Home Blog Page 763

इस संडे महिलाओं के लिए खास, छत्तीसगढ़ के 70 लाख माताओं को होगा सीधा फायदा

1

रायपुर। इस संडे महिलाओं के लिए खास प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि PM नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को दोपहर 2 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के तहत वितरण करेंगे। महतारी वंदन योजना का आयोजन बैकुंठपुर विकासखण्ड एवं सोनहत विकासखण्ड के अलावा नगरीय निकाय में भी किया जाएगा। बता दें यह आयोजन प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में होने जा रहा। राज्यस्तर कार्यक्रम रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय, मैदान में आयोजित है।

WhatsApp में आया धमाल का फीचर, अब फोटो को कर सकेंगे 

इस संडे महिलाओं के लिए खास: कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड के तहत 45 हजार 916 तथा सोनहत विकासखण्ड से 14 हजार 105 इस तरह 60 हजार 21 विवाहित महिला हितग्राहियों को एक हजार रुपए के मान से उनके खाते में प्रथम क़िस्त राशि डाले जाएंगेl प्रदेश के 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में योजना की प्रथम क़िस्त की राशि 700 करोड़ रुपए डाले जांएगे। CM विष्णु देव साय ने प्रदेश के लाखो महिलाओं के जीवन में एक नया उजियारा लाने का प्रयास किया है। महतारी वन्दन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होगी वहीं इस राशि से स्वास्थ्य, घरेलू खर्च, बच्चों के शिक्षा जैसे कार्यों में भी उपयोग कर सकेंगी।

Mahashivratri में जप लिए ये मंत्र तो पूरे साल मनोकामना से भर जाएगा

महतारी योजना छत्तीसगढ़
महतारी योजना छत्तीसगढ़

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा

रायपुर, 08 मार्च 2024

बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा

कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका

जवांगा एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और  स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा

पालनार, बड़ेगुडरा  में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली , मड़कामिरास में 25-25 सीटर  प्री मैट्रिक  छात्रावास ,जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास

बरगुम, कोटाली , नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण

जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी

अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र

दंतेवाड़ा के फाल्गुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये के लिए घोषणा

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद में 75 लाख का गांजा पकड़ाया, कैरेट के नीचे छूपाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0

महासमुंद। पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 08/03/2024 को मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका गया, वाहन मे एक व्यक्ति सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे  गांजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया।

नाम पता पूछने पर अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा) बताया , वाहन की तलासी लेने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

यहां देखें वीडियो

नाम आरोपी – शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा)

जप्त संपत्ति

01- 150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7500000 रूपये

02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD  15 W 7771 कीमती 2000000 रूपये

03- एक ओप्पो कंपनी का स्मार्ट मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 2500 रूपये कुल जूमला कीमती 9512500 रूपये।

Mahashivratri में जप लिए ये मंत्र तो पूरे साल मनोकामना से भर जाएगा

https://www.facebook.com/webmorcha

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने किया बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Mahashivratri में जप लिए ये मंत्र तो पूरे साल मनोकामना से भर जाएगा

1

Mahashivratri 2024: नित्य पूजा पाठ, सतकर्म, दान-पुण्य दूसरों की मदद करके हम आपने भाग्य को संवार सकते हैं. जो लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं, साथ ही जिन लोगों को  विशेष रूप से भोले बाबा में आस्था है, उन्हें शिवरात्रि के इस पवित्र अवसर को हाथ से यूं ही जाने नहीं देना है.

Mahashivratri 2024: यदि हम शिवरात्रि के दिन का अच्छी तरह से उपयोग करें, तो हम हमारे भाग्य को बदल सकते हैं.  हम सभी के लिए शिवरात्रि के दिन को  समझना अति आवश्यक है. इस दिन पूरे यूनिवर्स को एक विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है. इस ऊर्जा का उपयोग करने से हम अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं. मनुष्य का जन्म माता-पिता द्वारा होता है. जन्म देने वाले पिता के ऊपर परम पिता परमेश्वर होते हैं.

