Homeमेरा गांव मेरा शहरमहासमुंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने...

महासमुंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची

महासमुंद। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 20 आरक्षकों के तबादले एवं संबद्धता में बदलाव का आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक पु030/महा0/स्थापना/एम-5855/2026 दिनांक 07 जुलाई 2026 के अनुसार कई आरक्षकों को विभिन्न थानों में नई पदस्थापना दी गई है, जबकि कई जवानों को संबंधित थानों से संबद्ध एएनटीएफ (ANTF) महासमुंद भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यमुक्त कर कार्यभार ग्रहण कराएं तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

इन 20 आरक्षकों का हुआ तबादला

क्रमआरक्षकवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना/संबद्धता
1आरक्षक 600 अभिषेक प्रताप सिंहथाना खल्लारी, संबद्ध ANTFथाना पिथौरा
2आरक्षक 193 अनिल नायकथाना महासमुंद, संबद्ध ANTFथाना कोमाखान
3आरक्षक 658 मेहत्तर साहूथाना महासमुंद, संबद्ध ANTFमूल पदस्थापना थाना महासमुंद वापसी
4आरक्षक 353 शैलेष कुमार ठाकुरथाना पिथौरा, संबद्ध ANTFथाना कोमाखान (पूर्व स्थान पर संबद्धता यथावत)
5आरक्षक 185 जितेन्द्र बाघथाना बलौदा, संबद्ध ANTFथाना सरायपाली
6आरक्षक 350 ललित कुमार यादवचौकी बरेकेल, संबद्ध ANTFथाना पिथौरा
7आरक्षक 891 संदीप प्रधानथाना बलौदा, संबद्ध ANTFथाना सिंघोड़ा
8आरक्षक 933 रमाकांत त्रिपाठीथाना सिंघोड़ा, संबद्ध ANTFमूल पदस्थापना थाना सिंघोड़ा वापसी
9आरक्षक 923 मिहिर कुमारचौकी बुंदेली, संबद्ध ANTFथाना सांकरा
10आरक्षक 53 दिनेश कुमारथाना सिंघोड़ासंबद्ध ANTF महासमुंद
11आरक्षक 661 सुनील चन्द्रवंशीथाना पिथौरासंबद्ध ANTF महासमुंद
12आरक्षक 835 प्रमोद कुमार ध्रुवथाना कोमाखानसंबद्ध ANTF महासमुंद
13आरक्षक 682 दिनेश कुमार साहूचौकी तुमगांवसंबद्ध ANTF महासमुंद
14आरक्षक 495 सुभाष यादवथाना सिंघोड़ासंबद्ध ANTF महासमुंद
15आरक्षक 476 विजय विकास दिव्यथाना सरायपालीसंबद्ध ANTF महासमुंद
16आरक्षक 679 गनेश्वर कुमार ठाकुरथाना सांकरासंबद्ध ANTF महासमुंद
17आरक्षक 426 देवनारायण कोसरियाथाना कोमाखानसंबद्ध ANTF महासमुंद
18आरक्षक 475 मनीष यादवथाना कोमाखानसंबद्ध ANTF महासमुंद
19आरक्षक 715 राधेलाल चन्द्रवंशीथाना पिथौरासंबद्ध ANTF महासमुंद
20आरक्षक 356 दुर्गा प्रसाद मोहंतीथाना महासमुंदसंबद्ध ANTF महासमुंद

प्रशासनिक आवश्यकता के तहत जारी हुआ आदेश

पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है। आदेश के तहत कई आरक्षकों को एएनटीएफ से वापस उनके मूल थानों में भेजा गया है, वहीं विभिन्न थानों में पदस्थ कई जवानों को एएनटीएफ महासमुंद से संबद्ध किया गया है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था और विशेष अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

आदेश की प्रति सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों, रिजर्व निरीक्षक तथा स्थापना शाखा को भेजी गई है, ताकि आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जा सके।

महासमुंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची
महासमुंद पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments