CBI रेड, महासमुंद कनेक्शन,CM विष्णुदेव बोलें, भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे

रायपुर। CBI रेड पर CM विष्णुदेव साय का बयान आया है। CM ने कहा, लिख रहे हैं सुशासन का नया अध्याय – प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय, छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने PSC जैसी स्वच्छ छवि वाले संस्थान में घोटाला कर उसको बदनाम किया, प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अब सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक जांच हो रही है, कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। युवाओं को न्याय मिलकर रहेगा।

CM विष्णुदेव साय बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में CBI ने बुधवार सुबह कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। इनमें पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी अमृत खालको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवाली और श्रम पदाधिकारी सुनीता जोशी का मायका महासमुंद का हरदी गांव शामिल है। सुनीता जोशी पूर्व चेयरमैन सोनवानी की भांजी हैं। 2023 में सुनीता जोशी का श्रम पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था।

इसके पहले वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर थीं। इन सभी लोगों से घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी है। CBI की कार्रवाई पिछले करीब 8 घंटे से जारी है

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com