CG Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रायपुर CG Weather Update:। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और वातावरण सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। आने वाले चार दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा), बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

मौसम का हाल

रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक तापमान 36.9°C जगदलपुर में दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2°C अंबिकापुर में रहा। वहीं पौड़ी उपरोरा में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम में बदलाव की वजह

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल से लेकर तेलंगाना तक फैला एक निम्न दबाव क्षेत्र छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है।

आज का मौसम अपडेट

आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक भी ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

रायपुर का मौसम

CG Weather Update:  राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com