☁️ CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

📍रायपुर | 01 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरे जोर पर है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

☔️ पिछले 24 घंटे की बारिश रिपोर्ट

  • मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31°C,

  • राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 19°C रहा।

🌧️ वायुमंडलीय स्थितियां

  • मानसून की मुख्य द्रोणिका रेखा श्रीगंगानगर से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

  • कम दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के पास बना हुआ है।

  • संबंधित चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है।

  • यह प्रणाली अगले 2 दिनों में उत्तर ओडिशा, झारखंड और बंगाल की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी।

🌦️ रायपुर का आज का मौसम

  • बादल छाए रहने,

  • गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

  • तापमान रहेगा 23°C से 27°C के बीच।

Monthly Rashifal July 2025: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!

ये भी पढ़ें...

Edit Template