छत्तीसगढ़ पुलिस को चकमा देकर महिला तस्कर फरार

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिला हॉस्पीटल से सोमवार देर रात एक विचाराधीन महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी का नाम पूजा गुप्ता है, जो की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली है. पुलिस ने उसे एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक) मामले में गिरफ्तार किया था. बीते 22 अगस्त को पुलिस ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी डिलीवरी के बाद बीती रात वह मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई.

बता दें कि महिला बंदी के फरार होने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि महिला बंदी अस्पताल के गायनिक वार्ड में रात करीब 1 बजे तक थी. जिसके बाद वह अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल से भाग निकली। पुलिस ने हॉस्पीटल के CCTV फुटेज खंगाले जिसमें महिला बंदी अस्पाताल से बाहर निकलते हुए कैद हो गई है. मामले में सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com