Holashtak 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार होली से ठीक 8 दिन पहले शुरू होने वाला होलाष्टक का समय पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। साल 2026 में (Holashtak) होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं, जिससे शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को टालना ही बेहतर होता है। ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में कुछ राशियों के लिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी होता है, क्योंकि उनके जीवन में उतार-चढ़ाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान खास सतर्क रहने की जरूरत है-
मेष राशि
Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान मेष राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है, जिससे मानसिक बेचैनी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। करियर से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशि
Holashtak 2026: वृश्चिक राशि के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कामों में रुकावट आने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। रिश्तों में दूरी आने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। निवेश या उधार देने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका है। सेहत को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मीन राशि
Holashtak 2026: मीन राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। नौकरी या व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए अपने संबंधों को संभालकर रखें।






















