पटपरपाली में डीजिटल धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ 

महासमुंद। ओडिशा सीमावर्ती धान खरीदी केंद्र पटपरपाली में डीजिटल धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। धान खरीदी के इस महापर्व खरीदी केंद्र कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में पहली बार इस सीजन इलेक्ट्रिनिक कॉटा (तराजु) से धान खरीदी की जाएगी। इस अवसर पर कमलेश तांडी, सुरीत साहू, मनोज चंद्राकर, बिहारी सिन्हा, लक्ष्मण साहू, विश्वनाथ साहू, ज्वाला दुबे, हवन साहू, जनक साहू, खरीदी केंद्र प्रभारी गुमान साहू सहित भारी संख्या में लोग आज उद्घाटन अवसर पर पहुंचे थे।

धान खरीदी केंद्र पटपरपाली
धान खरीदी केंद्र पटपरपाली

अतिथियों ने इलेक्ट्रिनिक कॉटा का किया अवलोकन

पहली बार यहां तराजु बट के बजाय इलेक्ट्रिनिक कॉटा से धान खरीदने की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर अतिथियों ने नए इलेक्ट्रिनिक कॉटा से धान तौल कर देखा। साथ ही खाली बारदाना की वजन को मांपा। इस तरह खाली बारदाना का वजन 460 ग्राम तक पाया। इस तरह अतिथियों ने प्रत्येक किसानों से 40 किलो 500 ग्राम तक ही तौलने की बात कही।

धान खरीदी केंद्र पटपरपाली
धान खरीदी केंद्र पटपरपाली

किसानों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान

पटपरपाली धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने अतिथियों से शिकायत किया कि नए धान बारदाना को किसानों को खुद ही उल्टा कर धान की भराई करना पड़ रहा है। इस शिकायत पर धान खरीदी प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमवार से खुद धान बारदाना को उल्टा कर किसानों को देने की बात कही है।

मिठाई खिलाकर किसानों का किया गया स्वागत
मिठाई खिलाकर किसानों का किया गया स्वागत
धान का नमी चेक करते हुए खरीदी केेद्र प्रभारी
धान का नमी चेक करते हुए खरीदी केेद्र प्रभारी
धान का नमी चेक करते हुए कर्मचारी
धान का नमी चेक करते हुए कर्मचारी

SL vs NZ: ध्वस्त हो गया जयसूर्या का 30 साल पुराना रिकॉर्ड, इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास

0

Sanath Jayasuriya Records: विश्व बल्लेबाज महान सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का एक बड़ा वनडे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है. उनके ही हमवतन कुसल मेंडिस ने यह रिकॉर्ड तोड़ा. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऐसा हुआ. बारिश से बाधित इस मुकाबले को चरित असलंका की कप्तानी वाली मेजबान श्रीलंकाई टीम ने DLS के जरिए 45 रन से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई.

एक ने 4 तो दूसरे ने 3 साल का सूखा खत्म किया

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दांबुला में खेला गया. बारिश आने से पहले कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने रनों का अंबार लगाते हुए शतक पूरे किए. मेंडिस ने चार साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए वनडे शतक जमाया. दूसरी ओर, अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार असफलताओं के बाद दबाव में आए अविष्का फर्नांडो ने भी वनडे शतक के लिए तीन साल का इंतजार खत्म किया और 115 गेंदों में सेंचुरी तक पहुंचे. कुसल और अविष्का के बीच दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की बदौलत ही श्रीलंका ने 49.2 ओवर में 5 विकेट पर 324 रन बनाए.

तोड़ा जयसूर्या का ये महान ODI रिकॉर्ड

कुसल मेंडिस के लिए यह शतक बेहद जरूरी था, जो लंबे समय से इस फॉर्मेट में बड़ा स्कोर करने के लिए जूझ रहे थे. कुसल ने 17 चौके और 2 छक्कों की मदद से 128 गेंदों में 143 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में दिग्गज सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को पीछे छोड़ा. जयसूर्या ने 1994 में ब्लोमफोंटेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 143 गेंदों में 140 रन बनाए थे और 2019 में माउंट माउंगानुई में थिसारा परेरा ने यह कारनामा किया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

