BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

Exit Poll 2024 शेयर बाजार: लोकसभा चुनाव का सात चरणों में होने वाला मतदान 1 जून को संपन्‍न हो गया. अब सभी को इंतजार है कि 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं. इससे पहले जारी अलग-अलग एग्‍ज‍िट पोल में दावा किया जा रहा है। तीसरे बार PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र में सरकार बनने जा रही है. एग्‍ज‍िट पोल के आंकड़ों में BJP को इस बार भी प्रचंड बहुमत मिल रहा है. असल स्‍थ‍िति क्‍या होगी यह तो 4 जून को ही साफ होगी. लेकिन एग्‍ज‍िट पोल और GDP के आंकड़े का असर सोमवार को देश के शेयर बाजार पर दिखाई देने की संभावना है. इससे पहले शुक्रवार को जारी GDP के आंकड़े भी उम्‍मीद से बेहतर आए हैं.

तीसरी बार सरकार बनी तो बाजार में आएगी तेजी

चुनावी हलचल के बीच मई में शेयर बाजार में उठा-पटक का दौर देखा गया था. कई एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि यदि लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनती है तो शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल देखने को म‍िल सकता है. एग्‍ज‍िट पोल (Exit Poll) के औसत के आधार पर NDA इस बार 350 का आंकड़ा पार कर सकती है. चुनावी नतीजे जारी होने से पहले बाजार के जानकारों की तरफ से स्‍टॉक मार्केट को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. अधिकतर जानकार बाजार के तेजी से ऊपर जाने की संभावना जता रहे हैं.

GDP के नंबर से भी बाजार को मजबूती म‍िलेगी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्‍टमेंट स्‍ट्रेटज‍िस्‍ट वीके विजयकुमार कहते हैं क‍ि बाजार तेजी के ल‍िए पूरी तरह से तैयार है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जीडीपी के नंबर उम्मीद से बेहतर 8.2% पर आने के बाद बाजार की तेजी को और बल मिलने की संभावना है. जानकारों का कहना है सोमवार से लेकर पूरे हफ्ते के दौरान सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी 4 से 5 प्रत‍िशत तक चढ़ सकता है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र के दौरान सरकारी कंपनियों के साथ इंजीनियरिंग, बिजली और बैंकों के शेयर में तेजी आने की संभावना है.

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : जून के पहले सप्ताह इन राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

गिरावट में भी ऐसे उठाए फायदा

विदेशी निवेशक भी कम किए निवेश को फिर से बाजार में इनवेस्‍ट कर सकते हैं. इससे शेयर बाजार में तेजी आएगी. कुल जानकारों का कहना है कि  यदि Exit Poll के आंकड़े चुनावी नतीजों में नहीं बदलते तो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर, मार्केट में बुल‍िश सेंटीमेंट बना हुआ है.

ऐसे में जानकारों की यही सलाह है कि यदि शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दे तो न‍िवेशक उसका फायदा उठाकर नए शेयर खरीद सकते हैं. चुनाव परिणाम में एनडीए की सीट एग्‍ज‍िट पोल के हिसाब से आती हैं तो बाजार में जबरदस्‍त उत्साह देखने को मिलेगा. इसका मतलब हुआ क‍ि देश को फिर से स्थिर सरकार मिलेगी.

शेयर बाजार
शेयर बाजार

इन शेयरों में आ सकती है तेजी

शेयर बाजार में जिन शेयरों में सोमवार को तेजी आने की संभावना जताई जा रही है उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro), एबीबी (ABB),  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics), बीईएमएल (BEML) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazgaon Dock), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyards), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech),  स्टर्लिंग विल्सन (Sterling Wilson), वारी रिन्यूएबल (Waaree), एल एंड टी (L&T) आद‍ि प्रमुख हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: WebMorcha किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं देता. किसी भी तरह का इनवेस्‍टमेंट से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्‍य लें.)

https://www.facebook.com/webmorcha

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com