Ank Jyotish 21 September 2024: आज इन्हें लोकप्रियता के साथ मिलेगा सम्मान, जानें अंक ज्योतिष

21 September Ka Ank Jyotish: शनिवार आज अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) : इस वक्त आप अपनी लोकप्रियता के शिखर पर हैं. आज आप अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते हैं. आपको अपने विचारों के प्रति प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है. Ank Jyotish दृढ़ रहें. पदोन्नति, वेतन वृद्धि या बस एक दिन की छुट्टी मांगने के लिए यह एक अच्छा दिन है. आप खुद को यह सोचते हुए पाते हैं कि आपके रिश्ते को क्या हो गया, और सारा प्यार कहाँ चला गया. इस समय कोई भी जल्दबाजी वाला निर्णय न लें.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2 (किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग) : शनिवार को यदि उच्च अधिकारियों से मान्यता या सम्मान मिलना है, तो इसमें देरी होने की संभावना है. आज टालने योग्य वाद-विवाद में न पड़ें. जमीन या संपत्ति हासिल करने का अवसर है. Ank Jyotish यह आपके द्वारा लिए गए कुछ या सभी ऋणों को चुकाने का अच्छा समय हो सकता है. व्यक्तिगत आकर्षण उच्च स्तर पर है और रोमांस आत्मा को संतुष्टि देने वाला है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग) : शनिवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ लंबित काम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे. माँ जैसी किसी व्यक्ति से कुछ अप्रत्याशित मदद मिल सकती है. Ank Jyotish आपको अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखना चाहिए. दबाव में शांत रहने की आपकी क्षमता आपके सहकर्मियों को प्रभावित करती है. आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जिसके लिए आप अपनी भावनाओं के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग) : शनिवार को आप किसी महत्वपूर्ण सामुदायिक गतिविधि में शामिल होंगे. बच्चों से जुड़ी बुरी खबर आपका दिन खराब कर सकती है. Ank Jyotish  इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों को शांत करने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा. पदोन्नति या व्यवसाय में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. किसी औपचारिक अवसर पर आप किसी ख़ास व्यक्ति से मिल सकते हैं.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग): शनिवार को अपने आत्मविश्वास पर काम करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलते हुए देखें. आज आप पश्चाताप महसूस कर रहे हैं और सुधार करना चाहते हैं. Ank Jyotish आपकी ज़मीन या संपत्ति को नुकसान होने के संकेत हैं. अपने ज्ञान और बुद्धि का उपयोग अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए करें. आपके रिश्ते को कुछ इनपुट की ज़रूरत है.

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग): शनिवार को चीज़ें आपके अनुकूल होंगी और आप जो भी लक्ष्य रखेंगे उसे पूरा करेंगे. आज आपके परिवार की महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. Ank Jyotish इस समय धन या कीमती सामान खोने की संभावना है. सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे और आप उनकी प्रशंसा से खुश होंगे. आपका कोई शौक आपके साथी को परेशान कर रहा है. समझौता करने की कोशिश करें.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग) : शनिवार को अपने अधिकारी के साथ बहुत सावधानी से पेश आएं; अधिकारी आपके प्रति ठीक नहीं लग रहे हैं. बच्चों से जुड़ी बुरी खबर आपका दिन खराब कर सकती है. Ank Jyotish इस समय आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं, इसलिए ज़्यादा सावधान रहें. आप खूब पैसा कमाते हैं, खूब खर्च करते हैं. बुरे दिनों के लिए बचत करने के बारे में सोचें. इस अवधि में रिश्ते में प्रतिबद्धता के संकेत हैं.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8 (किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग): शनिवार को आप नए लोगों से मिलेंगे जो आपको मूल्यवान जानकारी दे सकते हैं. आज आप बेफिक्र मूड में हैं. अगर आपकी लिस्ट में कार खरीदने का विचार है तो यह अच्छा समय है. Ank Jyotish अपने असली पेशे को ढूँढ़ना आसान नहीं होगा क्योंकि आप एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर भागते रहेंगे. सुनिश्चित करें कि आप सही जगह पर प्यार की तलाश कर रहे हैं.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 (किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग): शनिवार को धार्मिक स्थल की यात्रा के संकेत हैं. Ank Jyotish दिन भर असंतोष की भावना बनी रहेगी. बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर करें और प्रतिदिन व्यायाम करें. आपकी मानसिक ऊर्जा अपने चरम पर है और आपकी संवाद करने की क्षमता पहले से कहीं बेहतर है. अपने साथी के साथ आपका रिश्ता संतोषजनक है और आप एक-दूसरे से सुकून महसूस करते हैं.

