Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राजिम पटवारी ने ली रिश्वत 16 सौ रुपए, सस्पेंड, किसान ने...

छत्तीसगढ़ राजिम पटवारी ने ली रिश्वत 16 सौ रुपए, सस्पेंड, किसान ने की शिकायत

राजिम। ग्राम पंचायत तरीघाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथि MLA रोहित साहू का ग्रामवासियों ने बाजे-गाजे और जमकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाया था, जहां ग्रामीण अपनी मुलभूत सुविधाओं सहित रोजगार मूलक मांगों को लेकर आवेदन किया. कार्यक्रम में एक किसान ने MLA के सामने पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. इस पर MLA ने नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार शशि नर्मदा को जांच कर तुरंत सस्पेंड करने की बात कही.

महासमुंद, 820 बोरा धान जब्त, कोचियों की करामत, कर रहे थे अवैध परिवहन

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान तरीघाट निवासी किसान श्याम लाल साहू ने पटवारी कोमल लाल वर्मा पर 1600 रुपए की रिश्वत लेने की बात खुली मंच पर रखी. किसान ने पैसे की बात तो कह दी मगर कितने रुपए लिए उसे बोल नहीं पा रहे थे, जिस पर विधायक ने बिना डर भय बोलने को कहा. फिर किसान ने बताया कि मेरे नाम पर 5 काठा का खेत होने की जानकारी पटवारी द्वारा दिए जाने पर उन्होंने कहां था रिकार्ड दुरुस्त कर आपको जमीन मिल जाएगी. इसके चलते उनके द्वारा पैसे की मांग करने पर मेरे द्वारा ग़रीबी व तंग हाल जिंदगी जीने के चलते 1600 रुपए दिया गया था.

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments