February 2025 horoscope: ग्रहों-नक्षत्रों के अनुसार से हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। कुछ दिन या कुछ महीने हमारी अनुकूल होते हैं। वहीं कुछ दिन-महीने हमारे प्रतिकूल होते हैं, जिसके ऊपर हमारा कोई बस नहीं होता है। अब जब जनवरी का महीना खत्म होते वाला है तो सभी को फरवरी के महीने से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में आइए राशियों के हिसाब से देखते हैं कि फरवरी का महिना आपके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा लव लाइफ और आर्थिक रूप से कैसा रहने वाल है।
February 2025 horoscope: फरवरी का महीना?
मेष February 2025
फरवरी का महीना: आर्थिक रूप से यह महीना आपके शानदार रहेगा। फाइनेन्स और बैंकिंग सम्बन्धी गतिविधियों के लिये माह काफी उत्तम है। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकती है। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें।
वृष February 2025
महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। कुछ सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा होने की भी संभावना है। 21 जनवरी के पहले कोई कानूनी मामले में न पड़ें।
मिथुन February 2025
महीने की शुरुआत काफी बढ़िया रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अधिक रहेगा, आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी से धन का लाभ मिल सकता है। होटल व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय को शुरू करने का अच्छा महीना हो सकता है। दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आप गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं।
कर्क February 2025
करियर के दृष्टि से महीना बेहतरीन रहेगा। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव और समर्पण का आनन्द लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। घर की महिलाओं को सेहत की समस्या हो सकती है। महीने के पहले और अन्तिम सप्ताह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह February 2025
सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का इस महीने खत्म हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। प्रथम, तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों की सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं।
कन्या February 2025
11 फरवरी को बुध का राशि परिवर्तन आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपका आपका डेली रूटीन भी खरब हो सकता है। कुछ पारिवारिक कलह भी हो सकती है।
तुला February 2025
इस माह दोस्तों के साथ बढ़िया वक्त् बितायेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। 12 फरवरी को बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। इस माह के शुरुआती सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेंगे। दूसरे सप्ताह में मार्गी गुरु के कारण ससुराल के परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। स्त्री जातकों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।
वृश्चिक February 2025
इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद शेयर मार्केट से काफी बढ़िया लाभ प्राप्त होगा। करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहने वाला है। आप योग और धर्म-कर्म में विशेष रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। इस महीने अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है।
धनु February 2025
माह फरवरी धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। महीने के आरम्भ में जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें।
मकर February 2025
परवरी माह व्यापारिक लेन-देन में आपको बहुत बढ़िया लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। आपकी आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है। महीने की पूर्वार्ध में नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
कुंभ February 2025
धन कमाने के लिये महीना बहुत ही बढ़िया है। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। इस महीने आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें।
मीन February 2025
फरवरी महीने के प्रारंभ में कुछ ऐसा होगा जिससे आपको काफी प्रशंसा मिलेगी। महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। स्थान-परिवर्तन की बाधा दूर होगी। भाई-बहनों के जीवन में कुछ बढ़िया परिवर्तन हो सकते हैं। किसी दोस्त और रिश्तेदार के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। 11 फरवरी के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की संभावना है।