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार पिता सूर्य एवं माता चंद्रमा होती हैं. शिवरात्रि Mahashivratri  एक खगोलीय घटना है, इस समय सूर्य और चंद्र की विशेष स्थिति होती है. शिवरात्रि में सूर्य कुंभ राशि में होता है, जबकि सूर्य की अपनी राशि सिंह होती है यह उसका खुद का घर होता है. शिवरात्रि को सूर्य अपने घर से 180 डिग्री पर यानी ठीक सामने कुंभ राशि में रहते हैं जहां से वह अपने घर को देखते हैं. ठीक उसी प्रकार माता कारक चंद्रमा शिवरात्रि में मकर राशि में होते हैं, चंद्रमा की अपनी राशि यानी अपना घर कर्क राशि होती है. चंद्रमा अपने घर यानी कर्क से 180 डिग्री पर यानी ठीक सामने मकर राशि में रहते हैं.

08 मार्च शुक्रवार
08 मार्च शुक्रवार

08 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

पूरी होगी हर मनोकामना

Mahashivratri 2024:  सूर्य और चंद्र अपने घर से 180 डिग्री दूर बैठ कर जीव पर पड़ने वाले सत्व, रजस और तमस गुणों के प्रभाव को कम करते हैं, जिससे शिव तत्व जागृत होता है. इसलिए इस रात्रि को शिव की रात्रि कहा गया है. शिवरात्रि में साधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. ज्ञानी, तपस्वी लोग शिवरात्रि को सोते नहीं है बल्कि साधना करते हैं, इस महाकाल रात्रि में की गई साधना सिद्ध होती है.

करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप

Mahashivratri 2024: इस दिन महामृत्युंजय जाप या रुद्राष्टकम का पाठ या ऊँ नमः शिवाय का जाप करने से इच्छापूर्ति होती है, साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी उन्नति होती है. भोले बाबा के नाम का जाप करने से भी अंतःकरण शुद्ध होता है. शिवरात्रि का अवसर हमारे कर्मों के ऊपर उठने का अवसर है. यदि आपने इस काल का सही तरह से उपयोग किया तो यह सुनिश्चित है कि आपके भाग्य में परिवर्तन होगा, यह समय काल भाग्य परिवर्तित करने का अवसर देता है.

महाशिवरात्रि से इन राशियों पर भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, जानिए, मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

महाशिवरात्रि: 08 मार्च भोलेनाथ
Mahashivratri: 08 March Bholenath

महाशिवरात्रि: 08 मार्च भोलेनाथ को प्रसन्न करने का दिन है। शास्त्रों के अनुसार शिवशंकर का विधि-विधान से पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। आजशिवजी को पंचामृत अर्पित करें. जिसके बाद शिवलिंग पर फूल, धूप, फल, दीप समेत सारी पूजन विधि चढ़ाएं. यह सब चढ़ाने के बाद खीर का भोग लगाएं और शिव मंत्रों व शिव चालीसाका पाठ करें. आखिर में सभी देव-देवताओं के साथ उनकी आरती उतारें. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि से किन राशियों को भोलशंकर की कृपा मिलेगी…

 

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महाशिवरात्रि से इन राशियों पर भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, जानिए, मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा राशिफल

1

महाशिवरात्रि: 08 मार्च भोलेनाथ को प्रसन्न करने का दिन है। शास्त्रों के अनुसार शिवशंकर का विधि-विधान से पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। आजशिवजी को पंचामृत अर्पित करें. जिसके बाद शिवलिंग पर फूल, धूप, फल, दीप समेत सारी पूजन विधि चढ़ाएं. यह सब चढ़ाने के बाद खीर का भोग लगाएं और शिव मंत्रों व शिव चालीसाका पाठ करें. आखिर में सभी देव-देवताओं के साथ उनकी आरती उतारें. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि से किन राशियों को भोलशंकर की कृपा मिलेगी…

मेष – इस राशि के लोगों के लिए महाशिवरात्रि पर प्रशंसा में वृद्धि कराने वाला हो सकता है. ऐसे लोग जो कृषि का कार्य करते हैं,  उन्हें लाभ होने की  संभावना है. युवा वर्ग धर्म-कर्म के प्रति अपनी आस्था मजबूत रखें, तभी मन में जो अनावश्यक तनाव है उससे दूर हो पाएंगे. दांपत्य जीवन में तनाव में वृद्धि के आसार दिख रहे हैं, इसकी मुख्य वजह घर के खर्चों में बढ़ोतरी का होना भी हो सकता है. सेहत में छोटी-मोटी बीमारियों को अनदेखा न करें, ऐसा करने से बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

