छत्तीसगढ़: अरपा नदी में कूदी 9वीं की छात्रा, मौत से पसरा मातम – सरकंडा थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर। शहर में एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी और परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति था, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बताया गया कि बीती रात वह घर में पढ़ाई कर रही थी, तभी अचानक करीब रात 1:30 बजे कमरे से बाहर निकली और तेजी से घर से बाहर भागी। उसकी बड़ी बहन ने पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच चुकी थी और वहां से नदी में कूद गई।

यह दृश्य देखकर उसकी बहन और आसपास के लोग हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल मदद की कोशिश की और खोजबीन शुरू की, लेकिन अदिति कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।

अरपा नदी
अरपा नदी

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद छात्रा का शव बरामद कर लिया गया।

महासमुंद: कुएं में गिरे 3 हाथी, रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम जुटी

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। उस वक्त वे और उनकी पत्नी ऊपर वाले कमरे में थे, जबकि नीचे की मंजिल में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। अचानक अदिति कमरे से बाहर निकली और दौड़ते हुए घर से निकल गई। कुछ ही मिनटों में उसने छठघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी।

अरपा नदी
अरपा नदी

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

👉 घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, और लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक स्कूली छात्रा को इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत क्यों आई।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com