Homeछत्तीसगढ़रायपुर, धमतरी, महासमुंद, समेत यहां आज भी भारी बारिश IMD का अलर्ट

रायपुर, धमतरी, महासमुंद, समेत यहां आज भी भारी बारिश IMD का अलर्ट

रायपुर। IMD ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार दिन भर भारी बारिश हुई और आंधी तूफ़ान भी चला। आज रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है और लोगों को मार्च के महीने में मानसून और ठंड दोनों का एहसास एक साथ हो रहा है। इसी कड़ी में आज भी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

छत्तीसगढ़ आज
बारिश

मौसम विभाग IMD ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। बता दें कि, मौसम विभाग ने 15 मार्च को ही पांच दिन का अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने,आंधी तूफ़ान चलने और बारिश की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग IMD ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, भाटापारा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

20 March ka Panchang: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments