जशपुर में बदहाल व्यवस्था: सड़क नहीं, महिला को पीठ पर लादकर 3 किमी पैदल अस्पताल ले गए ग्रामीण

sitename%

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। यहां आज भी ग्रामीणों को सड़क सुविधा न होने के कारण मूलभूत सेवाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ताजा मामला बगीचा विकासखंड के दूरस्थ गांव चुरिलकोना का है, जहां सर्पदंश की शिकार महिला को गांव की ही महिला ने अपनी पीठ पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी

जानकारी के अनुसार, देर रात मुन्नी बाई नामक महिला को जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया। परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन सड़क नहीं होने से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में मजबूर होकर 37 वर्षीय गुनिया बाई ने मुन्नी बाई को अपनी पीठ पर उठाया और गांव की अन्य महिलाओं की मदद से तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचीं। वहां से एक वाहन के जरिए पीड़िता को सन्ना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हालत गंभीर, ग्रामीणों में नाराजगी

डॉक्टरों ने बताया कि मुन्नी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वे सरपंच और सचिव को सड़क की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इसके चलते उन्हें आए दिन इस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

राजिम: बजाज शो रूम से नई पल्सर लेकर फरार हुए चोर, पुलिस के सामने से निकली बाइक

राजिम: बजाज शो रूम से नई पल्सर लेकर फरार हुए चोर, पुलिस के सामने से निकली बाइक

राजिम (गरियाबंद)। नवापारा क्षेत्र में पुलिस की गश्त के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रायपुर–राजिम मेन रोड स्थित चंपारण चौक के पास बजाज शो रूम का है, जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर नई बाइक चोरी कर ली।

Rajim: Thieves flee with a new Pulsar from Bajaj showroom, police
राजिम: बजाज शो रूम से नई पल्सर लेकर फरार हुए चोर, पुलिस के

सीसीटीवी में कैद चोरों की करतूत

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। एक लाल-नीले चेक शर्ट में बिना नकाब के है, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच बताई गई। दूसरा युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए है, जिसकी लंबाई करीब 5 फीट 3-4 इंच है। दोनों दुबले-पतले और संदिग्ध गतिविधियों के साथ रात 2 बजकर 5 मिनट पर शो रूम के पास रेकी करते दिखाई दिए।

थोड़ी देर बाद दोनों गंगा इमली के झाड़ियों से होते हुए शो रूम पहुंचे। उन्होंने ताला तोड़ा, शटर उठाया और कांच फोड़कर भीतर घुस गए। अंदर पहुंचकर उन्होंने नई बजाज पल्सर NS 160 (कीमत लगभग ₹1.25 लाख) को अलग किया और सर्विसिंग में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल निकालकर उसमें डाला।

CCTV का भी उठा ले गए डीबीआर

चोरों ने महज बाइक ही नहीं, बल्कि शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर भी निकालकर रख लिया, ताकि सबूत न बचे। पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्हें करीब 1 घंटा 3 मिनट लगे।

पुलिस के सामने से निकले चोर

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर जब रात 3 बजकर 11 मिनट पर नई पल्सर लेकर रायपुर मार्ग की ओर निकले, उसी समय पुलिस की पीसीआर वैन पास से गुजर रही थी। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी कि चोर उनके सामने से फरार हो रहे हैं।

FIR दर्ज, जांच जारी

शो रूम संचालक का कहना है कि चोरी की वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है, क्योंकि चोरों को सीसीटीवी डीबीआर की सही जगह पहले से पता थी। घटना की शिकायत पर नवापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एसआई सुनील कश्यप जांच कर रहे हैं।

इस दुस्साहसी चोरी से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। शहरवासियों ने रात में गश्त और मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

रायपुर: दूसरे के आधार कार्ड से होटल में करता था ऐश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: दूसरे के आधार कार्ड से होटल में करता था ऐश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर होटल में ठहरने के साथ ऐश किया। इतना ही नहीं, बिल का भुगतान किए बिना ही होटल से फरार हो गया। मामले की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अंकिता तेलीबांधा इलाके की रहने वाली हैं। 20 सितंबर की शाम होटल रियान इन से अंकिता को फोन आया और बकाया बिल चुकाने की बात कही गई। इस पर अंकिता ने हैरानी जताई कि वह कभी उस होटल में ठहरी ही नहीं। होटल संचालक ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी, जो अंकिता की ही थी।

