अंक ज्योतिष 17 जनवरी, शनिवार: आज का दिन कुछ मूलांकों के लिए अवसर लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए आपका मूलांक क्या कहता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है। खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
काम का दबाव रहेगा। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मूलांक 5 (5, 14, 23)
नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मित्रों से अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
मूलांक 6 (6, 15, 24)
प्रेम और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
मूलांक 7 (7, 16, 25)
मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। ध्यान और योग से लाभ होगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
मूलांक 8 (8, 17, 26)
आज धैर्य जरूरी है। मेहनत ज्यादा और परिणाम थोड़े देर से मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
मूलांक 9 (9, 18, 27)
ऊर्जा और साहस से भरा दिन। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
अंक ज्योतिष टिप (17 जनवरी)
अंक ज्योतिष आज शनिदेव के प्रभाव से संयम, ईमानदारी और धैर्य से काम करने पर विशेष लाभ मिलेगा।






















