विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर के माध्यम से 1.50 लाख से अधिक लोगों ने ली शासकीय योजनाओं की जानकारी

webmorcha

रायगढ़, 1 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉक में कार्ययोजना अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर निरंतर रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा सकें। आज जिले में 142 शिविर के माध्यम से लगभग 1 लाख 51 हजार 617 लोगों ने शासन की योजनाओं की जानकारी ली है।

उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत इन शिविर स्थलों में एलईडी स्क्रीन मोबाइल वैन पहुंच रही है। जिसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी जनसामान्य को दी जा रहीं हैं। शिविर स्थल में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ

जिसमें पुरूषों की तुलना में महिलाओं की उपस्थिति अधिक देखी जा रही हैं। जहां पुरूषों की उपस्थिति 68 हजार 247 रही, वहीं महिलाओं की उपस्थिति 82 हजार 301 रही है। यहां आयोजित शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए जनसामान्य को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं।

आयोजित शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, जीवन ज्योति बीमा, केसीसी, जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। शिविर में लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।

आज इन ग्राम पंचायतों में लगेगा शिविर

कार्ययोजना अनुसार जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 2 दिसंबर को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत बैरागी एवं रतनपुर, विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत ढोरम एवं टेरम, विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत नवागांव और जबलपुर, विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत जमाबहार एवं खेड़आमा, विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत महलोई तथा कांदागढ़, विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत भेलवाटिकरा एवं पतरापाली (पूर्व) एवं विकासखंड तमनार के ग्राम पंचायत औराईमुड़ा तथा बरकसपाली में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें वार्षिक राशि

Rashifal 2024: इन राशियों के स्वागत में खड़ा है 2024, मिलेगी अपार सफलता

Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा साल 2024, जानें राशिफल

Kumbh Rasifal 2024: कुंभ राशि पर शनि बरसाएंगे कृपा, देगा कई खुशियां, जानें वार्षिक राशिफल

Vrishchik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि के जातकों 2024 कैसा रहेगा जानें 

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रारंभ, 10वीं उत्रीर्ण युवा कर सकते है एप्लाई

webmorcha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी 2024) से प्रारंभ हो गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं.

महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रायपुर में सबसे ज्यादा 559 पदों पर भर्ती होगी, वहीं नारायणपुर में 477 पद भरे जाएंगे. बीजापुर में 390, बस्तर में 365, दुर्ग में 332, बलरामपुर में 259, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 228, गरियाबंद में 186, कोरबा में 177, बिलासपुर में 168, राजनांदगांव में 160 और बालोद में 128 पद भरे जाएंगे. पहले भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद शहर के डामरीकरण कार्य का नपाध्यक्ष राशि ने किया निरीक्षण

webmorcha

महासमुंद। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 15 के मुख्य मार्ग गांधी चौक सिविल लाइन में चल रहे डामरीकरण व पैंचिग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार से चर्चा कर डामरीकरण पैचिंग कार्य में सारे घटकों का पालन करने को कहा।

यहां पढ़ें: महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

उन्होनें कहा सड़क पर निर्मित चेम्बर को समुचित रूप से ढंककर से संधारित करने के निर्देश दिए। श्रीमती महिलांग ने ठेकेदार को मार्ग में डामरीकरण में सही तरीके से रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नोशाद बक्श और नागरिकगण मौजूद रहे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद कोमाखान धान के अवैध परिवहन पर जप्ती की कार्रवाई

webmorcha

महासमुन्द 31 दिसंबर 2023/ कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में सीमावर्ती ओडिसा राज्य से अवैध धान के परिवहन पर निरंतर कारवाई जारी है। शुक्रवार को देर रात और शनिवार को तहसीलदार ममता ठाकुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ग्राम टूहलु में थाना के आगे 350 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गाड़ी सहित धान को जब्त कर थाना मे  सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि रात में धान से भरी गाड़ी ओडिसा से गरियाबंद की ओर जा रही थी।

यहां पढ़ें: राम मंदिर, CM योगी और STF चीफ को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां जांच में जुटी

इसी तरह ग्राम भदरसी में रोशन लाल के बाड़ी में 316 कट्टा धान जप्त किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त धान ओडिसा का है। जिसे पंचनामा कर जप्ती बनाया गया। उल्लेखनीय है की ओडिसा सीमा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी कारवाई की जा रही है।जो आगे भी जारी रहेगी।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाये जाने तथा मदिरा दुकानों की सतत जाँच व निगरानी के निर्देश

webmorcha

महासमुंद 31 दिसंबर 2023/ गत दिवस कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में आबकारी राजस्व की सुरक्षा तथा आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही बाबत कड़े निर्देश दिये  गये।

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु क्षेत्र में लगातार छापेमारी करने तथा पुलिस विभाग से आवश्यक समन्वय कर संयुक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 31 दिसंबर तथा नववर्ष पर मदिरा के अवैध संव्यवहार पर रोक लगाये जाने हेतु कड़ी चौकसी रखने तथा होटल ढाबों की जाँच हेतु निर्देश दिये गये

सभी प्रभारी अधिकारियों को मदिरा दुकानों की सतत जाँच कर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय करते पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त बैठक में सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें