रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “ढोंगी” करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए दो अलग-अलग पोस्ट में बघेल ने न केवल शास्त्री की धार्मिक समझ पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें प्रदेश के साधु‑महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती भी दी है।
“साधु‑महात्माओं से शास्त्रार्थ कर के दिखाएं”
भूपेश बघेल ने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि वे धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हैं कि वे छत्तीसगढ़ के मठ‑मंदिरों में बैठे विद्वान साधु‑महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं। बघेल का कहना है कि सनातन धर्म की वास्तविक समझ शास्त्रों और परंपराओं से आती है, न कि दिखावे और कथित चमत्कारों से।
“हनुमान चालीसा हम जन्म से पढ़ते आ रहे हैं”
अपने दूसरे पोस्ट में बघेल ने कहा कि जब धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से वे और उनका परिवार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसे लोग उन्हें सनातन धर्म सिखाने का दावा कैसे कर सकते हैं।
“मेरे ससुराल में पांच साधु हैं, लेकिन ढोंगी नहीं”
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि उनके ससुराल में ही पांच साधु हैं, लेकिन वे कभी ढोंग या पाखंड नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग धर्म के नाम पर भ्रम फैलाते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री का भूपेश बघेल पर पलटवार: हिंदू एकता और भक्ति प्रचार अंधविश्वास नहीं, जिन्हें यह लगता है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए
कांग्रेस का राज्य सरकार पर भी हमला
इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लाने के लिए सरकारी विमान भेजना प्रदेश के खजाने का दुरुपयोग है।
सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल उठाया कि किस संवैधानिक हैसियत के आधार पर धीरेंद्र शास्त्री के लिए राज्य सरकार ने विमान की व्यवस्था की। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे।
“धर्माचार्य नहीं, समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप”
कांग्रेस नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदू समाज या सनातन धर्म के अधिकृत धर्मगुरु नहीं हैं। वे किसी मान्यता प्राप्त पीठ के पीठाधीश्वर नहीं हैं और न ही किसी शास्त्र से प्रमाणित धर्माचा
यहां देखें भूपेश बघेल का बयान
हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से कथावाचक हैं वे लोग बहुत मुश्किल से अपना आश्रम या घर चला पा रहे हैं, भगवत भजन करते हैं और भक्ति-ज्ञान के बारे में बताते हैं.
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कथावाचक पवन दीवान जी रहे हैं, उनके आश्रम के हालात देख लीजिए.
वो मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे हैं,… pic.twitter.com/QcLTwIP5tW
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2025
हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से कथावाचक हैं वे लोग बहुत मुश्किल से अपना आश्रम या घर चला पा रहे हैं, भगवत भजन करते हैं और भक्ति-ज्ञान के बारे में बताते हैं.
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कथावाचक पवन दीवान जी रहे हैं, उनके आश्रम के हालात देख लीजिए.
वो मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे हैं,… pic.twitter.com/QcLTwIP5tW
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2025
धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती!
धीरेन्द्र शास्त्री भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं, यही उनका धंधा है.
मैं उन्हें चुनौती देता हूं, हमारे छत्तीसगढ़ में बड़े महापुरुष हैं, शास्त्री जी हमारे मठ-मंदिरों में बैठे साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं. pic.twitter.com/yHv8jsLaNZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2025






