 

CM साय सख्त, पाठ्य पुस्तक के महाप्रबंधक निलंबित

छत्तीसगढ़ में CM  विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। CM श्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई जमीनी स्तर पर भी उतनी ही सख्त नजर आ रही है। इसकी बानगी एक बार फिर सरकार की त्वरित कार्रवाई से दिखती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था।

CM श्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद CM ने  निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का मामला सामने आने पर इस घटना की जाँच का दायित्व मुख्य सचिव के पश्चात सबसे वरिष्ठ अधिकारी को देना यह स्पष्ट करता है कि इस राज्य में अब प्रशासनिक ढिलाई के दिन बीत चुके हैं । यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम के रौद्र रूप कई प्रशासनिक निर्णयों में दृष्टिगोचर हुए हैं। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिलकुल भी लापरवाही नहीं चाहते। CM श्री साय ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि  यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

किसानों के लिए खास खबर: फसल में तना छेदक समेत ये प्रकोप, पढ़ें वैज्ञानिकों की सलाह

रायपुर, 20 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में अब तक 48.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी हैं। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस सीजन में 48.63 लाख बोनी का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रमुख रूप से धान की फसल की बोनी जाती है। इस साल अच्छी बारिश हुई हैं। लेकिन अच्छी बारिश होने के बावजूद, हाल के दिनों में तेज धूप और बदलते मौसम के कारण कुछ जिलों में धान की फसल में तना छेदक, बंकी और झुलसा जैसी बीमारियों के लक्षण सामने आ रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों को इन बीमारियों से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तना छेदक से बचाव के लिए किसान फेरोमोन ट्रैप और लाइट ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। भूरा माहो कीट के नियंत्रण के लिए फोरेट का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। यदि कीट प्रकोप गंभीर हो जाता है, तो इमिडाक्लोप्रिड या इथीप्रोप$इमिडाक्लोप्रिड दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

धान की फसल में झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने पर ट्राइसाइक्लोजोल, आइसोप्रोथियोलेन, या टेबुकोनाजोल जैसी फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। छिड़काव दोपहर 3 बजे के बाद करने पर यह अधिक प्रभावी होगा, और 10 से 15 दिन के अंतराल पर इसे दोहराने की आवश्यकता होगी।

जीवाणु जनित झुलसा (बहरीपान) रोग के लक्षण दिखने पर खेत से पानी निकालकर 3-4 दिन तक खुला छोड़ने और 25 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। शीथ ब्लाइट रोग के लिए हेक्साकोनाजोल का छिड़काव उपयोगी साबित हो सकता है।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि दलहनी और तिलहनी फसलों में जल निकासी का प्रबंधन सही तरीके से करें और फसल में कीट और बीमारियों की सतत निगरानी बनाए रखें। किसानों को धान की फसल में रोग और कीटों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए मैदानी अमलों को सक्रिय किया गया है। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

प्रेरणा: महासमुंद में एक ऐसा दुकान जिसका मालिक 11 महिलाएं, आप भी जानें  

महासमुंद 20 सितंबर 2024/ जिले के पिथौरा क्षेत्र के लामीडीह की महिलाओं ने गजब का दुकान खोला है। इस दुकान का 11 महिला मालिक (owner) है। ये महिला अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से एक नई सफलता की इबारत लिखी है। एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के अंतर्गत “दुर्गा महिला स्व सहायता समूह“ को छत्तीसगढ़ महिला कोष से फैंसी स्टोर्स के संचालन हेतु 2 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

समूह में 11 सदस्य: सामूहिक रूप से दुकान का संचालन करते हैं। समूह की सचिव चित्ररेखा चंद्राकर, जो शिक्षित हैं, समूह के लेन-देन और हिसाब-किताब का प्रबंधन करती हैं। समूह की अध्यक्ष, शीतला गौतम के नेतृत्व में, समूह ने “दुर्गा फैंसी स्टोर्स“ की स्थापना की, जो अब ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण दुकान बन चुकी है।

आत्मनिर्भरता की राह: प्रतिदिन दुकान की बिक्री लगभग 500 से 600 रुपये होती है। समूह के सदस्य हर सप्ताह बैठक लेकर बिक्री और खर्चों का हिसाब-किताब करते हैं। हर तीन महीने में सामग्री की लागत निकालने के बाद 50 प्रतिशत लाभांश समूह के सभी सदस्यों में बांटा जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। दुकान के माध्यम से समूह न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि स्थानीय समुदाय भी रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहा है। समूह की नियमित रूप से जमा की गई किश्तों ने उनके व्यवसाय को सफल बनाया है। यह कहानी उन सभी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ना चाहती हैं।

मनोज तिवारी की मौत का मामला : मृतक की पत्नी ने पुलिस की गतिविधियों को बताया संदेहास्पद, पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की गुहार।

पुलिस के संज्ञान में आरोपियों ने मेरे पति की मौत के साक्ष्यों से किया छेड़छाड़ : यामिनी

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में सेल्समैन मनोज तिवारी की संदिग्ध मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पत्नी यामिनी तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कोमाखान पुलिस आरोपियों को बचाने और उन्हें फरार होने में मदद कर रही है, जबकि उनके पति की मौत के पीछे ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण की साजिश है। मालूम हो कि 16 मई 2024 को मनोज तिवारी की लाश बिंद्रावन खार के जंगल में संदिग्ध हालात में मिली थी।

मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मौत सामान्य नहीं थी। यामिनी तिवारी के अनुसार, घटना की रात मनोज ने फोन कर उन्हें सूचित किया था कि सोसायटी प्रबंधक हलधर यादव ने उन्हें बुलाया है और वह देरी से घर लौटेंगे। यह उनके आखिरी शब्द साबित हुए। अगली सुबह मनोज की लाश मिलने की खबर आई, जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

सुसाइड नोट और पुलिस की लापरवाही : घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें मनोज ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था। यामिनी ने आरोप लगाया कि सोसायटी प्रबंधक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने मनोज को पदोन्नति का झांसा देकर 25 लाख रुपये वसूले थे। यह रकम मनोज ने परिवार और परिचितों से उधार लेकर दी थी। मनोज को ब्लैकमेल किया जा रहा था और उनके ऊपर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने प्लानिंग से होने दिया फरार: यामिनी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुसाइड नोट में स्पष्ट तौर पर आरोपियों का नाम होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में पुलिस को तीन महीने का समय लगा। इस दौरान, आरोपी खुल्लम-खुल्ला घूमते रहे, आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को फरार होने का पूरा मौका दिया और उनके खिलाफ कार्रवाई में जानबूझकर ढिलाई बरती।

परिवार की अपील और पुलिस की भूमिका : यामिनी तिवारी ने महासमुंद के पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोमाखान पुलिस ने उनके पति की लाश को बिना परिवार के पहुंचने का इंतजार किए जल्दबाजी में उतार लिया। यह कार्रवाई संदेहास्पद मानी जा रही है, क्योंकि पुलिस ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की है।

आरोपियों के अत्याचार से लुट चुके थे मनोज : यामिनी ने बताया कि घटना से एक महीने पहले से ही मनोज मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान थे। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और सोसायटी प्रबंधकों के अत्याचार से वह टूट चुके थे। यामिनी का यह भी आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर की कॉपी तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई है, और जांच में ढिलाई बरत रही है।

आरोपी की याचिका पर कानूनी स्थिति : मामले में सोसायटी प्रबंधक नरेंद्र ठाकुर, हलधर यादव और गिरीश चक्रधारी मुख्य आरोपी हैं, जिनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। चौथे आरोपी धूप सिंह ठाकुर ने सेशन कोर्ट से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली है। अब इन आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की है, जिसकी सुनवाई जल्द होने की संभावना है।

परिवार पर लगातार दुखों का पहाड़ : मनोज की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता शीतल तिवारी बेटे की आत्महत्या से इतने व्यथित हुए कि हार्ट अटैक के कारण उनकी भी मौत हो गई। मनोज की मां की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, और परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। यामिनी ने अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।

 

नवरात्रि 2024: इस दिन से? जानें कलश स्‍थापना का सबसे खास मुहूर्त

1

नवरात्रि 2024: शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होती हैं और नवमी तिथि के दिन समाप्‍त होती हैं. नवरात्रि 2024 नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापना होती है. मंदिरों और सार्वजनिक स्‍थानों पर मां दुर्गा की भव्‍य प्रतिमाएं स्‍थापित की जाती हैं. बड़े-बड़े पंडालों में विराजमान माता दुर्गा की 9 दिन तक विशेष पूजा-आरती करते हैं. चूंकि यह नवरात्रि उत्‍सव की नवरात्रि होती हैं इसलिए लोग शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार करते हैं. नवरात्रि की दुर्गा अष्‍टमी और नवमी का तो विशेष महत्‍व है इस दिन कन्‍या पूजन और हवन होता है. वहीं शारदीय नवरात्रि के दसवे दिन दशहरा पर्व मनाते हैं. जानिए इस साल शारदीय नवरात्रि कब से कब तक हैं.

जानें शारदीय नवरात्रि कब से हैं?

नवरात्रि 2024 में शारदीय नवरात्रि 3 अक्‍टूबर 2024 से प्रारंभ हो रही हैं. दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि का 2 अक्टूबर की मध्‍यरात्रि 12:18 बजे से प्रांरभ हो रही है जो कि 4 अक्टूबर को तड़के सुबह 02:58 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से प्रारंभ होंगी.

नवरात्रि 2024 कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्‍थापना की जाती है. इस साल कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं. कलश स्‍थापना के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 3 अक्‍टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक करीब 1 घंटे का है. इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है. यह अभिजीत मुहूर्त है, जिसमें घटस्‍थापना या कलश स्‍थापना करना बेहद शुभ रहेगा.

दुर्गा अष्टमी और नवमी कब है?

नवरात्रि 2024 चूंकि नवरात्रि का समापन हवन और कन्‍या पूजन से होता है. हवन-कन्‍या पूजन अष्‍टमी या नवमी तिथि के दिन किए जाते हैं. इस साल दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को है. वहीं महानवमी भी 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को ही है. इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्‍टमी और नवमी तिथि एक ही दिन 11 अक्‍टूबर को है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Ank Jyotish 20 September 2024: आज मिलेगा भाग्य का साथ,  देगा आर्थिक उन्नति, जानें भविष्यफल

20 September Ka Ank Jyotish: शुक्रवार आज अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

शुक्रवार को यदि चीजें आपके हिसाब से न हों तो हार न मानें; फिर से प्रयास करें. Ank Jyotish आज सामूहिक गतिविधियों में भाग लेना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शारीरिक ऊर्जा कम हो सकती है. इस समय आराम से रहें. निवेश करने के लिए यह एक अच्छा दिन है. कार्यस्थल पर आप जिस व्यक्ति की ओर आकर्षित हैं, वह भी ऐसा ही महसूस करता है. आपको पहला कदम उठाना चाहिए.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

शुक्रवार को परिवार की शांति खतरे में है. बच्चे आज स्कूल से अच्छी खबर लेकर आएंगे. कूटनीतिक बनें; अनावश्यक बहस में न पड़ें. Ank Jyotish आप पेशेवर प्रतिद्वंद्वियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में फंसे हुए हैं, लेकिन आप जीत हासिल करते हैं. आप जो भी करें, अपना दिमाग न खोएं. निश्चित रूप से आप क्षणभंगुर आकर्षण और स्थिर प्रेम के बीच अंतर बता सकते हैं.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

शुक्रवार को आप शाकाहारी बनने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे. बच्चे आज स्कूल से कोई अच्छी खबर लाएंगे. आप जमीन या भवन के रूप में संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं. Ank Jyotish व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हैं, लेकिन आप उनसे प्रभावी ढंग से निपट सकते हैं. आपका साथी अभी उदास महसूस कर रहा है; कोमल प्रेम और देखभाल के साथ उसकी मदद करें.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

शुक्रवार को आप किसी महत्वपूर्ण समारोह में शामिल हो सकते हैं. आज आप चिंता से ग्रस्त दिख रहे हैं. इस समय प्रॉपर्टी का लेन-देन सबसे ज़्यादा नुकसानदेह साबित होगा. Ank Jyotish आप पूरे दिन अपनी आर्थिक संभावनाओं को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करते हैं. आपके पार्टनर के साथ कुछ परेशानी है; अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो पावर प्ले बंद करें.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

शुक्रवार को अच्छी सार्वजनिक छवि और सामाजिक संपर्क आपको समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाएंगे. आज कविता और साहित्यिक समारोहों में आपकी रुचि रहेगी. अपने बारे में सावधान रहें; सुनिश्चित करें कि आप कोई महत्वपूर्ण चीज़ न खो दें. Ank Jyotish आपको आगे बढ़ने की ज़रूरत है; कोई मीटिंग या प्रेजेंटेशन फ़ायदेमंद साबित होगा. आप और आपका साथी आज कुछ कोमल पल साझा करेंगे, ये वो पल हैं जो जीवन को ख़ास बनाते हैं.

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

शुक्रवार को अब समय आ गया है कि आप छत और टपकते नलों को ठीक करवा लें; घरेलू कामों को अब और न टालें. आज आप बेफिक्र मूड में हैं. दिन के खत्म होने के साथ ही आपमें खुशहाली का भाव आ जाएगा. Ank Jyotish विदेशी बाज़ार में पेशेवर संस्थानों से मान्यता मिलने से आप अपने दायरे में काफ़ी प्रशंसा के पात्र बनेंगे. प्रेमी के साथ आपका झगड़ा चल रहा है, चीज़ें अपने आप सुलझ जाएँगी, बस इसे ज़्यादा न बढ़ाएँ.

अंक 7

शुक्रवार को शीर्ष प्रबंधन में लोगों से अच्छी खबर की उम्मीद करें. आज आप चिंता के दर्द से ग्रस्त लग रहे हैं. आज वाहन चलाते समय सावधान रहें. Ank Jyotish आप अपने लिए निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे. आपका साथी न केवल आपकी शारीरिक, बल्कि भावनात्मक और बौद्धिक ज़रूरतों को भी पूरा करता है.

अंक 8

शुक्रवार को आप जीवन में बेहतर चीजें पाना चाहते हैं. दृढ़ रहें, और ये चीजें समय के साथ आपके पास आएंगी. हो सकता है कि आज आपके परिवार की महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक न रहे. इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों को शांत करने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा. Ank Jyotish विदेश से आर्थिक लाभ और पहचान मिल सकती है. आपका साथी और आप एक साथ अच्छा दिन बिताएंगे.

अंक 9

शुक्रवार को आप अप्रत्याशित रूप से कुछ खोई हुई चीज़ वापस पा सकते हैं. आज किसी समय आपकी माँ को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है. रात का खाना जल्दी खाने की कोशिश करें, हो सकता है कि आपको अपने खाने के समय में बदलाव करना पड़े. Ank Jyotish यह निश्चित रूप से व्यापार के लिए बेहतर दिनों में से एक है. आप आवेगपूर्ण और भावुक मूड में हैं; आपका रिश्ता कामुकता से संतुष्टिदायक है.

दुर्ग वंदे भारत का ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जाने आपके शहर से कितना लगेगा

Vande Bharat वंदे भारत : छत्तीसगढ़ में दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन 20 सितंबर से चालू हो जाएगी। सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। 8 घंटे में करीब 566 KM का सफर तय करेगी। अन्य ट्रेनों से  अधिक है किराया। वेयर इस माय ट्रेन (where is my train) में वंदे भारत की ऑनलाइन टिकट मिलनी शुरु हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग में दो अलग-अलग श्रेणी में उपलब्ध है।

कितने बजे कहां मिलेगी वंदे भारत

Vande Bharat:  ट्रेन नियमित तौर पर 20 सितंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन सुबह 5.45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। उसके 28 मिनट बाद यह ट्रेन रायपुर पहुंचेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज 2 मिनट का होगा। इसके बाद ट्रेन का अगला स्टॉप महासमुद होगा। ट्रेन 6 बजकर 53 मिनट में महासमुंद पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 बजकर 45 मिनट में विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन विशाखापट्टनम से 2.50 बजे रवाना होगी और रात में 10 बजकर 50 मिनट में दुर्ग पहुंचेगी।

जानें किराया

रेलवे स्टेशन                               श्रेणी CC                        श्रेणी EC

दुर्ग से विशाखापट्नम                  1560 रु                         2825 रु

रायपुर से विशाखापट्नम              1495 रु                         2695 रु

महासमुंद से विशाखापट्नम         1385 रु                         2475 रु

खरियाररोड से विशाखापट्नम      1305 रु                         2320 रु

कांटाबाजी से विशाखापट्नम        1205 रु                         2095 रु

टिटलागढ़ से विशाखापट्नम         1160 रु                         2005 रु

Vande Bharat: दुर्ग से विशाखापट्नम किराया, जानें आपके स्टेशन से कितना लगेगा खर्च

Vande Bharat: छत्तीसगढ़ में दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन 20 सितंबर से चालू हो जाएगी। सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। 8 घंटे में करीब 566 KM का सफर तय करेगी। अन्य ट्रेनों से  अधिक है किराया

कितने बजे कहां मिलेगी वंदे भारत

Vande Bharat:  ट्रेन नियमित तौर पर 20 सितंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन सुबह 5.45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। उसके 28 मिनट बाद यह ट्रेन रायपुर पहुंचेगी। रायपुर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज 2 मिनट का होगा। इसके बाद ट्रेन का अगला स्टॉप महासमुद होगा। ट्रेन 6 बजकर 53 मिनट में महासमुंद पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 बजकर 45 मिनट में विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन विशाखापट्टनम से 2.50 बजे रवाना होगी और रात में 10 बजकर 50 मिनट में दुर्ग पहुंचेगी।

जानें कितने दिन चलेगी ट्रेन

Vande Bharat:  ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्नम के लिए सप्ताह के 6 दिन चलेगी केवल गुरुवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन फिक्स 8 घंटे में 566 किमी की दूरी तय करेगी। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन के नियमित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी दूसरी ट्रेनों से सफर करने में करीब 12 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। वंदे भारत से शुरू होने से कम समय में यह यात्रा पूरी होगी।

जानें कितना होगा किराया?

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय एवं लंच सहित किराया 2695 रुपए होगा। जबकि बिना नाश्ता 2300 रुपए देने होंगे। वहीं, चेयर कार में यात्रा करने वाले यात्रियों को ब्रेकफास्ट चाय व लंच सहित 1495 रुपए का भगुतान करना होगा। जबकि बिना नाश्ता और पानी के यात्रियों को 1150 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि अन्य ट्रेनों में टू टियर एसी का किराया भी 1265 रुपए के करीब है।

कितने स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

दुर्ग से रवाना होकर विशाखापट्टन ट्रेन पहुंचने के दौरान इस ट्रेन का स्टॉपेज 9 स्टेशनों में होगा। यह ट्रेन रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम स्टेशन में ठहरेगी।

 

 

एक देश एक चुनाव पर मोदी कैबिनेट की मंजूरी!

एक देश एक चुनाव  ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ ‘One Nation-One Election’ के प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि देश कि लोग इसे मानने वाले नही हैं. ये सिर्फ चुनाव के लिए मुद्दा बनाकर लोगों को डॉईवर्ट करते हैं. ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रैक्टिकल नहीं है. वहीं इस पर ओवैसी ने कहा कि उन्होंने लगातार इसका विरोध किया है.

एक देश एक चुनाव ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ ‘One Nation-One Election’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इस पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपी. इस कमेटी ने दो चरणों में एक साथ चुनाव कराने का सुझाव दिया है. कैबिनेट ने बुधवार को कमेटी की इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर विपक्ष के कई नेताओं ने कहा कि ये प्रैक्टिकल नहीं है. तो वहीं कुछ कुछ नेताओं ने इस पर अपना सकारात्मक स्टैंड लिया है.

कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद से कांग्रेस समेत कई पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश कि लोग इसे मानने वाले नही हैं. ये सिर्फ चुनाव के लिए मुद्दा बनाकर लोगों को डॉईवर्ट करते हैं. ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रैक्टिकल नहीं है.

परामर्श से चुनाव आयोग की ओर से एक समान मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की भी सिफारिश की थी। फिलहाल भारत का चुनाव आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ही देखता है। नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव राज्य चुनाव आयोगों की ओर से कराए जाते हैं। बताया गया कि समिति ने 18 संवैधानिक संशोधनों की सिफारिश की है, जिनमें से अधिकांश को राज्य विधानसभाओं से समर्थन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इनके लिए कुछ संविधान संशोधन विधेयकों की जरूरत होगी, जिन्हें संसद से पारित कराना होगा।

यहां समझें: एक देश एक चुनाव 

विधि आयोग भी अपनी रिपोर्ट लेकर आएगा एक देश एक चुनाव

एकल मतदाता सूची और एकल मतदाता पहचान पत्र के संबंध में कुछ प्रस्तावित परिवर्तनों को कम से कम आधे राज्यों से समर्थन की जरूरत होगी। इसके अलावा विधि आयोग भी जल्द ही एक साथ चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट लेकर आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पूरजोर सथर्मक रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधि आयोग सरकार के सभी तीन स्तरों लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और नगर पालिकाओं-पंचायतों जैसे स्थानीय निकायों के लिए 2029 से एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश कर सकता है। त्रिशंकु सदन जैसे मामलों में एकता सरकार (यूनिटी गवर्नमेंट) के प्रावधान की सिफारिश कर सकता है।