महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा शक्ति कमी के कारण हार गई पार्टी, काग्रेस प्रदेश सचिव ने लगाया आरोप

webmorcha महासमुंद

महासमुंद। लोकेश चंदन साहू प्रदेश सचिव कांग्रेस और खेमराज ध्रुव प्रदेश ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का पराजय हुआ है। जिला संगठन में तालमेल की कमी व वरिष्ठ तथा जमीन कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिये जाने से पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जिला संगठन को एकजुट करने में रूची नहीं लेना तथा उनमें ईच्छा शक्ति की कमी के कारण तथा विधान सभा चुनाव में उन्हें मिली हार से वे उबर नहीं पाए हैं।

जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हताशा व निराशा का माहौल रहा। परिणाम स्वरूप मजबूत प्रत्याशी मिलने के बाद भी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष के गृहग्राम बेमचा में भी कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई। पूरे महासमुंद विधान सभा क्षेत्र में काँग्रेस को लगभग 22 हज़ार वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

इससे यह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है कि वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर में नेतृत्व क्षमता की कमी है, तथा संगठन को चलाने में उनकी रूचि नहीं है। अत: जिले में कांग्रेस के पराजय का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को तत्काल त्यागपत्र देनी चाहिए।

महासमुंद यहां पढ़िए जारी पत्र

Chhattisgarh: भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

webmorcha.com

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा
webmorcha.com

Swachh Survekshan 2024: स्वच्छता के क्षेत्र में महासमुंद, रायपुर, पाटन, कुम्हारी और आरंग को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों CM साय ग्रहण करेंगे सम्मान

महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा
Edit Template