पूर्व CM भूपेश की कार से ED अफसर ने जब्त किए दस्तावेज, कांग्रेस का हंगामा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है।

दरअसल, एक साल पहले महादेव सट्‌टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।

ED करीब एक साल से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों के शामिल होने का पता चला है। ऐप के दो मुख्य प्रमोटर भी छत्तीसगढ़ से ही हैं। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है।

पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल
पूर्व CM और AICC महासचिव भूपेश बघेल

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के बेटे के घर पर भी दबिश दी है। यहां भी अधिकारियों की दो टीम यहां पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि ईडी ने किन मामलों को लेकर दबिश दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हंगामा आपको बता दें कि शराब, कोयला और महादेव सट्टा सहित कई अन्य मामलों को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के घर पर ED की छापेमार कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम सामने आया था।

यहां देखें वीडियो

Indian team: जीत के 6 भारतीय हीरो जिन्होंने झोंक दी जान, बनाया चैंपियन

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com