BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. आज शराब घोटाला मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए पूर्व IAS अनिल टुटेजा और यश टुटेजा EOW/ACB ऑफिस पहुंचे थे, जहां से उनकी गिरफ़्तारी की गई है.

दरअसल कुछ दिनों पहले शराब घोटाला मामले में ED ने नई एफआईआर दर्ज की थी. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे को राहत मिलने के बाद यह FIR दर्ज की गई थी. बता दें छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला करीब 2000 करोड़ का है. ईडी ने इस मामले में IAS  अनिल टुटेजा सहित 70 लोगों के खिलाफ EOW थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू भी कर रही है.

EOW ने कोर्ट से अनुमति के बाद शराब घोटाले में जेल में बंद कारोबारी, नेताओं और अफसर से पूछताछ शुरू की है.शराब घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12, 420, 467, 468, 471 और 120 बी की लगाया गया है. इस मामले में 70 नामजद लोगों पर केस दर्ज है.

अनिल टुटेजा बोलेगा, भूपेश की पोल खोलेगा

अनिल टुटेजा बोलेगा और भूपेश की पोल खोलेगा. क्योंकि अफसर से लेकर हर एक कांग्रेस नेता को पता है कि पूर्व CM भूपेश बघेल सरकार में रहते कई कारनामें किए है. सभी कारनामों का चिट्ठा एक डायरी में IAS अनिल टुटेजा रखे है. कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों की जांच BJP सरकार ने तेज कर दी है. जैसे ही घोटालों की जांच ED ने शुरू की वैसे ही भ्रष्टचार में शामिल IAS और राज्य सेवा के कई अधिकारी जेल भेजे गए. भूपेश बघेल की सचिव रही सौम्या भी जेल में दिन काट रही है. जेल में बंद आरोपी जमानत के लिए कई बहाने लगाते है. लेकिन वे सभी सफल नहीं हो पा रहे है.

सभी कांग्रेस नेताओं को पता है कि IAS  अनिल टूटेजा भ्रष्ट पूर्व CM भूपेश सरकार का अहम किरदार की भूमिका निभा रहा था। सभी घपले -घोटाले कोयला , महादेव सट्टा ऐप , रेत , माइनिंग और शराब घोटाला, धान घोटाला सभी का कच्चा चिट्ठा और पूरा हिसाब किताब किन-किन नेताओं को कितने पैसे दिए गए पक्के सबूत अनिल टुटेजा के पास होने के प्रमाण है. अब ED की हिरासत में दोनों बाप-बेटे भ्रष्ट भूपेश सरकार का काला चिट्ठा खोलेंगे.

Saptahik rashifal (22 To 28 April): इस हफ्ता सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com