वृष – महाशिवरात्रि  पर वृष राशि के लोगों से पिछले कार्यों की सूची मांगी जा सकती है, इसलिए  पेंडिंग कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले उन्हें ही करने के प्रयास करें. व्यापारी वर्ग के लिए समय लगभग सामान्य रहने वाला है. जितने लाभ की आप उम्मीद लगाकर बैठे है कहीं न कहीं उस आंकड़े को छूने में सफल होंगे. युवा वर्ग को किसी  मित्र के विवाह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. परिवार के ऊपर खुलकर खर्च कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें आपको धन संचय भी करना है. सेहत की दृष्टि से आंखों से संबंधित कोई समस्या पहले से है या लग रही है तो तुरंत इसका उपचार करें,  साथ ही सलाह है कि समय समय पर आंखों को हाइड्रेट करते रहें.

मिथुन – महाशिवरात्रि पर काम की सफलता इस राशि के लोगों के मन में अहंकार पैदा कर सकती है.  जो लोग रिटेल के काम से जुड़ें है, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. मेडिकल फील्ड में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन समय बढ़ाना होगा, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप आवश्यकता से कम मेहनत  कर रहें है. किसी की आवश्यकता महसूस होगी या फिर लगेगा कि आप अकेले पड़ गए है, तो भाई-बहनों का सहयोग आपके इस खालीपन को दूर करने में मदद करेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जिम्मेदारी मुख्यतः आपकी ही है, सेहत  का ध्यान रखें वरना कष्ट बढ़ सकते हैं.

08 मार्च शुक्रवार
08 मार्च शुक्रवार

08 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

कर्क – कर्क राशि के लोग मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत, प्रयास और आत्मविश्वास के साथ काम किया जाए तो ही लाभदायक होगा. ग्रहों की स्थिति आय में वृद्धि कराने वाली है, खासतौर से आज वह लोग लाभान्वित होंगे जो पैतृक व्यापार चलाते हैं. युवा वर्ग सपने जरूर देखें, क्योंकि जब सपने देखेंगे तभी आप उसे पूरा करने  की हिम्मत जुटा सकेंगे. वातावरण में सकारात्मक बदलाव आपके और परिवार के मन को सुकून देना वाला होगा और आप में नई ऊर्जा का संचार करेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे. छोटी मोटी शारीरिक समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती है.

सिंह – महाशिवरात्रि पर ऑफिस के काम से यदि इस राशि के लोगों को कहीं आस-पास जाने का मौका मिले, तो ऐसे फैसले  लेने में ज्यादा देर न करें. व्यापारी वर्ग कार्य करने के साथ ग्राहकों से फीडबैक जरूर लें, उनके फीडबैक कमियों को सुधारने में मदद करेंगे. युवा वर्ग को शिव आराधना करनी है, बाबा का  गन्ने के रस अभिषेक करते हुए मंत्र का जाप करें. अत्यधिक भावुकता आपको टेंशन दे सकती है, इसके साथ ही आपको निर्णय लेने में कमजोर कर सकती है. सेहत को लेकर की गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, क्योंकि छोटी समस्या को बड़ी होने में देर नहीं लगती है.

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को  

कन्या – महाशिवरात्रि पर कन्या राशि के जो लोग पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उन पर आज के दिन कार्यभार अधिक हो सकता है. गलतफहमियां बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध खराब कर सकती है, इस ओर अलर्ट रहें. युवा वर्ग हाथ पर हाथ रखकर सिर्फ भाग्य के भरोसे न बैठे, क्योंकि इस तरह से सिर्फ आप अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे और आपके हाथ  कुछ भी नहीं लगेगा. बातों को राई का पहाड़ कतई न बनाए, जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के साथ संवाद निरंतर जारी रखें. सेहत में नींद पूरी न होने से सिर और आंख दर्द होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

तुला – इस राशि के लोगों को जॉब प्रोफाइल मेंटेन करनी होगी, इसके लिए कार्यस्थल का चुनाव बहुत सोच समझकर करें, इस समय ज्ञान पर फोकस करें न कि सैलरी पर. कोई बड़ी डील होने की प्रबल संभावना है, बस कार्यों को मजबूत करके रखें. ग्रहों की स्थिति प्रेम संबंधों को मजबूत करने वाली है, संबंध में प्रेम का संचार महसूस करेंगे. वाणी में संयम रखना ही समझदारी होगी, क्योंकि तीखी बोली करीबी रिश्तों में मन मुटाव करा सकती है. सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा.

