BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

सरगुजा। Chhattisgarh के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिस में 4 लोगों की मौत हो गई. स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार सभी लोग राजधानी रायपुर (Raipur) के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के निवासी थे.

बता दें, घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार हॉस्पीटल में जारी है.

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com