कुसल मेंडिस – 143 रन

सनथ जयसूर्या – 140 रन

थिसारा परेरा – 140 रन

सनथ जयसूर्या – 120 रन

Aaj Ka Ank Jyotish 14 November 2024: आज देवगुरु किन पर होंगे मेहबान, जानें अंक ज्योतिष और अपना लक्की नंबर, शुभ रंग

Aaj Ka Ank Jyotish 14 November 2024: आज देवगुरु किन पर होंगे मेहबान, जानें अंक ज्योतिष और अपना लक्की नंबर, शुभ रंग

Aaj Ka Ank Jyotish 14 November 2024: आज 14 नवंबर गुरुवार देवगुरु का दिन सप्ताहभर में आज के दिन को अति शुभ दिन माना गया है। आइए जानते हैं आज का अंक ज्योतिष…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

देवगुरु कहते हैं कि आपको किसी विशेष परियोजना से लाभ होगा. आप आज ऐसी स्थिति में फंसे हुए महसूस करते हैं, जिससे आप उलझन में हैं. यदि आप सावधान नहीं रहे तो आप कोई कीमती चीज़ खो सकते हैं. दूर से आने वाला पैसा आसानी से मिल सकता है. आपका किसी प्रियजन से झगड़ा हो सकता है, लेकिन आप जल्दी ही उसे सुलझा लेंगे.

लकी नंबर 17

लकी रंग हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

देवगुरु कहते हैं कि अपने आकर्षण का उपयोग करके नए दोस्त बनाएँ. आज कविता और साहित्यिक समारोहों में आपकी रुचि रहेगी. सावधान रहें! कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर रहा है; अतिरिक्त सावधानी बरतें. चालाकी करने वाले प्रतिस्पर्धी अब आप में अपना मुकाबला तलाशेंगे. आपको अपने प्रेम जीवन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है; शायद सप्ताहांत में कहीं बाहर जाना कारगर हो.

शुभ अंक 15

शुभ रंग नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

देवगुरु कहते हैं कि इस समय आप दर्शनशास्त्र की ओर झुकाव रखेंगे. पिछले कुछ दिनों के कड़वे अनुभव धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे. प्रॉपर्टी की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए यह अच्छा समय है. यदि आप विदेश से सहयोग या निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको निराशा हो सकती है. इन चीजों को बेहतर समय के लिए टालना बेहतर है. यह दिन रोमांस के लिए बना है; सही माहौल की तलाश करें और प्यार को हावी होने दें.

लकी नंबर 18

लकी रंग गुलाबी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

देवगुरु कहते हैं कि आपको अप्रत्याशित क्षेत्रों से प्रशंसा मिलेगी. आज आप अपने गुस्से पर काबू रखने में संघर्ष करेंगे. अगर आप सावधान नहीं रहे तो आप कोई कीमती चीज़ खो सकते हैं. आप अपने लिए तय किए गए लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेंगे. यह बड़े दिन की योजना बनाने का अच्छा समय है.

लकी नंबर 9

लकी रंग लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

देवगुरु कहते हैं कि आपको अपने काम के लिए अंततः उचित सम्मान मिलेगा. आज किसी धर्मार्थ कार्य में भाग लेने के संकेत हैं. आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हैं, लेकिन आप उन्हें शांत करने के लिए चतुराई और कूटनीति का उपयोग कर सकते हैं. किसी संपत्ति सौदे के माध्यम से अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद करें. कोई दिलचस्प व्यक्ति क्षितिज पर दिखाई दे रहा है.

भाग्यशाली अंक 9

भाग्यशाली रंग लेमन

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

देवगुरु कहते हैं कि दूर के स्थान पर कोई व्यक्ति चिंता का कारण बन सकता है. शब्दों के साथ-साथ दृढ़ता से काम करने से आज कई बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी. अगर आप नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह उसके लिए अच्छा समय है. व्यवसाय को आनंद के साथ मिलाना आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. आप मांग करने वाले और खुश करने में मुश्किल व्यक्ति हैं; कोई करीबी आपसे स्नेह करने का प्रयास कर रहा है. ध्यान दें.

लकी नंबर 7

लकी रंग सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

देवगुरु कहते हैं कि भाई-बहनों के बीच प्रतिद्वंद्विता बहुत चिंता का कारण बनती है. आज आप अपने गुस्से को काबू में रखने में संघर्ष करते हैं. आप खुद को दर्द और तकलीफ की शिकायत करते हुए पाते हैं. आपके बॉस के साथ मतभेद हो सकता है. अपने साथी के साथ आपके मधुर संबंध और अधिक प्रतिबद्ध हो जाते हैं.

भाग्यशाली अंक 18

भाग्यशाली रंग केसरिया

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

देवगुरु कहते हैं कि आज आपको बहुत सम्मान के साथ प्रशंसा मिलेगी. आज अनावश्यक बहस में न पड़ें. आपके प्रतिस्पर्धी अपनी कार्यकुशलता के शिखर पर पहुँच रहे हैं; आप आत्मसंतुष्ट होने का जोखिम नहीं उठा सकते. अथक प्रयास समृद्धि के द्वार खोलते हैं. आपके साथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं. चीजों को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें.

शुभ अंक 7

शुभ रंग भूरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

देवगुरु कहते हैं कि परिवार का जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. बच्चे आज आपको खुशी के बड़े पल प्रदान करेंगे. वाहन चलाते समय अलर्ट रहें, खासकर अगर वह कन्वर्टिबल है. अंतर्राष्ट्रीय कारोबार  इस वक्त बड़ा लाभ अर्जित करता है. अपने साथी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

भाग्यशाली अंक 3

भाग्यशाली रंग गुलाबी

परेशानी से पाना चाहते हैं मुक्ति, ऐसे बजरंग बलि पर चढ़ाएं नारियल

महासमुंद, लुटेरी दुल्हन समेत 4 लोग गिरफ्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छूपे हुए थे…

महासमुंद। पुलिस ने लूटेरी दुल्हन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी प्लानिंग के तहत किसी को फंसाते थे और उनसे शादी के लिए युवती भी देते थे और बकायदा रीति-रिवाज के साथ शादी भी संपन्न कराते थे, ऐसे ही एक मामला का खुलासा महासमुंद पुलिस ने किया है…

इस लूटेरे के दलों ने लूटेरी दुल्हन ममता पटेल नाम के साथ प्रार्थी भंवरपुर में थाना बसना निवासी के साथ विवाह तय कराकर आरोपियों ने प्लानिंग  के तहत 25 फरवरी 2024 को राधा स्वामी मंदिर सुहेला ओडिशा में प्रार्थी एवं ममता पटेल का फर्जी शादी कराया।

इन लूटेरों ने शादी कराने के एवज में प्रार्थी से तीन लाख रुपए लिया गया। साथ ही शादी के बाद आरोपी लूटेरी दूल्हन  ममता पटेल प्रार्थी के साथ घर आई और मौका देखकर उपहार स्वरूप मिले सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र, चांदी का पायल, एक मोबाईल फोन, कुल कीमती 70,000 रुपए लेकर भाग निकली।

विवेचना दौरान पुलिस ने आरोपियों का पता तलाश में तकनिकी सहायता लिया गया ओडिशा एवं छत्तीसगढ के कई संभावित जगहों पर छापे मारी की गई।

लूटेरी दुल्हन
लूटेरी दुल्हन

मास्टर माइंड आरोपी

(01) गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा

(02) दुल्हन ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा को 12/11/24 को खपराकोल बलांगीर नक्सल प्रभावित इलाके में छुपे हुये थे जिन्हे पुलिस अभिरक्षा में लेकर चैकी भंवरपुर लाया गया पूछताछ उपरांत आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश से मोबाईल फोन एवं ममता बाघ उर्फ ममता पटेल के द्वारा पेश करने पर पहने हुये सोने एवं चांदी के गहनों को जप्त कर चैकी भवरपुर थाना बसना में 419,420,406,34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान अन्य 02 साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तथा सभी आरोपीयों के पुराने रिकार्ड खंघाले जा रहे है ।*

*जप्त संपत्ति:-

01- सोने का लाकेट एवं चांदी का मंगलसुत्र , चांदी का पायल , एक मोबाईल फोन कुल कीमती 70,000 रूपये*

गिरफ्तार आरोपीः-*

01- गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर  उडिसा

02- ममता सराफ उर्फ ममता पटेल (छद्म) पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन  डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगिर उडिसा

03- सुदामा पटेल पिता बरत राम पटेल उम्र 60 साल निवासी ग्राम बडेगोटला थाना सारंगढ जिला सारगढ

04- गोरखनाथ दास पिता उदराज दास उम्र 40 साल साकिन ग्राम झिलाापाली जिला झारसुकडा

यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई ।

महासमुंद, जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

महासमुंद, जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

महासमुंद। पटेवा थाना के झाखरमुड़ा गांव में महिला की हुई हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। बतादें, बीते माह 28 अक्टूबर रात खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है । रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच विवेचना में लिया था।

पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था, कि पुलिस को मुखबिर से सूचना  मिली जिसमें आरोपी जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झाखरमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुंद से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जो बताया कि मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल आरोपी को आए दिन गाली गलौच करती थी

व आरोपी द्वारा अपने बच्चो के लिए मृतिका के दुकान से जब भी सामान खरीद कर घर ले जाता था तो आरोपी के बच्चे का तबियत खराब हो जाता था, इसी बात को लेकर आरोपी जीतराम निर्मलकर मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल मेरे बच्चो पर जादू-टोना करती है, शंका पर आरोपी द्वारा दिनांक घटना को खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की हत्या करना स्वीकार किया तथा

घटना कारित करने में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार कत्तल को आरोपी द्वारा अपने घर में छुपाकर रखा था जिसे निकालकर पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया तथा घटना दिनांक को हत्या करने के बाद मृतिका के घर से उठाकर ले गये वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल को जप्त कर थाना पटेवा में अपराध धारा 103(1) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

परेशानी से पाना चाहते हैं मुक्ति, ऐसे बजरंग बलि पर चढ़ाएं नारियल

Lord Hanuman : सनातन धर्म में बजरंग बलि को कलयुग का देव कहा गया है. शास्त्रों के मुताबिक, बजरंग बलि भगवान शिव का अवतार माना जाता है और उन्हें अमरत्व का वरदान प्राप्त है. मान्यता है कि वे आज भी किसी ना किसी रूप में इस धरती पर मौजूद हैं और अपने भक्तों के संकटों को दूर करते हैं. वे भगवान राम के अनन्य भक्त हैं और उनके मंदिरों में पूजा के लिए खास तौर पर मंगलवार के दिन भीड़ उमड़ती है. आइए जानते हैं बजरंग बलि को नारियल चढ़ाने के फायदे और विधि…

पूजा के दौरान उनके भक्त चना गुड़, लड्डू और मिष्ठान आदि का भोग लगाते हैं. वहीं कुछ लोग नारियल भी चढ़ाते हैं. पंडित जी कहते हैं कि, यदि आप सही विधि से बजरंग बलि को नारियल चढ़ाते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.

इस विधि से चढ़ाएं नारियल

बजरंग बलि की पूजा के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है और इस दिन आप हनुमान जी के मंदिर जाकर सबसे पहले सिंदूर चढ़ाएं. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. अब आपको एक नारियल लेना है और उसे लाल कपड़ा से लपेट कर अपनी मनोकामना कहना है. इसके बाद आप इसे हनुमान जी को अर्पित कर दें. इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी.

आर्थिक तंगी होगी दूर

यदि आप लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और कई प्रयत्नों के बावजूद कोई लाभ नहीं मिल रहा है तो आप शनिवार के दिन बजरंग बलि के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही एक नारियल फोड़कर उसका पानी हुनमान जी को अर्पित करे. ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो जाएगी.

इन मंत्रों का 21 बार करें जाप

ॐ हनुमते नमः

श्री रामचंद्र कृपा करहु गुरुदेव की नैया पार:

जय बजरंगबली:

ॐ अं अंगारकाय नमः

रायपुर : तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर, 13 नवम्बर 2024

तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका

तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस असम प्रवास के दौरान तेरापंथ धर्मस्थल, गुवाहाटी में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री प्रशांत कुमारजी एवं मुनि श्री कुमुद कुमारजी के पावन सान्निध्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्यात्म का महत्त्व” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।

Diwali 2024: दीपावली आज, जान लें शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप

Diwali 2024: सनातन धर्म में दीपावली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक होता है. लोगों को इस पर्व का पूरे सालभर से इंतजार रहता है. जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्षी की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है. इस साल दिवाली कई जगहों पर Diwali 2024:  आज यानी 31 अक्टूबर और कई जगहों पर कल यानी 1 नवंबर को मनाई जाएगी.

इस दिन घर में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है. दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है. लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का क्या शुभ मुहूर्त है, क्या है महत्व समेत जरूरी जानकारी…

दिवाली 2024 तिथि

Diwali 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को 3 बजकर 52 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा.

Diwali 2024: Diwali today
Diwali 2024: Diwali today

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर पूजा प्रदोष काल में की जाती है. ऐसे में प्रदोष काल का समय 31 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इस दौरान लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है.

पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: दिवाली की पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

दिवाली की पूजा विधि Diwali 2024: 

– दिवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में आरंभ किया जाता है.

– लक्ष्मी पूजन के लिए घर का ईशान कोण और उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है.

– लक्ष्मी पूजन के लिए माता की चौकी स्थापित करें और स्वास्तिक बनाएं.

– इसके बाद इस स्वास्तिक के ऊपर कटोरी में चावल रखें.

– चौकी पर लाल रंग का नया वस्त्र बिछाकर माता लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें.

– माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव,माता सरस्वती और हनुमान जी को पुष्प, धूप, दीप अर्पित करं.

– अंत में देवी-देवताओं की आरती करें.

करें इन मंत्रों का जाप Diwali 2024: 

– वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

– ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

– ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

– ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

– ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।

दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी आपकों बना देगा ताकतवर!

Diwali Par Jimikand kee sabjee: दिवाली पर जिमीकंद खाना शुभ माना गया है. लेकिन इसके स्वास्थ्य से जुड़े भी कई लाभ हैं. ऐसे में इसे आप ठंड के दिनों में सब्जी, चटनी या सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

31 अक्टूबर को विश्वभर में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इसके साथ ही जो सबसे अहम सब्जी सूरन या जिमीकंद का सब्जी. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली की रात इस सब्जी को खाने से घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है.

वहीं, मेडिकल साइंस की मानें तो ठंड के दौरान जिमीकंद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दरअसल, सर्दियों का मौसम में शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है.

दिवाली पर जिमीकंद खाना
eating jimikand on diwali

डायबिटीज कंट्रोल फूड

जिमीकंद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि वे धीरे-धीरे ऊर्जा छोड़ते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. ऐसे में डायबिटीज मरीजों को यह सब्जी जरूर खानी चाहिए.

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जिमीकंद में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इससे खून में न सिर्फ अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, बल्कि गंदा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम भी होता है. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे यह हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

jimikand
jimikand

इम्यूनिटी बूस्टर

जिमीकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. ऐसे में इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले इन्फ्लूएंजा और अन्य वायरल संक्रमणों का खतरा कम होता है.

वेट लॉस

जिमीकंद का सेवन न केवल पौष्टिक होता है, बल्कि यह ओवरईटिंग से होने वाले मोटापे को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगता है, साथ ही एनर्जी बनी रहती है.

बवासीर में फायदेमंद

बवासीर में जिमीकंद खाना बहुत फायदेमंद होता है. दरअसल, इसमें फाइबर के साथ एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो बवासीर के लक्षणों को कम करने का काम करता है.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हैप्पी दिवाली के साथ हमारी यह खबर सूचना  पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

दिवाली पर इन अंकों के लिए रहेगा शानदार

आज दिवाली है। यह वक्त सभी के शानदार और यादगार होता है। परिवार के साथ मधुरता बनती है। आज मां लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं आपका अंक की गणना क्या कहती है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1 (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

दिवाली पर धार्मिक स्थल की यात्रा योग हैं। आपकी शानदार जीवन-शैली और रहन-सहन आज आपके साथियों को प्रभावित करेगा. अगर आपकी लिस्ट में कार खरीदने का विचार है तो यह अच्छा समय है. सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे और आप खुद पर बरस रही प्रशंसाओं का आनंद लेंगे. आपकी फिजूलखर्ची आपके साथी के साथ आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है. आपका लकी नंबर 7 है और आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2 (2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

