Homeछत्तीसगढ़महासमुंद: ‘माता चढ़ी’ कहकर नारियल फेंकने का आरोप, युवक का एक दांत...

महासमुंद: ‘माता चढ़ी’ कहकर नारियल फेंकने का आरोप, युवक का एक दांत टूटा, दो हिले

महासमुंद। जिले में माता विसर्जन के दौरान नारियल फेंकने से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। युवक ने रितु यादव पर नारियल फेंकने और सोहन राजपूत उर्फ बैगा पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे की है। अंबेडकर चौक से माता विसर्जन के लिए जुलूस महामाया तालाब जा रहा था। इसी दौरान महामाया पारा निवासी रितु यादव ने कथित तौर पर ‘माता चढ़ी है’ कहते हुए युवक पर नारियल फेंका, जो उसके मुंह पर लगा। युवक का आरोप है कि इससे उसका नीचे का एक दांत टूट गया और दो दांत हिलने लगे।

युवक ने जब इसका विरोध किया, तो आरोप है कि सोहन राजपूत उर्फ बैगा ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के समय विसर्जन में शामिल मोहल्ले के लोग मौजूद थे और उन्होंने बीच-बचाव किया।

युवक ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments