आज का राशिफल : सोमवार, 3 नवम्बर 2025 (Aaj Ka Rashifal: Monday, 3 November 2025) : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और शुभ अवसरों लेकर आया है। कहीं परिश्रम का फल मिलेगा, तो कहीं ग्रहों की चाल आपको सतर्क रहने की सलाह दे रही है। चंद्रमा की स्थिति आज भाग्य को मजबूत करने के साथ ही कुछ लोगों के जीवन में नई दिशा देने वाली है। आइए जानते हैं – आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है, किसके सितारे दमकेंगे और किसे संभलकर चलने की जरूरत है।
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन:
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बेवजह के कामों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन में सावधानी रखें, नुकसान संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन:
काम को लेकर तनाव रहेगा। किसी मित्र से खटपट हो सकती है। संतान के करियर को लेकर विदेश भेजने की योजना बन सकती है। कारोबार में नई गति मिलेगी। आपके अनुभवों से काम में सफलता मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन:
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है। कोई बनता काम अटक सकता है। माता जी से पारिवारिक मसले पर बातचीत कर लें, अन्यथा झगड़ा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। अपनी आमदनी बढ़ाने के उपायों पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन:
आपके लिए यह दिन बढ़िया रहेगा। नया पद या प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना है। मन में शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
♌ सिंह राशि (Leo)
आज का दिन:
जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नया पद या अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन:
शत्रु प्रबल रहेंगे लेकिन आप विजयी होंगे। प्रेम जीवन की समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कई कार्य एक साथ हाथ में आने से मन व्यस्त रहेगा, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: आसमानी नीला
♎ तुला राशि (Libra)
आज का दिन:
आय में वृद्धि के योग हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। नौकरी में चल रही समस्या को आप दूर करेंगे। आपको जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान दें। निवेश में सावधानी रखें और किसी पर अंधविश्वास न करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन:
आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें। रुका धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। बॉस के साथ वाद-विवाद से दूर रहें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मरून
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन:
खर्चों में वृद्धि की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह न लें। बजट बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों को यात्रा से लाभ होगा। कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन:
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। वाहन की खराबी खर्च बढ़ा सकती है। टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन:
नई संपत्ति मिलने के योग हैं। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। जरूरी दस्तावेजों की जांच करें। परिवार में सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुरानी गलती से सबक लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: बैंगनी
♓ मीन राशि (Pisces)
आज का दिन:
लगातार खुशखबरी मिलने के योग हैं। बुद्धिमानी से लिए निर्णय से लाभ होगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत में हल्की परेशानी संभव है। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चांदी जैसा ग्रे






















