Homeछत्तीसगढ़रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत

रायपुर। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक यात्री बल्ड कैंसर से पीड़ित था।

मिली जानकारी के मुताबिक, वर्धमान, पश्चिम बंगाल निवासी गौतम बावरी (24-25 वर्ष) वर्धमान से मुंबई की यात्रा पर था। विमान में सफर के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट ने स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान को माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

यात्री को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौतम बावरी का टाटा मेमोरियल, मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा था।

इंडिगो एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट के दौरान एक यात्री बेहोश हो गया, जिसे देखते हुए विमान को रायपुर में उतारा गया।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments