छत्तीसगढ़ महाठग शिवा साहू के लॉकर में महंगे जेवरात और डेढ़ करोड़ मिली

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के महाठग शिवा साहू कम समय में रुपए डबल करने का झांसा और अच्छे रिटर्न का धोखा देकर लोगों के साथ करोड़ो रुपए की ठगी करने वाले सारंगढ़ के महाठग शिवा साहू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपी शिवा साहू के खिलाफ पांच नई शिकायतें मिली हैं।

T20 World Cup 2024: भारत की आंधी के सामने घुटने टेके फिरंगी, साउथ अफ्रीका के साथ फायनल मुकाबला

ये सभी शिकायतें भी लेनदेन और पैसों की ठगी से जुड़ी हुई हैं। इन नई शिकायतों में पीड़ित निवेशकों ने खुद के साथ 29 लाख 50 हजार रुपए ठगी किये जानें का जिक्र किया हैं। पुलिस अब शिवा साहू के बैंक लॉकर तब भी पहुँच चुकी है। बताया जा रहा हैं कि शिवा के बैंक लॉकर से बड़े पैमाने पर सोने-चांदी के जेवरात जब्त किये गए हैं जबकि उनके हाथ नकदी भी लगा हैं।

पुलिस (Police) ने लॉकर से करीब एक किलो सोना-चांदी और एक करोड़ 52 लाख रुपये नकद बरामद किया हैं। जाँच-पड़ताल में शिवा के पास से नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा आरोपी शिवा साहू के पास से लैपटॉप और जमीनों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

 

मेष राशि Masik Rashifal July 2024

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel

Comments are closed.

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com