BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

ACB छापा। रविवार की अवकाश के दिन आज ACB की टीम सक्रिय रही। आय से अधिक अलग-अलग मामलों में छत्तीसगढ़ के 6 जिले में ACB की टीमों ने छापा मारा।  ट्रेन में गांजा तस्करी मामले के पूर्व GRPआरक्षकों के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर उनसे संबंधित 6 स्थानों में रेड की कार्रवाई की गई।

बता दें कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकडे गये GRP के आरक्षक मन्नू प्रजापति, सतोष कुमार राठौर एवं लक्ष्मण गाइन के विरूद्ध एसीबी में अपराध कमांक 56/24.57/2024 एव 58/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ 1988 सशोधित अधिनियम 2018 के तहत् आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था

आरोपियों के घर व संबधित जगहों पर आज सुबह ACB रायपुर एवं बिलासपुर की 6 टीमों ने दबिश दी। इस दौरान बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में छापेमारी की कार्रवाई हुई। तीनों के घर एवं अन्य जगहों से लाखो रूपये के कीमती आभूषण, मकान एवं जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउट एवं निवेश से सबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

घुसखोर लेखापाल रंगे हाथ पकड़ाया

1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ाये लेखा अधिकारी के घर पर आज एसीबी की टीम ने दबिश दी। इसी साल सितंबर महीने में  एसीबी ने  जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को ACB नें रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को एसीबी रायपुर की टीम ने प्रार्थी से ग्राम पचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किश्त निकालने के एवज में 1 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया। जिसके बाद उनके विरुद्ध अपराध कमांक 59/2024 धारा-13 (1) बी. 13 (2) भ्र.निअ 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर उससे संबंधित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के 03 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई। जहां से आरोपी एवं उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज, बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबधित दस्तावेज प्राप्त हुए है।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com