BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

नए साल की शुरुआत में BSNL ब्रॉडबैंड ठप, कोमाखान क्षेत्र में 400 कनेक्शन प्रभावित

कोमाखान/महासमुंद। बीते वर्ष 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे से BSNL ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। महासमुंद जिले के कोमाखान तहसील अंतर्गत करीब 400 ब्रॉडबैंड कनेक्शनधारी उपभोक्ता इससे प्रभावित हैं। परिणामस्वरूप नए साल 2026 की शुरुआत में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पूरी तरह से ठहर गया है

उपभोक्ताओं के अनुसार, इंटरनेट बंद होने से डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन कार्य, सरकारी सेवाएं, छात्रों की पढ़ाई और नए साल के संदेशों का आदान-प्रदान पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल निर्भरता के इस दौर में BSNL ब्रॉडबैंड का लंबे समय तक बंद रहना गंभीर समस्या बन गया है।

BSNL अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क में नया उपकरण (नया एक्रुमेंट) लगाने की प्रक्रिया के चलते तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र की सेवा बाधित हुई। विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि आज शाम तक ब्रॉडबैंड सेवा बहाल कर दी जाएगी

इधर, जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है, वहीं महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में डिजिटल सेवा पूरी तरह फेल नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और पूर्व नियोजन की कमी के कारण साल की शुरुआत इंटरनेट के बिना करनी पड़ रही है।

ग्रामीण उपभोक्ताओं ने मांग की है कि नेटवर्क अपग्रेड जैसे कार्य महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखकर किए जाएं, ताकि भविष्य में नए साल, त्योहारों या परीक्षा जैसे समय पर इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

नए साल की पूर्व संध्या पर BSNL ब्रॉडबैंड ठप, नए उपकरण की खराबी से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान

गांव में BSNL Bharat Fibre ठप, साल के आखिरी दिन 6 घंटे से इंटरनेट बंद, उपभोक्ता परेशान

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com