Numerology: अपने जन्म तारीख से जानें कौन होगा आपका दोस्त और कौन पहुंचाएगा नुकसान!

Numerology : अंक ज्योतिष की ज्योतिष गणना में विशेष स्थान होती है. इसलिए इसके माध्यम से आप किसी के भी स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं. इतना ही नहीं मूलांक के आधार पर इस बात का भी पता लगाया जा सकता है कि किन लोगों के साथ आपकी अच्छे दोस्ताना रहेगी और किन लोगों के साथ आपके संबंध में कटूता आती रहेगी. अपने जन्म तारीख से मूलांक निकाला जाता है. यहां आप जानेंगे मूलांक मुताबिक, अपनी लकी तारीख, रंग, मित्र और शत्रु के बारे में…

मूलांक 1: इस मूलांक के लोगों का स्वभाव बहुत उत्तेजक होता है. इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है. घूमने फिरने के शौकिन होते हैं. ये हमेशा दूसरों की नजर में पहले नंबर पर बना रहना चाहते हैं.

शुभ रंग- पीला

शुभ तिथि- 10 व 28

मित्र अंक- 2, 3, 6, 7, 9

शत्रु अंक- 4, 5

मूलांक 2: इन लोगों की तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है. इन्हें दूसरों की सेवा करना बहुत पसंद आता है. इन्हें सजने संवरने के साथ अच्छे भोजन का भी शौक होता है. लेकिन छोटी-छोटी बातों पर इन्हें बुरा लग जाता है.

शुभ रंग- समुद्री हरा

शुभ तिथि- 20 व 30

मित्र अंक- 1, 2, 4, 6, 7, 9

शत्रु अंक- 5

मूलांक 3: इस अंक के लोग काफी उत्साही होते हैं. इन्हें हर पल कुछ नया करने की चाह रहती है. ऐसे व्यक्ति अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं. काफी परिश्रमी होते हैं.

शुभ रंग- जामुनी

शुभ तिथि- 9 व 27

मित्र अंक- 1, 5, 6, 9

शत्रु अंक- 3, 8

मूलांक 4: इस अंक के जातक क्रांतिकारी विचारों के होते हैं. इनमें कुछ नया करने की भावना होती है. स्वभाव में कुछ शक्की और वहमी होते हैं. ये मित्र को भी शत्रु बना लेते हैं.

शुभ रंग- पीला

शुभ तिथि- 10 व 19

मित्र अंक- 2, 4, 6, 7, 8, 9

शत्रु अंक- 1

मूलांक 5: ये लोग स्पष्टवादी और महत्वाकांक्षी होते हैं. ये अपनी वाणी व तर्कों से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं. इनका वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण रहता है. सामाजिक कार्यों में इन्हें सफलता हासिल होती है.

शुभ रंग- हरा

शुभ तिथि- 23 व 30

मित्र अंक- 3

शत्रु अंक- 1, 2, 5

मूलांक 6: इस अंक के जातक काफी मेहनत करते हैं. इन्हें यात्राएं करना, मेल-मिलाप बढ़ाना, अच्छा खाना लेना, और सुंदर कपड़े पहनना काफी अच्छा लगता है. ये न्याय व आदर्श को काफी महत्व देते हैं.

शुभ रंग- गाजरी

शुभ तिथि- 6 व 23

मित्र अंक- 1, 2, 3, 4, 6, 9

शत्रु अंक- 9

मूलांक 7: इस अंक के जातक विस्फोटक विचारों के होते हैं. ये कल्पनाशील व विचारों के धनी होते हैं. इनका ध्यान धर्म की तरफ अधिक होता है. लेकिन इन्हें एकाकी जीवन जीना ज्यादा पसंद आता है. ये स्वभाव से काफी जिज्ञासु होते हैं.

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ तिथि- 3 व 6

मित्र अंक- 1, 7, 9

शत्रु अंक- 2

मूलांक 8: इस अंक के लोग काफी सहनशील और छल कपट से दूर रहने वाले होते हैं. ये अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करते हैं. ये एकसाथ कई योजनाएं बना सकते हैं.

शुभ रंग- लाल

शुभ तिथि- 4 व 27

मित्र अंक- 4, 6

शत्रु अंक- 3

मूलांक 9: इस अंक के लोग नए विचारों को मानने वाले होते हैं. स्वभाव से काफी दयावान और हर पल संघर्ष करने वाले होते हैं. ये हर परिस्थिति का सामना बड़ी ही समझदारी से कर लेते हैं. इनका पारिवारिक जीवन सामान्य होता है.

शुभ रंग- संतरी

शुभ तिथि- 5, 9

मित्र अंक- 1, 2, 3, 4, 6, 9

शत्रु अंक- 5, 7

Ank Jyotish 28 November 2024: जानें आज गुरुवार का शुभ रंग और कलर

Ank Jyotish 28 November 2024: आज गुरुवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। Ank Jyotish किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

पिता या शिक्षक के लिए समय संकट भरा हो सकता है। Ank Jyotish आज आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें। Ank Jyotish फ्लेक्सिबल बनें और समय के साथ साथ अपनी योजनाओं को भी संशोधित करें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। Ank Jyotish अपने करीबी लोगों और माँ या माँ समान किसी स्त्री की सलाह का पालन करें। आज के दिन में अनावश्यक काम या खर्चे से सामना हो सकता है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

भाग्य आज आपके साथ है इसलिए आप जो भी कड़ी मेहनत करेंगे उससे फायदा और लाभ होना निश्चित है। Ank Jyotish साथ में काम करना प्रतिस्पर्धा का सामना करने के साथ साथ प्रगति के लिए नए विचारों को जानने में भी मदद करता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आज आप कार्य से सम्बन्धित छोटी यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। Ank Jyotish मौजूदा व्यावसायिक परेशानियां या लोगों की नकारात्मक प्रतिlक्रिया आपको निराश नहीं करेंगी बल्कि आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

व्यवसायी जीवन में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखते हैं और आपके कनेक्शन और नेटवर्किंग को भी बढ़ाते हैं।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

आज आप वित्त, धन या अपने कीमती सामान को लेकर चिंतित होंगे। Ank Jyotish किस्मत आप पर मेहरबान है और जल्द ही आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिससे आप धन अर्जित कर सकते हैं या योजनाएं बना सकते हैं। पिता या शिक्षक के लिए समय संकट भरा हो सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप अपना पूरा समय धन अर्जित करने के अवसरों को ढूंढने में लगाएंगे। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे। Ank Jyotish एक नया प्रोजेक्ट शुरू करते समय या अपनी परियोजना के लिए नए ग्राहकों को चुनते समय सतर्क रहें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

28 November Aaj Ka Panchang: जानें दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

Aaj Ka Panchang: 28 November 2024 आज का पंचांग / Aaj Ka Panchang: 28 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:29 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:26 से 14:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

तिथि     त्रयोदशी            32:40 तक

नक्षत्र     चित्रा     07:29 तक

प्रथम करण        गारा      19:32 तक

द्वितीय करण       वणिजा  32:40 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       गुरुवार

योग       सौभाग्य 15:57 तक

सूर्योदय  06:57

सूर्यास्त  17:19

चंद्रमा    तुला

राहुकाल            13:26 − 14:43

विक्रमी संवत्      2081

शक संवत          1946

मास      मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:47 − 12:29

महासमुंद, नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर पर घुसकर हमला, पालिका अध्यक्ष को लगी चोट

महासमुंद। नगर पालिका चेंबर में घुसकर अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर हमला करने का संगीन मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इस हमले में मैडम के हाथों में गंभीर चोटें आई है। घटना से सहमें नगरपालिका अध्यक्ष थाने पहुंची जहां पर डाक्टरी मुलायजा कराई गई है। बताया जा रहा है घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं।

पालिका की ओर से कहा गया कि पूर्व पार्षद पंकज साहू ने नगरपालिका के प्रशासनिक कार्य में जबरदस्ती बाधा डालते हुए मारपीट किया। अध्यक्ष के अनुपस्थिति में चेंबर में घुसकर फाइलों को जबरदस्ती ख्ंगाला गया। यहां के कर्मचारियों के पास जाकर जबरदस्ती गोपनीय फाइलों को तितर-बीतर किया गया।

इधर दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी

ये भी जानकारी आई है कि अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग, सभापति पवन पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन के साथ पूर्व पार्षद पंकज साहू की मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने घटना के बाद कोतवाली थाना पहुंच कर एक-दूसरे पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस इस मामले को लेकर दोनों पक्षों का मेडिकल चेकअप करा कर काउंटर रिपोर्ट की तैयारी में जुट गई है.

