रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित तौर पर ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने का जिक्र किया गया है। जानकारी सामने आते ही रायपुर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर वायरल हुए पोस्टर में राजधानी रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का आयोजन होने की बात कही गई है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
क्या होती है ‘न्यूड पार्टी’?
न्यूड पार्टी एक ऐसी प्राइवेट गैदरिंग मानी जाती है, जिसमें लोग बिना कपड़ों के शामिल होते हैं। दुनियाभर में इसे nudist party या naturist gathering भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बॉडी पॉजिटिविटी, नेचर के साथ समय बिताना और समान विचारधारा वाले लोगों के बीच रहना होता है।
बॉडी पॉजिटिविटी: अपने शरीर को स्वीकारना और झिझक से बाहर निकलना।
नेचर & फ्रीडम: प्राकृतिक रूप में जीने का अनुभव लेना।
सोशल न्यूडिटी: समान सोच वाले लोगों के साथ सहज माहौल में रहना।
आमतौर पर ऐसे आयोजन प्राइवेट विला, बीच, फार्महाउस या क्लब में होते हैं। पश्चिमी देशों में nudist beaches और resorts काफी आम हैं।

नियम और मर्यादा
‘न्यूड पार्टी’ को सीधे तौर पर सेक्सुअलिटी से नहीं जोड़ा जाता।
इसमें consent, respect और no-touch without permission जैसे नियम सख्ती से लागू होते हैं।
मोबाइल कैमरे और फोटो खींचने पर प्रतिबंध रहता है।
भारत में स्थिति
भारत में सार्वजनिक रूप से न्यूड पार्टी आयोजित करने की कानूनी अनुमति नहीं है। सांस्कृतिक कारणों से भी यह प्रैक्टिस यहां स्वीकार्य नहीं है। हालांकि चोरी-छिपे इस तरह के आयोजनों की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि –
“आज की युवा पीढ़ी क्यों नहीं समझ पा रही है कि यह देश संतों का देश है। यहां गंगा-यमुना जैसी पावन नदियां बहती हैं। इस तरह का आयोजन नहीं होना चाहिए। कांग्रेस को भी राजनीति से ऊपर उठकर इसका विरोध करना चाहिए।”
गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस पर कहा –
“मुझे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन अगर कोई इस तरह का आयोजन करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”








