छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर में खुलासा: अब तक 23 गिरफ्तार

रायपुर। सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस (Police) ने दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह घटना शुक्रवार की है जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस (Police) ने कई टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्षों महासमुं, रायपुर मुक्त, देखें अपने जिले में क्या मिला

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Leave a Comment

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com