Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: निकाल लें रजाई-कंबल, तीन दिन बाद गिरेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: निकाल लें रजाई-कंबल, तीन दिन बाद गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। वातावरण में मौजूद नमी में कमी आने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके विपरीत, जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की धूप परेशान कर सकती है, लेकिन रात में ठंडक बढ़ने के संकेत साफ नजर आने लगे हैं।

मौसम विभाग की सलाह: अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है, ऐसे में लोग अब रजाई-कंबल निकाल लें और ठंड से बचाव के इंतजाम शुरू कर दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments