होम

June Monthly Horoscope: वृष राशि को जून 2024 माह में गुस्सा पर काबू रखना होगा

weekly rashifal - फोटो : Webmorcha.com

June 2024 Monthly Horoscope: वृष राशि वर्ष का पांचवा माह जून बेहद खास माना जाता है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ और आषाढ़ माह में पड़ता है। इस माह की शुरुआत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ हो रही है, जो आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि के साथ होगा। June 2024 इस दौरान कई बड़े-बड़े व्रत त्योहार इस माह मनाए जा रहे हैं। माह अपरा एकादशी, के साथ शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, देव स्नान पूर्णिमा आदि पर्व मनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं जून माह में आपके वृष राशि पर कैसा होगा इसका असर….

Vrishabha Rashifal 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा वर्ष 2024, जानें राशिफल

वृषभ

वृष राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायक साबित होगी। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा वे अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जून महीने की शुरुआत में अपेक्षाकृत कम लाभ की प्राप्ति होगी।

वृष राशि इस दौरान उन्हें धन कमाने के लिए शार्टकट अपनाने या फिर नियम कानून तोड़ने से बचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान कुछ गलतफहमियां के चलते आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि माह के मध्य तक एक बार फिर लव पार्टनर से मेल-मिलाप हो जाएगा। जिसके चलते एक बार फिर से आपके रिश्ते सामान्य हो जाएंगे।

June 2024 Monthly Horoscope: मेष राशि के जून 2024 में लाभ पाने मिलेंगे सुनहरा अवसर

June 2024 Monthly Horoscope: वृष राशि

वृष राशि करियर-कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग हासिल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृष राशि जून महीने के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...