दरअसल, आरोपी युवक ने अंकिता के आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल में पहचान पत्र के रूप में किया था। आधार कार्ड में अंकिता के पिता का मोबाइल नंबर दर्ज था, जिस पर होटल संचालक ने कॉल किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। होटल के सीसीटीवी फुटेज और आगंतुक रजिस्टर से आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संभव जैन (19 वर्ष), निवासी मस्जिद गली, थाना कोतवाली रायपुर बताया और अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे धारा 319(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है कि युवक के पास पीड़िता का आधार कार्ड कैसे पहुंचा।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

राजनांदगांव: पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, Video Viral

राजनांदगांव: पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, Video Viral

रायपुर/राजनांदगांव। संस्कारधानी के नाम से मशहूर राजनांदगांव में बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि जिले में चोरी, गोलीकांड, चाकूबाजी, हत्या, नशा और अवैध शराब जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महाकाल चौक पर पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया और नारा लगाया – “संस्कारधानी को अपराधधानी नहीं बनने देंगे”

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि राजनांदगांव के एसपी का तत्काल ट्रांसफर किया जाए। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों को लेकर स्थानीय स्तर पर बहस भी तेज हो गई है।

👉 देखें वायरल वीडियो

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़: लेडी टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंची, वीडियो वायरल, सस्पेंड

छत्तीसगढ़: लेडी टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंची

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 वर्ष) नशे की हालत में स्कूल आईं। यहां उन्होंने मिड डे मील मंगवाया, लेकिन वह इतनी नशे में थीं कि टेबल पर पैर रखकर सो गईं और खाना बिखर गया। इस दौरान बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।

ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें हेडमास्टर अजीब हरकतें करती और बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी तो कभी अंग्रेजी बोलती नजर आईं। वीडियो में उनके जेब में रोटी रखी हुई भी दिखाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला हेडमास्टर कई दिनों से शराब पीकर स्कूल आती थीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं।

घटना के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर हीरा पोर्ते को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह नहीं मानीं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

पिथौरा: मजदूर दलाल समेत 3 गिरफ्तार, FIR दर्ज

पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत

महासमुंद। पिथौरा में स्थानीय मजदूर दलाल के कार्यालय में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक जलंधर यादव (35 वर्ष) का शव 19 सितंबर को मजदूर दलाल घनश्याम (धन्नू) राजपूत के ऑफिस के कमरे की खिड़की में लटका मिला था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए लगातार कार्रवाई की मांग की थी।

webmorcha.com
FIR

शनिवार, 20 सितंबर को परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने घनश्याम राजपूत, और उसके सहयोगी हीरालाल यादव तथा बदन सिन्हा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 127(2), 140(3), 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की और रात करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि 17 सितंबर को जलंधर यादव को उनके घर से जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं।

[प्राथमिक सूचना: मामले की जांच जारी है]

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

पिथौरा विवाद: महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच बहस, वायरल हुआ “Don’t Touch Me” वीडियो

पिथौरा विवाद: महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच बहस, वायरल हुआ "Don’t Touch Me" वीडियो

महासमुंद। जिले के पिथौरा में एक श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद माहौल गरमा गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शनिवार शाम को शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान स्थानीय पत्रकार भी परिजनों के साथ मौजूद थे। तनाव बढ़ने पर पुलिस और पत्रकारों के बीच नोकझोंक हो गई।

भट्ठा दलालों की गुंडागर्दी: पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या?

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। एसडीओपी पत्रकार से कहते हैं – “Don’t touch me”, वहीं महिला पत्रकार जवाब देती हैं – “You know, don’t touch”

इस बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजन और ग्रामीण हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

यहां देखें वीडियो

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महंगी बिजली से परेशान जनता, हाफ बिल योजना पर सवाल

People are troubled by expensive electricity, questions on half bill scheme

रायपुर/20 सितंबर 2025 महंगी बिजली से परेशान जनता। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी की गारंटी की याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र पेज नंबर 39 के छठवें नंबर में जनता से बिजली बिलों में राहत देने का वादा किया था उन्होंने वादा किया था कि 24ग7 बिजली आपूर्ति एवं सस्ता बिल से जनता को राहत दिलाएगा मगर अब इसके उल्टा कांग्रेस सरकार में घोषित हाफ बिजली बिल के लिए निर्धारित 400 यूनिट की क्षमता को खत्म कर दिया गया  जिसके कारण प्रदेश भर के करीब 60 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दोगुना-तिगुना झटका लग रहा है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई की मार से त्रस्त थी ऊपर से यह महंगा बिजली से तो लोगों की कमर टूट रही है । बढे हुए बिजली बिल से आम जनता हलाकान  है छत्तीसगढ़ को बिजली के क्षेत्र में सर प्लस राज्य बताते हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के जनता को महंगी बिजली मिल रहा है। छत्तीसगढ वासियों का जंगल , छत्तीसगढ़ वासियों का कोयला, छत्तीसगढ़ वासियों का पानी सब कुछ तो है हमारे पास तो बिजली इतना महंगा क्यों।

तानाशाही रवैया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार में बिजली बिल हाफ योजना को हटाकर भाजपा में बिजली ही हाफ कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में लगातार 6 घंटा 7 घंटा लाइट बंद रहती है। गांव की स्थिति तो चिंता जनक हो गई है कई कई दिनों तक बिजली गोल रहती है वर्तमान में किसान भाइयों के खेती का समय है ऐसे में पूरे दिन  भर पूरा लाइट का गायब रहने से किसानों को कितना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर किसान भाइयों ने जगह- जगह चक्का जाम और आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कान में जूं तक नहीं चल रही है और अपना तानाशाही रवैया पर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम से भी जनता से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। और स्मार्ट मीटर का ठेका बिना टेंडर के अपनी आत्मीय जनों को सरकार दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा  सरकार को  कमीशन मिल सके। लगातार स्मार्ट मीटर में भी गड़बड़ी का शिकायत जनता करती रही कि दूसरे के नाम का मीटर हमारे घर लग गया है और हमारे घर का मीटर किसी दूसरे का घर में लग गया है लेकिन इस समस्या का भी  समाधान नहीं किया गया और विपरीत भारी भरकम बिजली बिल जनता को थमा रहे है।

जनता सोचने को मजबूर हो गई

जनता सोचने को मजबूर हो गई है कि ऐसा ही  भाजपा सरकार में चलता रहा तो वह दिन ज्यादा दूर नहीं की लालटेन और चिमनी से गुजारा करना पड़ेगा। सूर्य घर के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है सरकार का स्वयं का दावा है 1 साल में 60,000 परिवारों को सब्सिडी देने की एवं दूसरे साल में 70,000 परिवारों को सब्सिडी देने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। महंगा बिजली से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार सोलर पैनल के नाम पर झांसा दे रही है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

राजनांदगांव, गुलैल विवाद बना जानलेवा, लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

राजनांदगांव। जिले के लालबाग क्षेत्र

राजनांदगांव। जिले के लालबाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खुलासे में पता चला कि बच्चे को गुलैल से मारने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में फूलबाई साहू, फूलसिंग साहू और राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।

घटना ऐसे हुई

19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक घनश्याम साहू अचेत पड़ा था। थोड़ी देर होश में आने पर उसने बताया कि गांव के फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने उसके नाती को गुलैल मारने की बात कहते हुए हाथ, मुक्का, लात-घूंसा और डंडे से मारपीट की थी।

गंभीर रूप से घायल घनश्याम को तुरंत राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के अंतिम बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

फिंगेश्वर में तेंदुए का हमला, युवक घायल – 7 गांवों में दहशत और अलर्ट

Leopard attacks in Fingeshwar, youth injured

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद वनलोहझर में तेंदुए घात लगाकर एक युवक पर टूट पड़ा। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभाग ने आसपास के बनगवा, सोरीद, करपी, लोहझर, गुंडरदेही, बम्हणदेही और नागझर गांवों में हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें और बच्चों व मवेशियों को अकेला न छोड़ें। वन विभाग ने कहा है कि तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने की कार्रवाई होगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें