छत्तीसगढ़, आज गरज-चमक के साथ बारिश संभव

रायपुर बारिश। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (raipur) समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश हुई थी। वहीं मंगलवार की शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला।

मंगलवार की शाम राजधानी छत्तीसगढ़ रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में तेज आंधी तूफ़ान चला। वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ आज
बारिश

विवाह के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अब जुलाई में बजेंगी शहनाईयां, जानें तारीख

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ रायपुर (raipur)  के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

https://www.facebook.com/webmorcha

त्रिग्रही योग, वृष, कर्क, सिंह और तुला को19 मई से मिलेगी नईं दिशा

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com