महासमुंद के झलप में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र में सख्ती के दिए निर्देश

महासमुंद। जिले के झलप क्षेत्र के ग्राम छिलपावन में सूकरों में African Swine Fever (ASF) की पुष्टि हुई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महासमुंद द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर NIHSAD भोपाल ने 17 अगस्त को अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर सूकरों में होने वाला अत्यधिक संक्रामक विषाणुजनित रोग है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि यह रोग सूकरों से मनुष्यों में नहीं फैलता।

संक्रमित क्षेत्र में सर्विलांस और सैनिटाइजेशन

जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रभावित क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं महासमुंद को संक्रमित जोन में उपलब्ध सूकरों की कलिंग, सर्विलेंस और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित पशुपालकों के सूकरों और उनके आहार का विनिष्टीकरण भी किया जाएगा तथा इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार क्षतिपूर्ति का प्रावधान रखा गया है।

आदेश के अनुसार संक्रमित क्षेत्र के आसपास 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 1 से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘सर्विलेंस जोन’ घोषित किया गया है।

सूकरों की आवाजाही और बिक्री पर रोक

इन्फेक्टेड जोन में क्वारेंटाइन और आवश्यक कार्रवाई के साथ सूकर एवं सूकर उत्पादों की बिक्री से जुड़ी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर जोन में जीवित सूकरों तथा उनके उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने की कार्रवाई संबंधित तहसीलदार, पुलिस और परिवहन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी।

संक्रमित जोन के सूकरों की कलिंग रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से कराई जाएगी। मृत सूकरों और कलिंग किए गए सूकरों के साथ संक्रमित सूकर आहार के डिस्पोजल एवं डिसइन्फेक्शन की कार्रवाई भी निर्धारित राष्ट्रीय कार्ययोजना के अनुसार की जाएगी।

रोजाना होगी रिपोर्टिंग

जिला प्रशासन ने कलिंग, डिस्पोजल, डिसइन्फेक्शन और सर्विलेंस से संबंधित कार्रवाई की प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफ्रीकन स्वाइन फीवर के नियंत्रण, रोकथाम और उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार की National Action Plan for Control, Containment and Eradication of African Swine Fever June 2020 के अनुरूप अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों, पुलिस, वन विभाग, पंचायत, राजस्व और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सवाल उठे तो जागा सिस्टम: डेढ़ साल बाद आंगनबाड़ियों में लगेंगी डिब्बों में बंद RO मशीनें

WebMorcha की खबर के बाद हरकत में आया महिला एवं बाल विकास विभाग; उखरा समेत कई सेक्टरों में RO फिटिंग के लिए जारी हुआ रोस्टर, 21 से 24 अगस्त तक अलग-अलग केंद्रों में होगी स्थापना

महासमुंद। दिलीप शर्मा। WebMorcha
करीब डेढ़ साल से आंगनबाड़ी केंद्रों में डिब्बों में बंद पड़ी RO मशीनों को लेकर WebMorcha में प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंगनबाड़ियों में उपलब्ध कराई गई मशीनों की लंबे समय से फिटिंग नहीं होने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग ने RO मशीनों को स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।

उखरा सेक्टर की पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने WebMorcha के WhatsApp पर RO फिटिंग का रोस्टर साझा
उखरा सेक्टर की पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने WebMorcha के WhatsApp पर RO फिटिंग का रोस्टर साझा

उखरा सेक्टर की पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने WebMorcha के WhatsApp पर RO फिटिंग का रोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी है कि उखरा समेत कई सेक्टरों में अब मशीनों की फिटिंग कराई जा रही है। यानी जिन मशीनों को लंबे समय से केंद्रों में पहुंचाकर रख दिया गया था, उन्हें अब जाकर बच्चों के उपयोग के लिए चालू करने की तैयारी शुरू हुई है।

खबर सामने आई तो जारी हुआ फिटिंग का रोस्टर

WebMorcha ने अपनी खबर में सवाल उठाया था कि जब 23 आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब एक साल पहले RO मशीनें उपलब्ध करा दी गई थीं, तो आखिर उन्हें अब तक स्थापित क्यों नहीं किया गया? कई जगह मशीनें डिब्बों में बंद थीं और कुछ मामलों में मशीनें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घरों में रखी मिलीं।

खबर प्रकाशित होने के बाद अब उखरा सेक्टर की पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने स्वयं RO फिटिंग का रोस्टर साझा किया है। रोस्टर के मुताबिक अलग-अलग सेक्टर और आंगनबाड़ी केंद्रों में क्रमवार फिटिंग का काम कराया जाएगा।

21 को घुंचापाली-कसेकेरा, 22 को सिर्री-तेंदुकोना

जारी रोस्टर के अनुसार 21 अगस्त को घुंचापाली और कसेकेरा, जबकि 22 अगस्त को सिर्री और तेंदुकोना में RO फिटिंग का कार्य किया जाना है।

इसके बाद 23 अगस्त को कोमाखान और उखरा तथा 24 अगस्त को पटपरपाली और टुहलु में RO मशीनों की फिटिंग प्रस्तावित है।

वहीं 19 अगस्त को बागबहरा और मुंगासेर में फिटिंग का कार्यक्रम रखा गया है।

पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने यह भी बताया है कि मामाभांजा और खम्हरिया सेक्टर में 16 और 17 अगस्त को RO फिटिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

डेढ़ साल बाद याद आई बच्चों की प्यास?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि इन मशीनों का उद्देश्य आंगनबाड़ी में आने वाले छोटे बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, तो इन्हें केंद्रों तक पहुंचाने के बाद डेढ़ साल तक स्थापित क्यों नहीं किया गया?

सरकारी व्यवस्था में मशीन की खरीद और आपूर्ति के बाद उसका उपयोग शुरू होना जरूरी है। लेकिन यहां मशीनें लंबे समय तक डिब्बों में बंद रहीं। इस दौरान बच्चे उन्हीं आंगनबाड़ी केंद्रों में आते रहे, जहां कई जगह पेयजल की व्यवस्था भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं थी।

अब खबर प्रकाशित होने के बाद फिटिंग का रोस्टर सामने आना यह बताता है कि विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

सिर्फ फिटिंग नहीं, मशीन चालू भी होनी चाहिए

हालांकि RO मशीनों की फिटिंग का रोस्टर जारी होना राहत की बात है, लेकिन असली परीक्षा मशीनों के चालू होने के बाद होगी।

सवाल यह है कि क्या सभी मशीनों की फिटिंग निर्धारित तारीखों में पूरी होगी? क्या मशीनों के लिए पानी, बिजली और ड्रेनेज जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी? क्या मशीनों का नियमित रखरखाव होगा? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या अब आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को वास्तव में स्वच्छ पानी मिल पाएगा?

क्योंकि मशीन को दीवार पर लगा देना ही योजना की सफलता नहीं है। उसका नियमित और सुरक्षित संचालन ही बच्चों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने की असली गारंटी होगी।

WebMorcha की खबर के बाद विभाग की सक्रियता

WebMorcha ने अपनी पिछली खबर में यह मुद्दा उठाया था कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी यदि RO मशीनें उपयोग में नहीं आ रही हैं, तो योजना का उद्देश्य ही अधूरा रह जाता है।

ऐसे चलाया गया अभियान देंखें पुरानी खबरें

लाखों खर्च के बाद भी बच्चों को साफ पानी नसीब नहीं, आंगनबाड़ियों में शो-पीस बनीं RO मशीनें

एक साल से डिब्बों में बंद पड़ी मशीनें, 23 केंद्रों में बांटी गईं RO मशीनों का अब तक नहीं हुआ इंस्टॉलेशन; कई आंगनबाड़ियों में पेयजल की सुविधा भी अधूरी

महासमुंद। कोमाखान तहसील अंतर्गत उखरा सेक्टर की आंगनबाड़ियों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई सरकारी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सेक्टर की 30 आंगनबाड़ियों में से 23 केंद्रों में करीब एक साल पहले RO मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन अब तक किसी भी केंद्र में इन मशीनों का इंस्टॉलेशन नहीं हो पाया है। वहीं, कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई मशीनें डिब्बों में बंद होकर शो-पीस बनी हुई हैं।

एक साल से घर में रखी थी RO मशीन

मामला तब सामने आया जब बनियातोरा आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराई गई RO मशीन के संबंध में जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानकी पटेल ने बताया कि करीब एक साल पहले मशीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसे केंद्र में स्थापित नहीं किया गया। मशीन उनके घर में रखी हुई थी। जानकारी लेने पर उन्होंने अपने घर से मशीन लाकर दिखाई।

