IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC मीटिंग के बाद 15 फरवरी को होगा महामुकाबला

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान का यू-टर्न, ICC मीटिंग के बाद 15 फरवरी को होगा महामुकाबला

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy : टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की बात कहने वाला पाकिस्तान आखिरकार अपने रुख से पीछे हट गया। ICC के साथ हुई अहम बैठक के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति दे दी।

कुछ दिन पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा गया था कि टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। हालांकि ICC मीटिंग के बाद पीसीबी को अपना फैसला बदलना पड़ा।

IND vs PAK T20 World Cup:  पीसीबी प्रमुख मोहसिन ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरा मामला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रुख से प्रभावित था। अब तय हो चुका है कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस विवाद के बाद मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है।


पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का भी यू-टर्न

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान के रुख बदलने के बाद बांग्लादेश की ओर से भी बयान में बदलाव देखने को मिला। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने का फैसला बीसीबी और खिलाड़ियों ने लिया था।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि यह निर्णय सरकार की सुरक्षा चिंताओं पर आधारित था। ‘क्रिकबज’ से बातचीत में नजरुल ने कहा, “यह फैसला देश के क्रिकेट, जनता की सुरक्षा और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा के लिए लिया गया था।”

पहले 22 जनवरी को उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप में भागीदारी का फैसला पूरी तरह सरकार का होगा।


ICC मीटिंग में बनी बात, शर्तें हुईं खारिज

सूत्रों के मुताबिक ICC ने पाकिस्तान को मनाने के लिए विशेष बैठक की। इस दौरान PCB ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले कुछ शर्तें रखीं, जिनमें:

  • भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करना

  • ICC से अधिक राजस्व हिस्सेदारी

  • मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की औपचारिकता

बताया जा रहा है कि ICC ने इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया। अंततः PCB को अपने बहिष्कार के फैसले से पीछे हटना पड़ा।


15 फरवरी: क्रिकेट जगत की नजरें कोलंबो पर

IND vs PAK T20 World Cup:  अब सबकी नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

बायकॉट विवाद के बाद यह मुकाबला और भी हाई-वोल्टेज होने जा रहा है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस महाजंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]