रायपुर में बड़ा हादसा : प्लांट का हिस्सा गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई दबे, रेस्क्यू जारी

रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली का भारी हिस्सा गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, घटना की जानकारी मिली है. सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

घायलों का अस्पताल में इलाज

जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कई मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर में बड़ा हादसा
स्पताल में भर्ती

हादसे का कारण और स्थिति

बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से में काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक संरचना गिर गई, जिसके नीचे दर्जनभर से ज्यादा मजदूर दब गए। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव अभियान में जुटा हुआ है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com