कार्यकर्ता के अनुसार, मशीन उपलब्ध कराने के बाद इसे कहां और किस तरह स्थापित करना है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। मशीन के संचालन के लिए आवश्यक अन्य व्यवस्थाएं भी केंद्र में उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।

23 आंगनबाड़ियों में दी गई मशीनें, इंस्टॉलेशन के लिए बजट का इंतजार

उखरा सेक्टर की पर्यवेक्षक रूपवती पारेश्वर ने बताया कि सेक्टर की 23 आंगनबाड़ियों में RO मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अब तक इन मशीनों का इंस्टॉलेशन नहीं हो पाया है।

पर्यवेक्षक के मुताबिक, मशीनों की स्थापना के लिए बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मशीनों की कीमत के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

sitename%

शौचालय की सुविधा नहीं, भोजन के बाद बच्चों की छुट्टी

बनियातोरा आंगनबाड़ी केंद्र में केवल RO मशीन का मामला ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली है। केंद्र में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा शौचालय उपयोग की स्थिति में नहीं है।

आंगनबाड़ी में बच्चों को दोपहर करीब एक बजे भोजन दिया जाता है। भोजन के बाद छोटे बच्चों को शौचालय जाने की आवश्यकता होती है, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक केंद्र में रखने के बजाय भोजन के बाद ही घर भेजना पड़ता है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि बच्चों के चले जाने के बाद वह सहायिका के साथ निर्धारित समय तक केंद्र में मौजूद रहती हैं।

मशीनों की कीमत को लेकर भी सवाल

RO मशीनों की खरीद लागत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक मशीन की कीमत करीब 49,300 रुपये बताई जा रही है। हालांकि इस कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में मशीनों की वास्तविक खरीद कीमत, आपूर्ति प्रक्रिया और स्थापना के लिए किए गए प्रावधान की जानकारी संबंधित विभाग से सामने आना जरूरी है।

सवाल यह भी है कि जब कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और मशीनों की स्थापना के लिए आवश्यक बुनियादी व्यवस्था पूरी नहीं थी, तो करीब एक साल पहले मशीनें उपलब्ध कराने के बाद उन्हें अब तक चालू क्यों नहीं किया गया? मशीनों की खरीद, कीमत, आपूर्ति और इंस्टॉलेशन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक होने पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बच्चों की सुविधा पर सवाल

आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। ऐसे में यदि सरकारी राशि खर्च कर मशीनें उपलब्ध कराने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो रहा है, तो यह व्यवस्था की कार्यप्रणाली और योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े करता है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कब तक RO मशीनों का इंस्टॉलेशन कराकर उन्हें चालू करता है और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आवश्यक पेयजल एवं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

Chhattisgarh Weather: 19 से 22 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, जानिए जिलेवार मौसम का हाल

रायपुर। Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रायपुर के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार 19 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद 20 और 21 अगस्त को बारिश का दायरा कुछ कम होकर कुछ स्थानों तक सीमित रहने की संभावना है। 22 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में फिर बारिश का दौर बढ़ सकता है।

19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

19 अगस्त को प्रदेश के कई संभागों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। रायपुर संभाग में भी अनेक स्थानों पर बारिश तथा कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

दुर्ग संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

20 अगस्त को बारिश में कमी

20 अगस्त को प्रदेश में बारिश का दायरा 19 अगस्त की तुलना में कम रहने का अनुमान है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बस्तर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

21 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश

21 अगस्त को प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कुछ स्थानों तक सीमित रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

22 अगस्त को फिर बढ़ेगा बारिश का दायरा

22 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ स्थानों पर तथा बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। अधिकांश जगहों पर बारिश की तीव्रता हल्की से मध्यम रहने की संभावना है।

जिलेवार Chhattisgarh Weather Forecast

सरगुजा संभाग: सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 19 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर बारिश और 20-21 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 22 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 19 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती में 19 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर तथा 22 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

रायपुर संभाग: रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद में 19 अगस्त को अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर तथा 22 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

दुर्ग संभाग: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 19 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर तथा 22 अगस्त को अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

बस्तर संभाग: बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में 19 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 22 अगस्त को फिर अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

भारी बारिश से इन इलाकों में रखें सावधानी

मौसम विभाग के दस्तावेज में भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव, अंडरपास बंद होने, यातायात प्रभावित होने और कच्ची सड़कों को नुकसान जैसी परिस्थितियों की संभावना बताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा भी हो सकता है।