बता दें, आज शाम पूर्व पार्षद पंकज साहू अपने समर्थकों के साथ मौके पर कुछ जानकारी लेने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिंलाग, सभापति पवन पटेल और पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन के साथ उनकी झड़प हो गई. इस झड़प में नगर पालिका अध्यक्ष को चोटें आई है।

महासमुंद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने क्या कहा सुनिए…

sitename%

नगर पालिका अध्यक्ष

03 7 sitename%

महासमुंद, नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठें, कलेक्टर ने किया हस्तक्षेप, जानें दिलचस्प मामला…

महासमुंद। आज महासमुंद तहसील कार्यालय में दिलचस्प मामला सामने आया। दरअसल, नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारी और नेता को आखिरकार कलेक्टर ने बीच-बचाव करते हुए मामला को शांत किया।

बता दें, पूर्व विधायक एवं BJP प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा आज महासमुंद तहसील परिसर में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की. डॉ. चोपड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 माह से छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर किसान, कामगार, गरीब और कई लोग तहसीलदार, SDM, कलेक्टर के पास आ रहे हैं, पर कोई काम नहीं हो रहा है. तहसील में बिना पैसा दिए कोई कार्य नहीं होता है. जनता प्रताड़ित है, इसीलिए आज यहां धरने पर बैठे है. एक सप्ताह में कार्य नहीं होता है तो हम लोग राजस्व मंत्री, CM के पास जाएंगे.

नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने
नेता और कर्मचारी एक दूसरे के खिलाफ धरने

दूसरी तरफ तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी डॉ विमल चोपड़ा पर न्यायालीन कार्य नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए. तहसील कर्मचारियों ने कहना था कि हम लोग पिछले दो-तीन महीनों से परेशान हैं. डॉ. विमल चोपड़ा न्यायालीन एवं कार्यालयीन कार्यों मे दखलअंदाजी करके दवाब डालते हैं, इसीलिए हम लोग अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल कर धरने पर बैठे हैं. धरने से बनी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समस्या का समाधान जल्द निकालने की बात कही.

यहां देखें वीडियो…

पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, बोलें- लोक सभा चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विधानसभा चुनाव में एक वोट नहीं मिला!, ये कैसे संभव…

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, शिंदे ने माना BJP को बड़ा भाई, देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय!

पूर्व CM भूपेश बघेल ने EVM पर उठाया सवाल, बोलें- लोक सभा चुनाव में जिस बूथ से हम जीते, वहां विधानसभा चुनाव में एक वोट नहीं मिला!, ये कैसे संभव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहा है, ये कैसे संभव है? आदमी जुड़े घटाए और ग़लत हो जाए तो समझ आता है. लेकिन मशीन का जोड़ना-घटाना ग़लत हो जा रहा है, ये कैसे संभव है?

पूर्व CM भूपेश बघेल ने CDWC की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. इस दौरान EVM को लेकर किए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाते थे, तो शाम-रात तक मतदान का प्रतिशत पता चल जाता था. लेकिन आज EVM में दूसरे दिन तक आंकड़े बदलते रहते हैं. इसका अंतर थोड़ा बहुत नहीं लाखों-करोड़ों में होता है.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर पूर्व CM ने कहा कि इस हमले पर BJP क्यों? भारत सरकार को आवाज उठाना चाहिए न, भारत सरकार का सोई हुई है. दुनिया में कहीं भी भारतीय हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की है. इसकी जिम्मेदारी विश्व गुरु की है, हर जगह BJP राजनीति न करे. घड़ियाली आँसू न बहाए. भारत सरकार को PM और विदेश मंत्री से बात कर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए. ये शर्मनाक बात हैं, उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए.

छत्तीसगढ़ सरकार के गुड गवर्नेंस पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हत्याएं, लूट, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी घटनाएँ हो रही हैं. लेकिन सरकार गुड गवर्नेंस की बात करती है. शिक्षक अपनी छात्रा के साथ बलात्कार कर रहे हैं. ऐसी सरकार से भगवान बचाए.

वहीं कवर्धा में फर्जी मतदाता पर कहा कि बृजमोहन अग्रवाल समेत सारे लोग घुसपैठियों की बात करते थे. सालभर हो गया सरकार बने, कितने घुसपैठियों को चिन्हित किया और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई किए सरकार बताएं.

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि आगामी 29 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. बैठक में कोई ठोस निर्णय होगा, ऐसा मैं मानता हूँ. सविधान दिवस के अवसर पर खड़गे के वक्तव्य से लगता है कि हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे. महाराष्ट्र, हरियाणा समेत अन्य राज्यो में हमारे मुताबिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन हम इसका आकलन करेंगे.

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म, शिंदे ने माना BJP को बड़ा भाई, देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय!

मुंबई. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होने की स्थिति पर है. एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने PM नरेंद्र मोदी से कहा कि आप जो फैसला करें, मैं उस फैसले को स्वीकार करूंगा. मैंने अमित शाह और मोदी से कहा कि मैं कभी बाधा नहीं बनूंगा. CM पद की रेस में BJP के देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच मुकाबला है.

एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद, जिन्होनें हमें शानदार जीत दिलाई. मैं CM नहीं, आम कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं. हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए महायुति गठबंधन ने योजनाएं चलाई हैं. एकनाथ शिंदे ने PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद कि उन्होंने जनता का काम करने की मजबूती दी.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरा समर्थन दिया तभी महाराष्ट्र में विकास कार्यों में तेजी आई. हम बाला साहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े. एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी को फैसला लेना है और जो फैसला वो लेगी मुझे मंजूर है. मैं नाराज नहीं हूं. मैं यहां काम करने आया हूं. यह एक ऐतिहासिक जनादेश है और हमें बहुत मेहनत करनी होगी. हम लोगों की सरकार हैं. शिंदे ने कहा कि मैं लाड़की-बहिनी, लड़का-भाऊ योजना से खुश हूं. लोगों को इनका लाभ मिल रहा है. शिंदे ने कहा कि लोग हमेशा सोचते हैं कि ‘मैं उनका मुख्यमंत्री हूं’ उनके परिवार का सीएम हूं.

महायुति गठबंधन की अभूतपूर्व जीत

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं सभी सभी पत्रकारों का स्वागत करता हूं. महायुति गठबंधन को जो जीत हासिल हुई इसके लिए जनता का आभार है. ये अभूतपूर्व विक्ट्री है. शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाने का जो सपना बाला साहेब ठाकरे का था, वो मोदी और अमित शाह ने पूरा किया. मोदी और अमित शाह मजबूती से पीछे खड़े रहे और भरपूर सहयोग किया. शिंदे ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री को वो पूरा समर्थन देंगे.

अमित शाह के साथ बैठक में होगा CM के नाम का फैसला

गौरतलब है कि गुरुवार को शिवसेना, NCP और BJP के महाराष्ट्र के नेताओं के साथ अमित शाह के साथ मिलकर तीनों दलों की बैठक होगी. उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा. मगर अब फिलहाल ये तो साफ हो गया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होने वाले हैं.

 

 

कोमाखान, बंगाली झोलाझाप डाक्टर के इंजेक्शन से ग्रामीण की मौत, एक साल बाद खुलासा  

महासमुंद। जिले में झोलाझाप डाक्टर की भरमार है। पैसे कमाने के लालच में अज्ञानतावश गलत इंजेक्शन देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वाक्या कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम मनकी में सामने आया है। जहां बंगाली डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से ग्रामीण की मौत हो गई। बता दें, साल भर पहले हुई इस घटना की कोमाखान पुलिस ने FIR दर्ज कर अब झोलाझाप डाक्टर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज की है।

घटना इस प्रकार है..

ग्राम मनकी निवासी मृतक राजाराम साहू पिता प्रभुराम साहू (36) की 13.अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो गई थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि मृतक की मृत्यु तबीयत खराब हो जाने के कारण ग्राम चंदरपूर में रहने वाला झोलाझाप बंगाली डाक्टर मिलन सरकार से इलाज करवाते समय इंजेक्शन लगाने से मृत्यु प्रतीत होना बताया गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान लिया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि दिनांक 12 अक्टूबर 2023 की रात्रि राजाराम की तबीयत खराब हो गई थी अगले दिन दिनांक ग्राम चंदरपूर का रहने वाले झोलाझाप बंगाली डाक्टर मिलन सरकार को बुलाये थे, तब मिलन सरकार के द्वारा मृतक के घर ग्राम मनकी थाना कोमाखान जिला महासमुंद में आकर मृतक को इंजेक्शन लगाया गया था जिसके पश्चात मृतक की तबीयत अत्यधिक खराब होने से अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गया।

पोस्टमार्टम परीक्षण के बाद खुलासा

विवेचना के दौरान मृतक के पिताजी के पेश करने पर मिलन सरकार के द्वारा मृतक को लगाया गया इंजेक्शन की खाली लेपर Troxone 1000mg को जप्त किया गया है। पीएम के दौरान चिकित्सक के द्वारा मृतक का व्हीसरा प्रिजर्व कर प्रदाय किया गया था जिसका FSL परीक्षण कराया गया, परीक्षण रिपोर्ट में वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा भेजे गये प्रदर्श में Cerftiaxone की उपस्थिति पाया जाना एंव रासायनिक विष नहीं लेख किया गया ।

पीएम रिपोर्ट एवं FSL परीक्षण के आधार पर CHC बागबाहरा के चिकित्सा अधिकारी से क्युरी कराया गया किन्तु मृत्यु के कारण का स्पष्ट उल्लेख ना करते हुए लेख किया गया है कि हाईपर सेन्सेटीव मरीज की मृत्यु संभावित है।

झोलाझाप के पास कोई दस्तावेज नही मिले

इंजेक्शन लगाने वाले मिलन सरकार को नोटिस देकर इलाज करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहा गया ,जो किसी प्रकार का दस्तावेज ना होना लिखकर दिया है,उक्त संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद को प्रतिवेदन भेजा गया था जो मिलन सरकार के द्वारा बिना किसी डिग्री या वैध दस्तावेज के प्रायवेट चिकित्सकीय कार्य नहीं किया जा सकता एवं इनके द्वारा नर्सिंग होम एक्ट अंतर्गत क्लीनिक संचालन हेतु लायसेंस/ अनुज्ञा नहीं लिया गया है लेख किया गया है।

संपूर्ण मर्ग जांच के विधिक अभिमत लोक अभियोजक से प्राप्त किया गया है जिसमें लोक अभियोजक के द्वारा मिलन सरकार के द्वारा बिना चिकित्सकीय कार्य का अधिकार डिग्री या लायसेंस के बिना चिकित्सकीय कार्य करने और इस बात की जानकारी भली भांति होने की उसके चिकित्सकीय कार्य करने से किसी व्यक्ति की उपहति या मृत्यु कारित हो सकती है, इस बात का ज्ञान एवं जानकारी होते हुए भी मृतक राजाराम साहू को इंजेक्शन लगाया गया था जिससे मृतक राजाराम साहू की मृत्यु कारित हुई है।

लोक अभियोजक के मतानुसार एवं संपूर्ण मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्य अनुसार मिलन सरकार पिता रामप्रसाद सरकार उम्र 42 साल साकिन चंदरपुर थाना कोमाखान जिला महासमुंद का कृत्य भादवि की धारा 304  तथा छ0ग0 आयुर्विज्ञान की धारा 24 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आये जाने पर आरोपी  के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Cyclonic storm: इस राज्य में चक्रवाती तूफान का खतरा: आने वाले तीन दिन भारी बारिश अलर्ट, आपदा प्रबंधन बल की 17 टीमें तैनात

Cyclonic storm: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

IMD ने दी जानकारी

Cyclonic storm: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे गहरे दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 310 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में और तेज होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, यह अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को पार करते हुए, उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Cyclonic storm: IMD ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को चेन्नई, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तंजावुर जिलों में तैनात किया गया है।

इंडिगो ने जारी की एडवाइडरी

इस बीच, इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने वाली उड़ानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ये उड़ाने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रभावित हो रही हैं।

सड़कों पर मंत्रियों के वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त : गढ़ के गोठ में पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार डॉ नीरज गजेंद्र का दृष्टिकोण

*हमारे* देश में सड़कें अक्सर दुर्घटनाओं का अखाड़ा बन चुकी हैं। अखबारों में हर रोज सड़क पर लोगों के जख्मी या मौत होने की सूचनाएं मिलती हैं। छत्तीसगढ़ भी इस विडंबना से अछूता नहीं है। राज्य की सड़कों पर चलने वाले हर व्यक्ति के दिल में यह डर समाया हुआ है कि अगला हादसा कहीं उसके साथ न हो जाए। चाहे वह दोपहिया वाहन चलाने वाला युवा हो या पैदल चलने वाला बुजुर्ग, हर किसी को अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार कौन, इसकी एक लंबी फेहरिस्त है।

छत्तीसगढ़ के गांव-शहर में सड़कों की हालत दयनीय है। जहां सड़कों की स्थिति थोड़ी ठीक है, वहां सुरक्षा के न्यूनतम मानक भी पूरे नहीं हैं। सड़क किनारे से संकेतक नदारद हैं। स्पीड ब्रेकर बिना रंगे हैं। राजधानी रायपुर समेत लगभग सभी शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था का हाल बेहाल है। ट्रैफिक पुलिस का काम अक्सर सिर्फ चालान काटने तक सीमित रह गया है।

हाल ही में *छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े के साथ हुई दुर्घटना ने इन तमाम खामियों को फिर से उजागर कर दिया।* मंत्री का काफिला, जिसे सबसे सुरक्षित माना जाता है। मंत्री नेता की कार को एक मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। सोचने वाली बात है कि जब राज्य के मंत्री का वाहन सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। यह केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पर एक तमाचा है। आखिर कैसे एक भारी वाहन मंत्री के काफिले तक पहुंच गया।

मंत्री राजवाड़े की कार को उनके ही काफिले के वाहन ने दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। मंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल को अनदेखा कैसे कर दिया गया। हालांकि, यह सब कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल। हमारे देश में योजनाएं बनती तो हैं, लेकिन अक्सर कागजों में ही सिमट जाती हैं। मंत्री जी की घटना के बाद अब प्रशासन हरकत में आएगा। कुछ बैठकों का आयोजन होगा और शायद कुछ घोषणाएं भी होंगी। देखना होगा कि इन बैठकों और घोषणाओं से सड़कों पर जान गंवाने का भय रखने वालों को क्या राहत मिलेगी।

सरकार, पुलिस और परिवहन विभाग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन असली जिम्मेदार कौन है। अक्सर बिना किसी जांच-पड़ताल के लाइसेंस बांट दिए जाते हैं। क्या वह व्यक्ति वाहन चलाने के काबिल है या नहीं, इसका ध्यान ही नहीं रखा जाता। चालान काटकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान वाली पुलिस ने यह नहीं सोचा है कि लापरवाह चालकों का होना कितना बड़ा खतरा है। यह कहना भी गलत होगा कि गलती सिर्फ सरकार और प्रशासन की है। नागरिकों को भी अपने कर्तव्यों को समझना होगा। हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा जैसे नियमों बात लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं। घूस देकर लाइसेंस लेना, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना और गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना, ये सब हमारी लापरवाही को दर्शाते हैं।

सड़क हादसों की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इसका हल ढूंढना आज भी हमारी प्राथमिकता नहीं है। अगर समय रहते हम जाग गए और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लिया, तो न केवल मंत्री बल्कि आम जनता भी सुरक्षित रह सकेगी। यह केवल सरकार या प्रशासन का काम नहीं है। हमें भी अपनी आदतों और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। याद रखें, सड़कें केवल गाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए भी हैं।