दिवाली पर आज आपके नीजि जीवन में खुशियां रहेगी। हालांकि सावधान भी रहे। पदोन्नति या कारोबार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. अंतरंग मुद्दों पर आपका साथी और आप एक-दूसरे से सहमत नहीं हैं, ध्यान से सुनने की कोशिश करें. आपका लकी नंबर 3 है और आपका लकी रंग हल्का पीला है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज दिवाली पर आपको आवश्यकता हो तो पिता समान व्यक्ति आपकी मदद करेगा. आप आज ऐसी स्थिति में फंसे हुए महसूस करते हैं, जिससे आप उलझन में हैं. यदि आप नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह उसके लिए बढ़िया समय है. आप बहुत सारा सोना कमा सकते हैं, लेकिन केवल अटकलों के माध्यम से. अप्रत्याशित दिशाओं से प्रशंसा आपको मिलेगी. आपका भाग्यशाली अंक 8 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का नीला है.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4 (4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज दिवाली पर शानदार समय कटेगा. आप साहित्यिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और दिन का अधिकांश समय पढ़ने या लिखने में व्यतीत होगा, सावधान रहें. कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर रहा है, अतिरिक्त सावधानी बरतें. आपकी कड़ी मेहनत और बुद्धि नए रास्ते खोलती है, जो पहले आपके लिए बंद थे. यह आपके लिए अपने साथी के जीवन में बदलाव लाने का मौका है. आपका लकी नंबर 5 है और आपका लकी रंग सफेद है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

दिवाली पर भाई-बहनों के बीच शानदार संबध रहेंगे। अधिक प्रतिक्रिया न करें. आज आप अपने सामने आने वाले किसी भी पर्यावरणीय बदलाव के साथ आसानी से तालमेल बिठा लेंगे. स्वास्थ्य थोड़ा अलग है, इसलिए इसे आराम से लें. आपकी बुद्धि उच्च स्तर पर है और आने वाली चीज़ों के बारे में आपका अनुमान सही साबित होने लगा है. कोई बहुत ही आकर्षक व्यक्ति नए रिश्ते की शुरुआत करने की पहल करता है. आपका लकी नंबर 8 है और आपका लकी रंग इलेक्ट्रिक ग्रे है.

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6 (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

दिवाली पर आपकी रचनात्मकता अब हमारे नए दृष्टिकोण में झलकती है. बच्चे आज आपको खुशी के बड़े पल प्रदान करेंगे. पेट की परेशानी परेशानी का कारण बन सकती है. पदोन्नति, वेतन वृद्धि या बस एक दिन की छुट्टी मांगने के लिए यह एक अच्छा दिन है. अपने साथी की बात को धैर्यपूर्वक सुनें, भले ही आप उनके विचारों से असहमत हों, जीवन एक समझौता है. आपका भाग्यशाली अंक 17 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का ग्रे है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7 (7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए यादो से भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने लिए पेशेवर तौर पर एक मील का पत्थर साबित होंगे. आप साहित्यिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और दिन का अधिकांश समय पढ़ने या लिखने में व्यतीत करेंगे. आप ऊर्जावान और दुनिया के शीर्ष पर महसूस करते हैं. यह दिन आपके लिए विलासिता पर बेतहाशा खर्च करने का नहीं है. आपको लगता है कि प्यार के बिना जीवन बिल्कुल भी जीवन नहीं है, तो यह सुलह करने का समय है. आपका भाग्यशाली अंक 9 है और आपका भाग्यशाली रंग गहरा पीला है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8 (8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज दिवाली पर आपके लिए यादगार रहेगा. आप साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. आपका समय आज पढ़ने-लिखने में बीतेगा. आप एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे. आज के दिन आप बेतहाशा खर्च करने से बचें.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 (9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज दिवाली पर उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है. आप खुश और संतुष्ट हैं, दिन शानदार उपलब्धियों से भरा है. पदोन्नति या कोई बढ़िया व्यावसायिक प्रस्ताव आपको मिल सकता है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं. अपने साथी से यह उम्मीद न करें कि वह आपके मन की बात पढ़ लेगा और बिना किसी संकोच के अपनी बात कहें. आपका लकी नंबर 6 और लकी रंग बेबी पिंक है.