कुल मिलाकर Chhattisgarh Weather: 19 अगस्त को बारिश का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को बारिश कुछ सीमित क्षेत्रों में होगी, जबकि 22 अगस्त को प्रदेश के कई इलाकों में फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

बागबाहरा में दिनदहाड़े घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटा

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के कर्रापारा वार्ड नंबर 09 में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट और अन्य सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त 2026 की बताई गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार महिला लखविंदर सिंह के मकान में अपनी बेटी धानेश्वरी साहू के साथ किराये पर रहती है। घटना के समय उसकी बेटी ड्यूटी पर गई हुई थी और महिला घर में अकेली थी। महिला ने बताया कि वह किचन में काम कर रही थी, तभी खिड़की से उसने एक व्यक्ति को छत की सीढ़ी से नीचे उतरते देखा।

अचानक घर में घुसे दो अज्ञात व्यक्तियों को देखकर महिला डर गई और उसने दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि दोनों व्यक्ति घर के अंदर घुस गए। इसके बाद एक आरोपी ने महिला के दुपट्टे से उसके मुंह और हाथ बांध दिए, जबकि दूसरा आरोपी कमरे में जाकर सामान तलाशने लगा।

चाकू अड़ाकर गले से उतारा सोने का लॉकेट

शिकायत के मुताबिक कमरे में सामान तलाशने के बाद आरोपी बाहर आया और महिला के गले में चाकू अड़ा दिया। इसके बाद उसके गले से एक नग सोने का लॉकेट, जिसमें 7 नग सोने के दाने लगे थे, वजन करीब 5 ग्राम बताया गया है, लूट लिया।

महिला के अनुसार आरोपियों ने घर में रखे एक नग चांदी का कंगन, वजन करीब 10 ग्राम और कार की चाबी भी ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घर के पीछे की ओर से फरार हो गए और जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की भी पड़ताल की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल आरोपियों और लूटे गए सामान की बरामदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

19 अगस्त 2026, बुधवार का दैनिक राशिफल,मेष से मीन तक जानें दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, सावधानी, शुभ अंक, उपाय, मंत्र, रत्न और रंग

19 अगस्त 2026, बुधवार का दैनिक राशिफल: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक, तो कुछ के लिए संयम और सावधानी बरतने वाला रहेगा। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है, इसलिए बुद्धि, संवाद, व्यापार, नौकरी और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

♈ मेष राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
सेहत: थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त नींद लें और पानी की कमी न होने दें।
आर्थिक: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नए ग्राहक या सौदे से लाभ मिल सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें।
सावधानी: जल्दबाजी में कोई आर्थिक या महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
शुभ अंक: 9
दैनिक उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
शुभ रत्न: मूंगा
शुभ रंग: लाल

♉ वृषभ राशि

दांपत्य: परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
सेहत: पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खान-पान में संतुलन रखें।
आर्थिक: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें और कागजात ध्यान से पढ़ें।
सावधानी: किसी की बातों में आकर बड़ा खर्च न करें।
शुभ अंक: 6
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
शुभ रत्न: पन्ना
शुभ रंग: हरा

♊ मिथुन राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। अविवाहित लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
सेहत: मानसिक तनाव और अधिक सोचने की आदत परेशानी दे सकती है। योग और ध्यान लाभदायक रहेगा।
आर्थिक: व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। बातचीत और संपर्कों से आर्थिक लाभ होगा।
सावधानी: किसी के सामने अपनी निजी या आर्थिक जानकारी साझा न करें।
शुभ अंक: 5
दैनिक उपाय: गणेश मंदिर में हरी मूंग अर्पित करें।
मंत्र: ॐ ऐं बुधाय नमः
शुभ रत्न: पन्ना
शुभ रंग: हरा

♋ कर्क राशि

दांपत्य: परिवार को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
सेहत: मौसम के कारण सर्दी-जुकाम या कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम पर ध्यान दें।
आर्थिक: घरेलू खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है।
सावधानी: भावनाओं में बहकर किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 2
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ सोमाय नमः
शुभ रत्न: मोती
शुभ रंग: सफेद

♌ सिंह राशि

दांपत्य: जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ सकता है।
सेहत: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन काम के बीच आराम करना जरूरी है।
आर्थिक: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे।
सावधानी: अहंकार या गुस्से में कोई बात न कहें, वरना संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ अंक: 1
दैनिक उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ आदित्याय नमः
शुभ रत्न: माणिक्य
शुभ रंग: सुनहरा

♍ कन्या राशि

दांपत्य: दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवार से जुड़ी किसी खुशी की खबर मिल सकती है।
सेहत: सिरदर्द या तनाव परेशान कर सकता है। लगातार स्क्रीन देखने से बचें।
आर्थिक: धन संबंधी मामलों में दिन अनुकूल है। पुराना निवेश लाभ दे सकता है। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
सावधानी: छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ अंक: 5
दैनिक उपाय: गणेशजी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
शुभ रत्न: पन्ना
शुभ रंग: हरा

♎ तुला राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ घूमने या साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी।
सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मीठे और तले हुए भोजन को सीमित करें।
आर्थिक: धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापारियों को सौदे में अच्छा लाभ मिल सकता है।
सावधानी: बिना पूरी जानकारी के किसी निवेश में पैसा न लगाएं।
शुभ अंक: 6
दैनिक उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जी या हरे फल दान करें।
मंत्र: ॐ शुक्राय नमः
शुभ रत्न: हीरा/ओपल
शुभ रंग: सफेद

♏ वृश्चिक राशि

दांपत्य: दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी बात शांत तरीके से रखें।
सेहत: पेट और नींद से संबंधित समस्या हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
आर्थिक: अचानक खर्च सामने आ सकता है। जोखिम वाले निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा।
सावधानी: किसी विवाद या बहस में अनावश्यक रूप से न पड़ें।
शुभ अंक: 9
दैनिक उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ हनुमते नमः
शुभ रत्न: मूंगा
शुभ रंग: गहरा लाल

♐ धनु राशि

दांपत्य: जीवनसाथी से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।
सेहत: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही थकान में राहत मिल सकती है।
आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। व्यापार में भी लाभ संभव है।
सावधानी: उधार देने या लेने से पहले अच्छी तरह सोचें।
शुभ अंक: 3
दैनिक उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें।
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
शुभ रत्न: पुखराज
शुभ रंग: पीला

♑ मकर राशि

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है।
सेहत: कमर, घुटने या शरीर में थकान महसूस हो सकती है। आराम और हल्का व्यायाम करें।
आर्थिक: आय स्थिर रहेगी। पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारी को कम करने का अवसर मिल सकता है।
सावधानी: कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद से बचें।
शुभ अंक: 8
दैनिक उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
शुभ रत्न: नीलम
शुभ रंग: नीला

♒ कुंभ राशि

दांपत्य: रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
सेहत: मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभदायक रहेगा। अनियमित दिनचर्या से बचें।
आर्थिक: रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। तकनीक, संचार या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
सावधानी: बिना जांच-पड़ताल किसी योजना में पैसा न लगाएं।
शुभ अंक: 4
दैनिक उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और जरूरतमंद को हरी मूंग दान करें।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
शुभ रत्न: गोमेद/नीलम
शुभ रंग: आसमानी

♓ मीन राशि

दांपत्य: जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक चिंता करने से बचें। पर्याप्त आराम करें।
आर्थिक: धन लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने निवेश या रुके हुए भुगतान से राहत मिल सकती है।
सावधानी: भावुक होकर खरीदारी या बड़ा खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 7
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का दान करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
शुभ रत्न: पुखराज
शुभ रंग: पीला

🌟 आज का विशेष ज्योतिषीय संकेत

19 अगस्त बुधवार को बुध ग्रह से जुड़े कार्यों के लिए दिन विशेष रूप से उपयोगी माना जा सकता है। बातचीत, लेखन, व्यापार, शिक्षा, दस्तावेजी काम और नई योजनाओं पर काम करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आर्थिक मामलों में किसी भी निर्णय से पहले तथ्य और जोखिम जरूर जांचें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्य

Weather Today: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बढ़ा जलभराव और बाढ़ का खतरा

Weather Today 18 August 2026: मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ समेत मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। 17 अगस्त की शाम तक एक डिप्रेशन उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय था। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना में था।

इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के लिए 18 अगस्त को मौसम विशेष रूप से सक्रिय रहने वाला है। आईएमडी ने प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 17 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश की भी चेतावनी थी।

इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

आईएमडी के फ्लैश फ्लड आउटलुक में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान कम से मध्यम फ्लैश फ्लड जोखिम बताया गया है।

ऐसे में निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

झारखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश

झारखंड में 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा में भी 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है।

बिहार और मध्य प्रदेश में भी सक्रिय रहेगा मानसून

बिहार में बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान दिया है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भी बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा। आईएमडी के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 18 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

तेज हवाओं के साथ गरज-चमक

आईएमडी ने 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे मौसम में पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर निर्माण वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना सुरक्षित रहेगा।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

भारी बारिश के दौरान नदी, नाले, पुल-पुलिया और जलभराव वाले रास्तों को पार करने से बचना चाहिए। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचें।

WebMorcha अपील: मौसम विभाग के स्थानीय अलर्ट पर नजर रखें और प्रशासन की ओर से जारी किसी भी चेतावनी या निर्देश का पालन करें।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 17 अगस्त 2026 के मौसम एवं राष्ट्रीय बुलेटिन।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

आज का राशिफल 18 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें दांपत्य, सेहत, धन और करियर का हाल

आज का दिन: मंगलवार, 18 अगस्त 2026
आज का दिन साहस, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने वाला रह सकता है। हालांकि जल्दबाजी, क्रोध और अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नीचे चंद्र राशि/सामान्य ज्योतिषीय प्रभावों के आधार पर 12 राशियों का दैनिक फल दिया गया है।


♈ मेष राशि

आज का दिन: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने अटके काम गति पकड़ेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ छोटी बात को बड़ा न बनाएं। साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी।
सेहत: थकान और सिरदर्द परेशान कर सकता है। पर्याप्त नींद लें।
आर्थिक: आय के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आएगा।
सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
दैनिक उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ हनुमते नमः
शुभ रत्न: मूंगा


♉ वृषभ राशि

आज का दिन: कामकाज में स्थिरता रहेगी। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
सेहत: गले और पाचन संबंधी परेशानी से बचें। खान-पान संतुलित रखें।
आर्थिक: धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।
सावधानी: किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
दैनिक उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
शुभ रत्न: हीरा या ओपल


♊ मिथुन राशि

आज का दिन: आपकी वाणी और समझदारी आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। नौकरी और व्यापार में बातचीत से काम बन सकता है।

दांपत्य: साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बहस से बचना बेहतर रहेगा।
सेहत: मानसिक तनाव कम करने के लिए आराम और योग पर ध्यान दें।
आर्थिक: रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है।
सावधानी: बिना जांचे किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
दैनिक उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
शुभ रत्न: पन्ना


♋ कर्क राशि

आज का दिन: परिवार और घरेलू मामलों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। किसी पुराने परिचित से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता रहेगी।
सेहत: पेट और नींद से संबंधित परेशानी हो सकती है। समय पर भोजन करें।
आर्थिक: घरेलू खर्च बढ़ सकता है। बजट बनाकर चलें।
सावधानी: भावनाओं में आकर बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय
शुभ रत्न: मोती


♌ सिंह राशि

आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

दांपत्य: रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी। साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है।
सेहत: शरीर में गर्मी और थकान महसूस हो सकती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
आर्थिक: धन लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।
सावधानी: अहंकार और अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
दैनिक उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ आदित्याय नमः
शुभ रत्न: माणिक


♍ कन्या राशि

आज का दिन: योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का दिन है। नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है।

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बन सकती है। छोटी गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी।
सेहत: पाचन और त्वचा संबंधी छोटी परेशानी हो सकती है।
आर्थिक: खर्च पर नियंत्रण रखें। बचत बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है।
सावधानी: हर काम में जरूरत से ज्यादा perfection के कारण तनाव न लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
शुभ रत्न: पन्ना


♎ तुला राशि

आज का दिन: सामाजिक और व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके काम आ सकता है।

दांपत्य: प्रेम और रोमांस के लिए अच्छा दिन है। साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
सेहत: तनाव कम करने के लिए संगीत और आराम का सहारा लें।
आर्थिक: आय अच्छी रहेगी, लेकिन विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।
सावधानी: दिखावे के लिए अनावश्यक खर्च न करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
दैनिक उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या गुलाबी पुष्प अर्पित करें।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
शुभ रत्न: ओपल


♏ वृश्चिक राशि

आज का दिन: साहस और दृढ़ता से कठिन काम भी पूरे कर पाएंगे। विरोधी आपकी सफलता को प्रभावित नहीं कर पाएंगे।

दांपत्य: रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सेहत: तनाव और रक्तचाप संबंधी परेशानी वाले लोग विशेष सावधानी रखें।
आर्थिक: अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम वाले निवेश से बचें।
सावधानी: गुस्से में कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मरून
दैनिक उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
मंत्र: ॐ हनुमते नमः
शुभ रत्न: मूंगा


♐ धनु राशि

आज का दिन: भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, नौकरी, यात्रा और नए अवसरों के लिए दिन सकारात्मक है।

दांपत्य: साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
सेहत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नियमित व्यायाम लाभ देगा।
आर्थिक: आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ संभव है।
सावधानी: बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा न लगाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: केले के पेड़ को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
शुभ रत्न: पुखराज


♑ मकर राशि

आज का दिन: मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम भी उसी अनुपात में मिल सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

दांपत्य: काम की व्यस्तता के कारण साथी को समय कम दे पाएंगे। संवाद बनाए रखें।
सेहत: कमर, घुटने या मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
आर्थिक: धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। उधार देने से पहले अच्छी तरह सोचें।
सावधानी: कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
दैनिक उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या कंबल का दान करें।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
शुभ रत्न: नीलम*

*नीलम जैसे शक्तिशाली रत्न को बिना व्यक्तिगत कुंडली की सलाह के धारण न करें।


♒ कुंभ राशि

आज का दिन: नई सोच और नए संपर्क आपको आगे बढ़ा सकते हैं। तकनीक या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।

दांपत्य: साथी आपकी योजनाओं में सहयोग करेगा। रिश्ते में खुलकर बातचीत करें।
सेहत: मानसिक थकान हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें।
आर्थिक: आय के अतिरिक्त स्रोत पर विचार कर सकते हैं। अचानक खर्च भी संभव है।
सावधानी: अफवाहों और बिना पुष्टि की बातों पर भरोसा न करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
दैनिक उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
शुभ रत्न: गोमेद*

*गोमेद भी कुंडली देखकर ही धारण करना उचित माना जाता है।


♓ मीन राशि

आज का दिन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में चल रही कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

दांपत्य: प्रेम और भावनात्मक समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
सेहत: नींद पूरी न होने से कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम जरूरी है।
आर्थिक: धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन भावनाओं में आकर खर्च करने से बचें।
सावधानी: किसी के कहने पर जल्दबाजी में निवेश न करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
शुभ रत्न: पुखराज


🌺 आज की विशेष सलाह

18 अगस्त मंगलवार को क्रोध पर नियंत्रण, जरूरतमंद की सहायता और सकारात्मक सोच बनाए रखना सभी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना, गुड़-चना का दान और संयमित वाणी का विशेष महत्व माना जाता है।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 17 और 18 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया जिला-वार पूर्वानुमान, 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी के संकेत

रायपुर, 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र रायपुर की ओर से जारी जिला-वार वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं 18 अगस्त को भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम होने के संकेत हैं और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन संभागों में व्यापक बारिश की संभावना

जिला-वार पूर्वानुमान में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के लिए आगामी पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सरगुजा संभाग में 17 अगस्त को कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना बताई गई है। बिलासपुर संभाग में भी 17 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर बारिश और कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।

रायपुर संभाग के बलौदाबाजार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिलों में भी 17 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है। इनमें कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान दर्ज किया गया है।

19 अगस्त के बाद बारिश में कमी के संकेत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का क्षेत्रीय विस्तार कम हो सकता है। कई जिलों में बारिश छिटपुट (Scattered) रहने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को भी अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

भारी बारिश से इन परेशानियों की आशंका

मौसम विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और अंडरपास बंद होने, यातायात प्रभावित होने तथा कच्ची सड़कों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर भूस्खलन और चट्टान खिसकने की स्थिति भी बन सकती है।

प्रशासन और लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की जरूरत है। मौसम विभाग की यह चेतावनी 17 अगस्त 2026 को जारी पूर्वानुमान पर आधारित है।

BREAKING: नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को अहम प्रतिनिधित्व

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी को पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।

नई नियुक्तियों के साथ भाजपा के केंद्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ की भूमिका और मजबूत हुई है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है।

महासमुंद सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ अब उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की महिला इकाई को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की होगी।

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दीपक महस्के को

भाजपा ने दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वर्तमान दौर में भाजपा के संगठन और राजनीतिक संवाद में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह

राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।

हालांकि, नई राष्ट्रीय टीम की अन्य नियुक्तियों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।