BREAKING 🔴 छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर – नई योजना लागू | 🟡 खेल: भारत की शानदार जीत | 🔵 मनोरंजन: नई फिल्म रिलीज | 🟢 WebMorcha पर पढ़ें ताजा खबरें

रायपुर। मानसून का विदाई होने का समय आ गया है। अब इसके पहले एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की माने तो अगामी 5 दिनों तक मध्य व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इस समय दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 21 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशंका है। इसके प्रभाव से 23 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

skymetweather.com  के अनुसार, आगामी 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

जानें पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की बारिश हुई।

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com