महाशिवरात्रि: 08 मार्च भोलेनाथ
Mahashivratri: 08 March Bholenath

वृश्चिक – महाशिवरात्रि  पर वृश्चिक राशि के लोगों से ऑफिस के नियम टूट सकते हैं, जिसकी वजह दिनचर्या का व्यवस्थित न होना हो सकता है. कारोबार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति हो  सकती है, यदि लोन के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी पास हो सकता है. नए रिलेशन में समस्याओं के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए विश्वास स्थापित करने के लिए एक दूसरे को समय देना चाहिए. बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनका सहयोग प्राप्त होने के साथ कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है. सेहत में अचानक से पेट दर्द होने की आशंका है, जो दवा लेने के बाद सही भी हो जाएगा.

WhatsApp में आया धमाल का फीचर, अब फोटो को कर सकेंगे स्टीकर में बदल सकते हैं, वो भी सरलता से

धनु – महाशिवरात्रि  पर इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वह बिना सोचे-समझे निर्णय न लें बल्कि नयी नौकरी के लिए अच्छे लिंक्स  क्रिएट करें. ग्रहों की स्थिति आपके लाभ दिलाने वाली चल रही है, व्यापारी वर्ग को बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना दिख रही है. मित्र की सहायता के लिए युवा वर्ग को अपने काम से छुट्टी या हॉफ डे लेना पड़ सकता है. परिवार के  साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करें, या इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लें. सेहत संबंधित मामलों  में बालों की केयर करनी है, वक्त पर इलाज न करने से समस्या बड़ी और गंभीर हो सकती है.

मकर – महाशिवरात्रि  पर मकर राशि के लोगों के कार्यों को देखते हुए बॉस ऑफिस में प्रबंधन क्षमता वाले कार्य भी आपको सौंप सकते हैं. ग्रहों की स्थिति व्यापारी वर्ग के लिए कुछ तनावपूर्ण माहौल तैयार कर सकती है, छोटी छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं. जिन युवाओं ने कंपटीशन की दुनिया में अभी पैर रखा है, उन्हें अपनी नींव को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए. बच्चों के साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार करें, बहुत ज्यादा सख्ती भरा रवैया उन्हें आपसे दूर कर सकता है. सेहत में वायरस बीमारी की चपेट में आने की आशंका है, इस ओर सचेत रहें  और अपना ध्यान रखें.

आ रही संकट…लू से मचेगा हाहाकार, इस साल गुजरेगा परेशानी में! IMD का अलर्ट

कुंभ – महाशिवरात्रि  पर इस राशि के जो लोग सीनियर है, उन्हें अपने काम करने के साथ जूनियर के काम को सुधारने का काम भी करना पड़ सकता है. ऐसे व्यापारी जो सरकारी योजनाओं से जुड़कर कार्य करते हैं, उन्हें अपना हर एक कदम फूंक कर रखना होगा. युवा वर्ग को अपने पसंदीदा गुरू का सानिध्य  प्राप्त होगा, साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा. जीवनसाथी और बच्चों संग आज रात का खाना कहीं बाहर खाने जा सकते हैं, या किसी निमंत्रण में भी शामिल हो सकते हैं. सेहत में वाद, पित्त बढ़ने की आशंका है, बीमारी से बचाव के लिए क्षारीय तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें.

मीन – महाशिवरात्रि पर मीन राशि के लोग काम को लेकर एनर्जेटिक रहेंगे और समय पर काम खत्म करने में सफल रहेंगे. व्यापारिक दृष्टि से आज  का दिन सामान्य रहेगा. युवा वर्ग को  ब्याज पर धन देने के लोभ से बचना है,क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको लाभ की जगह घाटा हो सकता है, अर्थात हो सकता है कि आपको रकम ही वापस न मिले. माता जी का कमर दर्द बढ़ सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें और उन्हें झुककर कार्य न करने की सलाह दें. सेहत में इस राशि के बच्चे के खानपान पर ध्यान देना है, उसे पौष्टिक आहार देने का प्रयास करें.

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

08 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का शुभ मुहूर्त

2

08 मार्च शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग तारीख 08 मार्च शुक्रवार.

अंक 1

08 मार्च शुक्रवार यात्रा के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक 2

08 मार्च शुक्रवार दिन में आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पद-प्रतिष्ठा में हुए बदलाव का आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। लेकिन पूरे दिन भागदौड़ बनी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- पीला

अंक 3

08 मार्च शुक्रवार सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपको अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ही किसी काम को करना होगा। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी करने में व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 4

08 मार्च शुक्रवार का दिन आपके लिए चिंताओं से मुक्ति पाने का है। अचानक धन लाभ के अच्छे मौके बन सकते हैं जिसको आपको हाथ से छोड़ना नहीं है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

अंक 5

08 मार्च शुक्रवार आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज काम धंधे से अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- सफेद

अंक 6

08 मार्च शुक्रवार आपके द्वारा बनाई गई किसी योजना पर काम करने का समय आ गया है। कार्यों में लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। लेकिन बेफिजूल के खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 7

08 मार्च शुक्रवार आपका मन कुछ उदास रह सकता है। धन की हानि होने के संकेत है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक 8

कार्यालय, व्यवसाय और घरेलू खर्च के लिए संतुलित एवं उपयोगी बजट बनाएंगे। किए गये कार्यों से आपको यश मिलेगा। आप के कार्य करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 9

08 मार्च शुक्रवार धन संबंधी मामलों में रूकावटें आ सकती हैं। आप उदारता से अपना कार्य करेंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- सफेद

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)

08 मार्च शुक्रवार  महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी. हालांकि, महादेव की पूजा प्रदोष काल में ही करने का महत्व है इसलिए 8 मार्च यानी कल ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा.

शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार शिवरात्रि का पूजन ‘निशीथ काल’ में करना सर्वश्रेष्ठ रहता है. हालांकि शिवभक्त रात्रि के चारों प्रहरों में से अपनी सुविधानुसार कभी भी ये पूजा कर सकते हैं.

निशिता काल – आठ मार्च की रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 9 मार्च को रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

रात्रि प्रथम पहर पूजन समय- आठ मार्च की शाम 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा.

रात्रि दूसरा पहर पूजन समय- आठ मार्च की रात 9 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और 9 मार्च रात 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगा.

रात्रि तीसरे पहर पूजन समय- नौ मार्च की रात 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और समापन सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर होगा.

रात्रि चौथा पहर पूजन समय- नौ मार्च की सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर होगा से लेकर सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.

महाशिवरात्रि की पूजाविधि  (Mahashivratri 2024 Puja vidhi)

08 मार्च शुक्रवार  शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले ही उठ जाएं. सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद अगर संभव है तो फलाहार या निर्जला व्रत का संकल्प लें. फिर शिवलिंग पर चल चढ़ाएं और शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें. शिवजी को पंचामृत अर्पित करें. जिसके बाद शिवलिंग पर फूल, धूप, फल, दीप समेत सारी पूजन विधि चढ़ाएं. यह सब चढ़ाने के बाद खीर का भोग लगाएं और शिव मंत्रों व शिव चालीसाका पाठ करें. आखिर में सभी देव-देवताओं के साथ उनकी आरती उतारें.

भोलेनाथ को काफी प्रिय है यह भोग (Mahashivratri 2024 Puja vidhi)

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को ठंडाई, लस्सी, हलवा, भांग के पकौड़े और मालपुआ का भोग लगाया जा सकता है. यह सभी पकवान भोलेनाथ को काफी पसंद हैं.

महाशिवरात्रि शुभ संयोग (Mahashivratri 2024 Shubh Snayog)

08 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रह पांच राशियों में होंगे.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर चंद्रमा और मंगल एक साथ मकर राशि में होंगे. इस संयोग से लक्ष्मी नाम का योग बन रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस महाशिवरात्रि धन संबंधी बाधाएं दूर की जा सकती हैं. इस महाशिवरात्रि चंद्र और गुरु का प्रबल होना भी शुभ स्थितियां बना रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर रोजगार की मुश्किलें भी दूर की जा सकती हैं. साथ ही आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी.

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को  

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

07 मार्च गुरुवार अंक ज्योतिष के साथ जानें आज का पंचांग

0

07 मार्च गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग तारीख 07 मार्च गुरुवार. साथ में जानिए आज का पंचांग (Panchang 07 March 2024)

अंक 1

दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिल सकता हैं। काम के प्रति आप आज कुछ जुनूनी व्यवहार रख सकते हैं। किसी मुद्दे पर अपनी बात आप निडर रहकर कर सकते हैं। आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – नीला

अंक 2

आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों से पार करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह के मौक हासिल होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी यात्रा का संयोग बन रहा है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोजी

अंक 3

आज 07 मार्च गुरुवार आपको घर की चिंता सता सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी योजना पर कार्य की गति रफ्तार पकडेगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 4

जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनकी भावनाओं का ख्याल रखना होगा। आज आप अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया में किसी से बहस करने में लगा सकते हैं।

शुभ अंक – 20

शुभ रंग – सफेद

अंक 5

आपका आज 07 मार्च गुरुवार  का दिन परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में आपको तोलमोल कर बोलना होगा।  आज किसी महंगी वस्तु को खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें ।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

अंक 6

आज  07 मार्च गुरुवार आपको भाग्य का अच्छा मिलेगा। धन लाभ के बेहतर अवसर आपको हासिल होंगे।  कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे जिससे आपके कार्य की प्रशंसा होगी। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपने समकक्ष का साथ सही से बर्ताव करना होगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

अंक 7

आज का मन कुछ उदास रह सकता है।  किसी की बात से आपको ठेस पहुंच सकती है। कार्यों में असफलता मिलने से आपके मन में निराशा का साथ मिलेगा। किसी से बेवजह का वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लाल

अंक 8

आज 07 मार्च गुरुवार  आपके बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। एक साथ कई खुशखबरी सुनने से आपका मन बहुत ही खुश रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गुलाबी

अंक 9

आज 07 मार्च गुरुवार  का दिन लाभ की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। लेकिन आज जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है।

शुभ अंक – 42

शुभ रंग – पीला

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

आज का पंचांग (Panchang 07 March 2024)

Aaj ka Panchang 07 March 2024: आज 07 मार्च 2024, गुरुवार का दिन है। आज इस दिन पर फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि पर एकादशी व्रत का पारण किया जाता है। व्रत का पारण करने से पहले भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) और पढ़ते हैं शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) और राहुकाल के विषय में।

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि समाप्त – मध्यरात्रि 04 बजकर 16 मिनट पर

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा

ऋतु – बसंत

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं

अमृत काल – सुबह 07 बजकर 08 से 08 बजकर 37 मिनट तक

आज 07 मार्च गुरुवार का अशुभ समय

राहुकाल – दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 28 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

राशि 07 मार्च गुरुवार  के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 49 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 28 मिनट पर

चंद्रोदय – प्रातः 05 बजकर 18 मिनट पर

चन्द्रास्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर

चन्द्र राशि – मकर

WhatsApp में आया धमाल का फीचर, अब फोटो को कर सकेंगे स्टीकर में बदल सकते हैं, वो भी सरलता से

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

गंभीर हुआ बिजली समस्या, 9 को चौखड़ी कोमाखान में चक्काजाम का एलान

0

महासमुंद। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली समस्या गंभीर होते जा रहा है। लो-वोल्टेज समेत अघेषित बिजली कटौती से अब लोग परेशान हो चुके हैं। लगातार शिकायतें और आंदोलन के बाद भी विभाग नीद से नहीं जाग रहा है। इसे लेकर अब लोगों का गुस्सा सर चढ़ रहा है। इसी को लेकर 9 मार्च को जिले के कोमाखान चौखड़ी कोमाखान में चक्काजाम करने का ऐलान लोगों ने किया है।

संयोजक किसान संघर्ष  समिति के अंकित बागबाहरा ने बताया कि लगातार डबल इंजन सरकार से गुहार लगाने के बावजूद रवि की खाड़ी फसल होने पर भी पूरे क्षेत्र में बिजली साँय साँय गोल हो रही है। शासन के इस रवैये से फसल मरने को है, जबकि किसानों के है की बिजली अन्य प्रदेशों को बेची जा रही है , बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के त्वरित समाधान के लिए दिनांक 9 मार्च को दोपहर 1 बजे से कोमाखान चौकड़ी में चक्का जाम किया जावेगा।

महासमुंद, बुजुर्ग की राड और डंडे से पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

WhatsApp में आया धमाल का फीचर, अब फोटो को कर सकेंगे स्टीकर में बदल सकते हैं, वो भी सरलता से

3

WhatsApp में अब आप मैसेज को तारीख के हिसाब से भी ढूंढ सकते हैं. इसके अलावा, एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस लोकप्रिय चैटिंग ऐप में जल्द ही स्टीकर एडिटर फीचर आने वाला है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा (Meta) की इस ऐप में अभी स्टीकर एडिटर फीचर एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट (वर्जन 2.24.6.5) इनस्टॉल करना होगा.

फोटो को बदल सकेंगे स्टीकर में

WhatsApp एक नया टूल ला रहा है जिससे आप किसी भी फोटो को स्टीकर में बदल सकते हैं. ऐसा करना काफी आसान है. आपको बस स्टीकर वाले कीबोर्ड में जाना है और वहां “create” का ऑप्शन चुनना है. या फिर आप सीधे उस फोटो को खोलें, ऊपर तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर जाएं और वहां से “create sticker” को चुनें.

WhatsApp
WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट (वर्जन 2.24.6.5) इनस्टॉल करना होगा.

स्टीकर्स को कर सकेंगे एडिट

आप पहले से मौजूद स्टीकर्स को भी एडिट कर पाएंगे. कोई भी स्टीकर चुनने पर व्हाट्सऐप खुद-ब-खुद ड्रॉइंग एडिटर खोल देगा, जो उस फोटो के मुख्य हिस्से को फोकस में ले आएगा. अगर एडिट करने के बाद भी आपको वो स्टीकर पसंद नहीं आता है, तो आप स्क्रीन के नीचे दिए गए ऑप्शन्स में से कोई दूसरा स्टीकर चुन सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर से यूजर्स को फायदा ये होगा कि वो अब अपनी फोटो से खुद के स्टीकर बना सकेंगे. इससे वो अपनी पसंद के हिसाब से खुद को ज्यादा अच्छे से जाहिर कर पाएंगे. साथ ही, उन्हें किसी और ऐप को डाउनलोड करने या बाहर से स्टीकर ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज PM करेंगे उद्घाटन

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को  

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद, बुजुर्ग की राड और डंडे से पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

1

महासमुंद। बुजुर्ग की राड और डंडे से पीटकर कर दी हत्या बीते बुधवार को प्रार्थी मोतीराम ध्रुव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा छोटा भाई शंकर ध्रुव के साथ आरोपी मनोहर धृतलहरे के कोठार ज़मीन को लेकर विवाद था तथा कल रात को मृतक शंकर ध्रुव नाती अजय ध्रुव व उसके दोस्त के साथ सोमनाथ,  तपुराज, हेमंत के साथ भी आरोपी हेतराम, मनोहर देवराज, करन, चंद्रप्रकाश तथा सुनील हाथ मुक्का से मारपीट किए.

जिस पर मृतक शंकर ध्रुव के द्वारा अपने नाती के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर हेतराम, मनोहर, करन, देवराज, सुनील, चंद्रप्रकाश लोग एक राय होकर हाथ में रखे लोहे के रॉड से शंकर के साथ मारपीट किए मारपीट कर जमीन में गिरा दिए जमीन में गिरने के बाद भी हेतराम शंकर के सीने व गर्दन में रॉड से मार रहा था तथा हीराबाई ध्रुव बीच बचाव करने गई तो उसे भी मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट किए मारपीट करने से हीराबाई के दाहिने हाथ में चोट आया है।

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज PM करेंगे उद्घाटन

इस मारपीट मे आयी चोट के कारण शंकर ध्रुव की मृत्यु हो गई. उक्त घटना पर थाना साकरा में हत्या का अपराध 24/24 धारा 294, 323, 147, 302 IPC पंजीबद्ध किया गया तथा सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया. थाना प्रभारी सांकरा एवं थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को पकडा गया.

महासमुंद
hatya

नाम आरोपीगण

हेतराम धृतलहरे पिता पुनु राम धृतलहरे उम्र 34 साल

मनोहर धृतलहरे पिता पुनुराम धृतलहरे उम्र 40 साल

देवराज धृतलहरे पिता रमेश कुमार धृतलहरे उम्र 22 साल

चंद्रप्रकाश पटेला पिता नरोत्तम पटेला उम्र 18 साल

करन धृतलहरे पिता रमेश धृतलहरे उम्र 19 साल सभी साकिनान सपोस थाना सांकरा

सुनील अंनत पिता अजीत अनंत उम्र 19 साल साकिन चेरीडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद

समस्त कार्यवाही थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार राठौर ,सउनि सुरेश सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बाजीपाल बाघ,कृपाल सिदार, आरक्षक नीलकंठ नायक, संजीव सिंह , खिरोद सिदार ,विजय विकास दिव्य, अनिल खाण्डे,बलराम ध्रुव, संजय रात्रे,जितेश साहू, विद्याधर साव,दिलीप सेठ,दिलीप पटेल,महिला आर,हेमलता सिदार के द्वारा की गयी ।

