
कर्क

♋ कर्क राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025:  आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतुष्टि होगी। संतान के साथ पिकनिक या घूमने की योजना बन सकती है। यदि किसी से उधार लिया था तो उसे लौटाने का दबाव बन सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। भाई-बहनों से चल रही अनबन खत्म करने का प्रयास सफल होगा।

यहां पढ़ेंAnk Jyotish 24 December 2025: इन अंकों में जन्में लोगों के लिए आज शानदार समय, जानें आज का लकी नंबर और शुभ रंग


सिंह
सिंह

♌ सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता से किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। किसी काम को लेकर मन में संशय है तो फिलहाल उसे टालना बेहतर रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।


कन्या
कन्या

♍ कन्या राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कामों को टालने की आदत से बचें। बॉस के सुझाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।


तुला
तुला

♎ तुला राशि: आज का राशिफल

आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। धन में वृद्धि से मन खुश रहेगा। खर्च और दिखावे से बचें, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं।


वृश्चिक
वृश्चिक

♏ वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025:  आज का दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। बिजनेस में किए गए बदलाव लाभदायक रहेंगे। मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है।

Vastu Tips for New Year 2026: नए साल में सुख‑शांति और तरक्की के लिए अपनाएं ये आसान उपाय


धनु
धनु

♐ धनु राशि: आज का राशिफल

आज का दिन मौज-मस्ती और खुशियों से भरा रहेगा। किसी मित्र से काम को लेकर सलाह मिल सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप बेहतर चलेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के योग हैं। घर में पार्टी या समारोह का आयोजन होगा। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है।


मकर
मकर

♑ मकर राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: आज लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन काम पर फोकस बनाए रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्या के लिए जांच करानी पड़ सकती है।


कुंभ
कुंभ

♒ कुंभ राशि: आज का राशिफल

आज का दिन बेहतर और लाभदायक रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। खर्च और आमदनी में संतुलन जरूरी है। किसी सहयोगी की बात से मन परेशान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने की कोशिश करेंगे।


मीन
मीन

♓ मीन राशि: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: आज मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप लगने की आशंका है, सतर्क रहें। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। संतान से किया वादा पूरा न करने पर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पुराने कर्ज को चुकाने की कोशिश सफल होगी और धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं।

मेष राशिफल 2026 | Aries Horoscope 2026 in Hindi, जाने पूरा साल क्या बदलने वाला है आपके लिए—प्रेम, करियर, धन, परिवार और ग्रहों के प्रभाव

वृषभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Taurus Yearly Horoscope 2026

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]