रायपुर। घोटालेबाज शोएब ढेबर और अज्ञात वकील ने शराब घोटाले में EOW के सरकारी गवाह के साथ मारपीट गुंडागर्दी कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। इसके बाद आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506, 341, 384 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस पूरे मामले पर जांच के बाद अन्य धाराए भी जोड़ी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार शोएब के खिलाफ एक और शिकायत की गई है। जिसमें किसी युवती का पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप लागाया गया है, जिसकी जांच भी सिविल लाइन थाना में की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस (Police) ने कहा, कि सभी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद अपराध दर्ज किया जा चुका है। अन्य थानों में भी इनके खिलाफ कई अपराध दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
https://www.facebook.com/webmorcha


Recent Comments