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को  

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर : बच्चों के जीवन और भविष्य का सुरक्षा कवच है टीकाकरण

शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। टीकाकरण नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है साथ ही बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावशाली तरीका है।

उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ व्ही. आर. भगत ने बताया कि टीकाकरण बच्चे के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाता है और उन्हें विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राज्य में 11 प्रकार के वैक्सीन लगाये जा रहे हैं जिनसे 12 प्रकार के गम्भीर एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव होती है।

जन्म से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा 10 एवं 16 वर्ष के किशोर-किशोरियों को लगाए जाने वाले ये सभी टीके सभी शासकीय अस्पतालों एवं टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का टीकाकरण किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया हो, वे अपने मितानिन या फिर नजदीकी शासकीय अस्पताल से संपर्क कर टीकाकरण अवश्य कराएं।

CG गुरुवार को माताओं की होगी बल्ले-बल्ले, महतारी वंदन योजना के पैसे ट्रांसफर करेगी सरकार, आज CM साय लेंगे कैबिनेट बैठक

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद में, प्राणप्रतिष्ठा महाशिवरात्रि को  

2

महासमुंद। छत्तीसगढ़ का पहला शिव पंचायत मंदिर महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान के गांव लोंदामुड़ा में उद्घाटन महाशिवरात्रि को होने जा रहा है। इसके पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में यह मंदिर मौजूद है। मुख्य मंदिर परिसर में इन चार भगवान के बीच एक बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। इसीलिए इस मंदिर को पंचायती शिव मंदिर के रूप में जाना जाता है।

माना जाता है कि भगवान शिव को पंचायती के रूप में देख जाता है। इस मंदिर में शिव भगवान के अलावा चार अन्य भगवान भी शामिल होते हैं। ये पंचायत वैसे तो कृष्णा पक्ष की चौदस को लगती है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में मन्नत के लिए श्रद्धालु कभी भी पंचायत लगवा लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि पंचायत लगाए जाने के बाद लोगों की हर मनोकामना यहां पूरी हो जाती है।

Holi 2024: होली पर रंग में भंग डालेगा ग्रहण, जानें वक्त, सूतक काल और इसके प्रभाव

भूतही डबरी अब भूतेश्वर तालाब बन जाएगा

लोंदामुड़ा में स्थिति सालों पुराना भूतही डबरी के तट पर मंदिर बनाई गई है। क्योंकि यहां भगवान शिव का मंदिर है। इस मंदिर को लोग बेहद पूज्नीय मानते हैं। एक बड़े शिवलिंग के रूप में यहां भगवान शिव विराजमान हैं। साथ ही यहां भगवान गणेश, दुर्गा जी, भगवान कृष्ण और सूर्य भगवान भी हैं। मुख्य मंदिर परिसर में इन चार भगवान के बीच एक बड़ा शिवलिंग स्थापित किया जाना है। इसीलिए इस मंदिर को पंचायती शिव मंदिर के रूप में जाना जाता है।

बजरंग बलि मंदिर लोंदामुडा
बजरंग बलि मंदिर लोंदामुडा

ये शिव पंचायत के देवता

सूर्य, गणपति, देवी, रूद्र, विष्णु

यहां देखें वीडियो

पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन, भारत की पहली अंडरवाटर रेल टनल का आज PM करेंगे उद्घाटन

https://www.facebook.com/webmorcha

जानिए यहां होने वाले कार्यक्रम

6 मार्च को भव्य कलश यात्रा बेदी पूजन

07 मार्च को फलाधिवास अन्नाधिवास

08 महाशिवरात्रि को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा

09 मार्च से महाशिवपूराण का आयोजन होगा जो 17 मार्च को पूर्णाहूति समापन होगा। कथरावाचक पंडित हलधर नाथ योगी कोपरा वाले। आयोजक श्रीमति राधा बाई साहू स्वर्गीय सुखराम साहू के स्मृति में यह आयोजन। वीनित राधा बाई मां बेदराम साहू वीणा बाई होंगे। इसके साथ 6 मार्च से 17 मार्च तक यहां पहुंचने वाले भक्तों के लिए भव्य भंडारा का आयोजन रखा गया है।

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें