Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh elections: आरक्षण फिर टला, महापौर और नगर पंचायतों का आरक्षण कल...

Chhattisgarh elections: आरक्षण फिर टला, महापौर और नगर पंचायतों का आरक्षण कल नहीं होगा, जानें अब कब किया जाएगा

Chhattisgarh elections: महापौर आरक्षण (Reservation) का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और वेट करना पड़ेगा। कल होने वाले महापौर आरक्षण की प्रक्रिया को टाल दिया गया है। संचालनायल नगरीय प्रशासन विभाग ने 27 दिसंबर को होने वाले आरक्षण को रद्द करते हुये नई तरीख का ऐलान किया है।

जान लें, कि इसके पहले महापौर आरक्षण के लिए 27 दिसंबर की तरीख तय की गई थी। अब इस तारीख में संसोधन किया गया है। इस बाबत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूचना भी जारी की है। नीचे पढ़ें जारी सूचना…

जानें नगरीय निकाय ने क्या लिखा

सर्वसाधारण को सूचनार्थ प्रकाशित किया जाता है कि वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीरागढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) (Reservation) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण 27.12.2024 दिन शुक्रवार पूर्वान्ह (प्रातः 10:30 बजे से) पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साईस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाना था।

अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। उक्त कार्यवाही दिनांक 07.01.2025 दिन मंगलवार को पूर्व नियत स्थल एवं समय पर सम्पादित की जाएगी। अतः कार्यवाही के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपत्त्थित रह सकते है।

यहां पढ़ें आदेश

आरक्षण की संशोधित सूचना

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

हमसे संपर्क करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments