पकड़ी गई डॉक्टर की अय्याशी, तो मासूका के साथ मिलकर महिला डॉक्टर को पीटा

0 अनैतिक संबंधों में लिप्त प्राइवेट अस्पताल संचालक  के खिलाफ पिथौरा थाने में FIR।

महासमुंद जिले के पिथौरा से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला डॉक्टर पर कथित रूप से अनैतिक संबंध का खुलासा करने के बाद जानलेवा हमला किया गया। नागपुर (महाराष्ट्र) के बेलतरोड़ी निवासी एक महिला डॉक्टर ने पिथौरा पुलिस को बताया है कि 26 सितंबर को रायपुर से लौटने के दौरान पिथौरा स्थित जायसवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर विजय जायसवाल ने उन्हें अपनी गाड़ी से पिथौरा लेकर आया। रास्ते में डॉक्टर विजय  ने अपने साथ एक और महिला को स्टाफ बताकर साथ ले लिया। बातचीत में उसने अपना नाम रोक्तिमा (बदला हुआ नाम) बताया।

शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर ने बताया कि रात में तीनों एक किराए के मकान में रुके थे। रात करीब 12 बजे, उन्होंने डॉक्टर विजय जायसवाल और रोक्तिमा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसे लेकर उन्होंने कड़ा विरोध किया। जब इस महिला डाक्टर ने घटना की शिकायत करने की बात कही, तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे महिला डाक्टर के शरीर पर कई चोट उभरे।

शिकायतकर्ता महिला डाक्टर के अनुसार डॉक्टर विजय और रोक्तिमा नशे में थे, और दोनों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह पिटाई की। इस हमले में महिला डाक्टर को आंख, सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। रोक्तिमा ने जानलेवा हमला किया और डॉक्टर विजय ने हत्या कराने की धमकी दी।

मामले में पिथौरा पुलिस ने डॉक्टर विजय जायसवाल और रोक्तिमा के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com