BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

छत्तीसगढ़ में ठंड के साथ बढ़ी अंडों की खपत, चिल्हर में 8.50 रुपए तक पहुंचा दाम

रायपुर: प्रदेश में गुलाबी ठंड के साथ ही अंडों की खपत में भी वृद्धि हो गई है। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के लोग रोज लगभग 60 लाख अंडे खा रहे हैं। इसके चलते अंडों के दाम पहली बार चिल्हर में 8 से 8.50 रुपए तक पहुंच गए हैं। थोक में अंडों की कीमतें 8 रुपए जबकि पोल्ट्री फार्म में पौने 7 रुपए हैं।

गर्मियों के मौसम में अंडों की खपत कम होने के कारण दाम सामान्यतः कम हो जाते हैं, लेकिन इस बार ठंड के कारण खपत बढ़ने से कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। प्रदेश में रोजाना लगभग 80 लाख अंडों का उत्पादन होता है, जिसमें से लगभग 35-40 लाख अंडे दूसरे राज्यों में जाते हैं और शेष प्रदेश में ही खपत होते हैं।

ठंड के सीजन में थोक और चिल्हर में दाम बढ़ना सामान्य है। इस महीने की शुरुआत में रायपुर में चिल्हर में अंडों की कीमत 7 रुपए थी, जबकि पोल्ट्री फार्म में दाम 5.60 से 5.75 रुपए तक थे। अब पोल्ट्री फार्म से ही थोक में अंडों का दाम पौने 7 रुपए हो गया है और चिल्हर में 30 अंडों का क्रेट 225 रुपए में बिक रहा है।

किराना दुकानों पर एक दर्जन अंडों की कीमत अब 96 रुपए तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में खपत में और इजाफा हो सकता है, जिससे दामों में और वृद्धि हो सकती है।

Weekly Horoscope 29 Dec 2025 – 4 Jan 2026: नए साल की शुरुआत में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com